Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
29 Aug 2023
Automobile

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी Vs महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ : जानें कौन है बेस्ट मिनी ट्रक

By News Date 29 Aug 2023

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी Vs महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ : जानें कौन है बेस्ट मिनी ट्रक

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी और महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक की संपूर्ण तुलना

भारत में लास्ट माइल डिलीवरी के लिए सबसे अधिक मिनी ट्रकों का ही इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इनका छोटा साइज भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन्हें आसानी चलने की क्षमता प्रदान करता है और यह खराब से खराब रास्तों पर आसानी से चल सकते हैं। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में मिनी ट्रकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बड़े वाहन निर्मातओं ने अपने बेस्ट से बेस्ट मिनी ट्रकों को लॉन्च करना शुरू कर दिया है। इन्हीं में से अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक और महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक है, जो भारत में काफी पॉपुलर है और अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते है। आज हम ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में इन दोनों मिनी ट्रकों के परफॉर्मेंस, बॉडी लुक और फीचर्स की तुलना करने जा रहे हैं।

बेस्ट परफॉरर्मेंस मिनी ट्रक

यदि हम इन मिनी ट्रकों की परफॉर्मेंस की तुलना करें, तो अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में आपको 1.5L 3-Cylinder CNG BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 45 हॉर्स पावर और 105 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक 2 सिलेंडर वाले Positive Ignition CNG Engine BS6 इंजन के साथ आता है, जो 27 हॉर्स पावर और 60 NM की हाई टॉर्क जनरेट करता है। अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक 80 KMPH की टॉप स्पीड के साथ आता है। जबकि इस महिंद्रा मिनी ट्रक की अधिकतम स्पीड 70 KMPH रखी गई है। अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में 185 R14 LT 8 Radial फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। जबकि महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में आपको 145 R12, 8PR फ्रंट और रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

माइलेज और पेलोड कैपेसिटी

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक एक बार फ्यूल रिफिलिंग में 320 किलोमीटर तक की शानदार रेंज दे सकता है, इस मिनी ट्रक में 120 लीटर कैपेसिटी वाला ईंधन टैंक आता है। जबकि महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक के साथ आपको 23.35 km/kg का माइलेज मिल जाता है और इस मिनी ट्रक में 75 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में आपको 1,208 किलोग्राम की पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है और इसका जीवीडब्ल्यू 2,545 किलोग्राम है। वहीं इस महिंद्रा मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 750 किलोग्राम रखी गई है और इसका जीवीडब्ल्यू 1850 किलोग्राम है।

बॉडी लुक और डायमेंशन

यदि हम इन मिनी ट्रकों के बॉडी लुक की बात करें, तो देखने में दोनों ही मिनी ट्रक आपको एक जैसे लगते हैं। कंपनियों ने अपने इन मिनी ट्रकों को ग्राहकों की जरूरत और उनकी सुविधाओं के अनुसार निर्मित किया है। इनके फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को 4485 MM लंबाई, 1670 MM चौड़ाई और 1845 MM ऊंचाई के साथ 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। जबकि महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक 3927 MM लंबाई, 1540 MM चौड़ाई और 1900 MM ऊंचाई के साथ 1950 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। इस अशोक लेलैंड मिनी ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 177 MM रखा गया है। वहीं महिंद्रा का यह मिनी ट्रक 158 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है।

जबरदस्त फीचर्स वाला मिनी ट्रक

अगर हम इन पॉपुलर मिनी ट्रकों के फीचर्स की तुलना करें, तो अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में आपको 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं महिंद्रा के इस मिनी ट्रक में 4 Forward and 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। दोनों ही मिनी ट्रक आपको Manual स्टीयरिंग में देखने को मिल जाते हैं। अशोक लेलैंड का यह मिनी ट्रक पार्किंग ब्रेक के साथ Disc ब्रेक्स में आता है। जबकि इस महिंद्रा मिनी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Vacuum Assisted Hydraulic with Auto Adjuster ब्रेक्स देखने को मिलते हैं। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को Parabolic Leaf Spring, 2 Nos फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 Main + 1 Helper रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है। जबकि महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक 8 Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और 7 Leaf Spring रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

सबसे सस्ता मिनी ट्रक

भारत में Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये रखा है। जबकि Mahindra & Mahindra ने इस महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 6.32 लाख से 6.52 लाख रुपये रखी है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक मिनी ट्रक को पंसद कर लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आप इन वाहनों को अपने बजट के अनुसार कम डाउनपेमेंट और आसान EMI में इसे खरीद सकते हैं।

वेरिएंट्स और प्राइस

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में आपको 2 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते है।

वेरिएंट उपलब्ध हैं

एक्स-शोरूम कीमत

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलई

₹ 7.79 - 8.14 लाख

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलएस

₹ 7.79 - 8.54 लाख


महिंद्रा सुप्रो सीएनजी डुओ मिनी ट्रक में आपको कोई भी वेरिएंट देखने को नहीं मिलता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us