user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अशोक लेलैंड ने फरवरी 2024 में कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में दर्ज की 9.24% गिरावट

Posted On : 12 March, 2024

अशोक लेलैंड ने कमर्शियल वाहन सेगमेंट में दर्ज की 9.24% की सेल्स गिरावट

अशोक लेलैंड ने हाल ही में फरवरी माह में हुई कमर्शियल वाहनों की बिक्री का डेटा रिलीज किया है। आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2024 में कुल बिक्री में 9.24% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने जहां घरेलू बिक्री में गिरावट दर्ज की है, वहीं एक्सपोर्ट मार्केट में कंपनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल 257.86% का ग्रोथ दर्ज की है। घरेलू मार्केट में कंपनी ने 11.88% की बिक्री गिरावट दर्ज की है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड सीवी बिक्री रिपोर्ट फरवरी 2024 का आंकड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं।

घरेलू मार्केट में बिक्री का आंकड़ा

अशोक लेलैंड के द्वारा की घरेलू मार्केट में की गई कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा नीचे दी गई सारणी में स्पष्ट है :

श्रेणी फरवरी 2024 फरवरी 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 8,492 10,312 -18%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) 5,707 5,801 -2%
कुल 14,199 16,113 -11.88%

उपर्युक्त सारणी में स्पष्ट है कि अशोक लेलैंड कम्पनी द्वारा भारत के घरेलू मार्केट में की गई बिक्री में फरवरी 2023 के मुकाबले फरवरी 2024 में 11.88% की बड़ी गिरावट देखी गई है। एक तरफ जहां मीडियम एवं हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 18% की गिरावट देखी गई, वहीं एलसीवी यानी लाइट कमर्शियल व्हीकल  सेगमेंट में 2% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने फरवरी 2024 में 5707 एलसीवी की बिक्री की। जबकि फरवरी 2023 में कंपनी की एलसीवी बिक्री का आंकड़ा 5801 रहा। वहीं मीडियम कमर्शियल व्हीकल (MCV) और हेवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) की बात करें तो फरवरी 2024 में कंपनी ने 8492 यूनिट सीवी की बिक्री की। वहीं फरवरी 2023 में कंपनी ने 10,312 यूनिट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री की।

एक्सपोर्ट मार्केट में बिक्री का आंकड़ा

अशोक लेलैंड सीवी एक्सपोर्ट के आंकड़ों की बात करें तो वह इस प्रकार है :

श्रेणी फरवरी 2024 फरवरी 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 181 57 217.54%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) 388 102 280.39%
कुल 569 159 257.86%

कमर्शियल व्हीकल ग्रॉस बिक्री का आंकड़ा ( घरेलू + निर्यात )

कमर्शियल व्हीकल ग्रॉस बिक्री का आंकड़ा ( घरेलू + निर्यात ) इस प्रकार है :

श्रेणी फरवरी 2024 फरवरी 2023 सालाना ग्रोथ %
मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) 8,673 10,369 -16%
लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) 6,095 5,903 3%
कुल 14,768 16,272 -9.24%

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us