Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : अप्रैल में 27,606 यूनिट सीवी बेचे अशोक लेलैड टोटल कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल 2024 में 11,900 यूनिट्स बेचे इसुजु मोटर्स ने भारत में पेश किया अपना पहला लाइफस्टाइल पिकअप, जानें कीमत फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज
18 Sep 2023
Automobile

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर : पेलोड और माइलेज में सबसे अच्छा

By News Date 18 Sep 2023

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर : पेलोड और माइलेज में सबसे अच्छा

इस टिपर में अधिक पेलोड क्षमता से मिलता ज्यादा मुनाफा

भारत में ट्रकों से सबसे ज्यादा ट्रांसपोर्टेशन होता है। इंटरसिटी और इंट्रासिटी से लेकर एक राज्य से दूसरे राज्यों में ट्रक ही माल परिवहन करते हैं। इसके लिए ट्रकों की विभिन्न श्रेणियां कमर्शियल व्हीकल मार्केट में उपलब्ध रहती है। वहीं एक से बढ़कर एक ट्रक मॉडल तैयार करने में भारत की प्रमुख सीवी निर्माता कंपनियां जुटी रहती हैं। यदि खनन संबंधी और निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के ट्रांसपोर्टेशन का काम हो तो ट्रक की खास कैटेगिरी टिपर ही ज्यादा उपयुक्त रहते हैं। टिपर भारी और कठोर वस्तुओं की लोडिंग और अनलोडिंग जितनी जल्दी करते हैं उतनी शीघ्रता से साधारण ट्रक नहीं कर पाते। हमारे देश में टिपर की उपयोगिता बढ़ती ही जा रही है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत होने वाले कंस्ट्रक्शन में टिपर की जरूरत होती है। इसके अलावा निजी स्तर और इंडस्ट्रीज में भी  निर्माण और विकास कार्य चलते रहते हैं। अगर आप ट्रक कारोबार कर रहे हैं और आपको टिपर की जरूरत है तो भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड द्वारा निर्मित टिपर ही खरीदें। यह नेक सलाह मानें क्योंकि अशोक लेलैंड ने हाल ही एक शानदार और दमदार टिपर बाजार में पेश किया है जिसकी धूम मची हुई है। यह टिपर अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415  7 सीयूएम  टिपर है। यह टिपर 14,050 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू का टिपर है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 7,000 किलोग्राम है। इसका इंजन 150 hp पावर प्रदान करता है। वहीं माइलेज सेगमेंट में यह टिपर सबसे अच्छा माना जाता है। यहां ट्रक जंक्शन पर इस पोस्ट में आपको अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415  7 सीयूएम टिपर के बारे में पूरी जानकारी आपको उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढें और शेयर करें।

स्पेसिफिकेशंस जो बनाते हैं इस टिपर को खास

अशोक लेलैंड हाउस से आने वाले अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर के स्पेसिफिकेशंस अलग हटकर हैं जो इसे खास टिपर बनाते हैं। वहीं इसका इंजन काफी पावरफुल है। यह H series BS6– 4 cylinder CRS with i GEN6 ENGINE है जो बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के अनुसार निर्मित है। इंजन से 450 Nm टॉर्क जनरेट होता है। इस टिपर में 51 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी होने से यह चढ़ाई और ढलान वाले रास्तों को बाधारहित पार कर लेता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 105 लीटर आती है। इसमें आपको 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स के साथ गियरबॉक्स मिलता है। जो केबल सीएसओ सिस्टम पर आधारित है। इसका क्लच 30 mm dia – single plate, dry type with clutch booster के साथ आता है। वहीं पावर के साथ स्टीयरिंग  है। इस टिपर की अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

व्हीकल का नाम अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7सीयूएम टिपर
इंजन H series BS6– 4 cylinder CRS
पावर 150 hp
गियरबॉक्स 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 105 लीटर
जीवीडब्ल्यू 14,050 किलोग्राम

ब्रेक और सस्पेंशन

अशोक लेलैंड इकोमेट सीरीज का स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर में आपको Full air dual line Parking brakes मिलते हैं। वहीं इसका फ्रंट और रियर सस्पेंशन Semi-elliptic multi leaf टाइप मिलता है।

केबिन और फीचर्स

इस टिपर का केबिन कंफर्टेबल आता है। इसमें ड्राइवर सीट विद बेल्ट आती है। वहीं ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम भी है। यह टेलीमैटिक्स फीचर सहित आता है।

व्हीलबेस और टायर्स

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर 6 चक्के का टिपर है। इसके टायर फ्रंट और रियर 9.00 X 20 – 16PR and 9R20 -16 साइज में आते हैं जो लांग लाइफ वाले मजबूत टायर हैं।

कीमत 

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर की कीमत 24.76 लाख रुपये से 29.71 लाख रुपये तक है।  वैसे इसकी ऑन रोड प्राइस आप ट्रक जंक्शन की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट कर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

इसकी प्रतिस्पर्धा में हैं ये अन्य टिपर

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर के मुकाबले वाले टाटा मोटर्स के टाटा के.14 अल्ट्रा टिपर और टाटा 1212 एलपीके टिपर मॉडल हैं।

सम्बंधित खबर अशोक लेलैंड 1922 4x2 cng : 1150 km की हाई रेंज का जानदार ट्रक

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us