user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

हाइड्रोजन से चलेंगे अशोक लेलैंड के कमर्शियल वाहन

Posted On : 21 September, 2022

अशोक लेलैंड की अगले पांच सालों में हाइड्रोजन वेरिएंट लाने की तैयारी

अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड हाइड्रोजन से ट्रक और बसें चलाने की अपनी उम्मीद को पूरा कर पाएगी। हिन्दुजा समूह की इस कंपनी का मानना है कि हाइड्रोजन से चलने वाले ट्रकों की कुल लागत सीएनजी ट्रकों के मुकाबले काफी कम होगी और से कार्बन रहित वातावरण को और अधिक स्वच्छ बनाने में कारगर साबित होंगे। यही नहीं भारत की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड हाइड्रोजन में आत्मनिर्भर ईंधन का समाधान भी तलाश रही है। दूसरी ओर कई सीवी निर्माता इलेक्ट्रिक और प्राकृतिक गैस एवं दूसरे किफायती ईंधन विकल्पों के लिए निवेश कर रहे हैं। अशोक लेलैंड का टारगेट आगामी पांच वर्षों में हाइड्रोजन पर वर्तमान में जारी इम्पोर्ट ड्यूटी को कम करना है वहीं हाइड्रोजन से कमर्शियल व्हीकल्स को सफलता पूर्वक संचालित करना है। इसके लिए कंपनी इस क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश की तैयारी कर रही है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में हमारे साथ बने रहें आपको अशोक लेलैंड की हाइड्रोजन ईंधन विकल्प की भावी योजना के इस प्रारूप के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

ये हैं हाइड्रोजन को ईंधन विकल्प बनाने की संभावनाएं

मौजूदा परंपरागत ईंधन संकट गहराने और इस बीच वैकल्पिक ईंधन तलाशने की कड़ी प्रतिस्पर्धा में अशोक लेलैंड भी पीछे नहीं है बल्कि एक कदम आगे है। अशोक लेलैंड हाइड्रोजन को ईंधन विकल्प के रूप में अपनाकर इससे ट्रक और बस चलाने की योजना बना रहा है। इस संबंध में हिंदुजा समूह की इस कंपनी के मुख्य प्रोद्योगिकी अधिकारी एन सरवनन ने एक साक्षात्कार में कहा कि हाइड्रोजन को वाहनों के लिए बिजनेस तौर पर अपनाने से यह आईसी और ईंधन सेल इन दोनों सेक्टर में उपयोग होगा। अगले 5 सालों में कमर्शियल वाहनों के हाइड्रोजन वेरिएंट लाये जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हाइड्रोजन से चलने वाले लंबी दूरी के ट्रक की कुल लागत टीसीओ को कंम्प्रेस्ड नेचुरल गैस की तुलना में गोद लेने और लागत के सही स्तर पर कम कर सकते हैं।

लंबी दूरी के ट्रक सेगमेंट में हाइड्रोजन एक आकर्षक प्रस्ताव

कमर्शियल वाहनों में हाइड्रोजन ईंधन का विकल्प तलाश रही अशोक लेलैंड का यह भी मानना है कि लंबी दूरी के ट्रक सेगमेंट में हाइड्रोजन एक बेहतर प्रस्ताव हो सकता है जबकि छोटे या कम दूरी वाले वाहनों में अभी इसकी कम संभावनाएं हैं। कंपनी के मुख्य प्रोद्योगिकी अधिकारी सरवनन ने कहा है कि तीन से पांच वर्षों में हम हाइड्रोजन का उत्पादन ऑनलाइन देखना शुरू कर देंगे। हाइड्रोजन को ईंधन के रूप में अपनाने के लिए वाहनों का तकनीकी विकास भी जरूरी होगा।

हाइड्रोजन में इंवेस्टमेंट करना महत्वपूर्ण क्यों?

अशोक लेलैंड हाइड्रोजन में निवेश करना महत्वपूर्ण मान रहा है क्योंकि सीएनजी की तुलना में भारत में आयात सामग्री हाइड्रोजन के तौर पर ज्यादा है। हाइड्रोजन में भारत आत्मनिर्भर हो सकता है। इसीलिए अशोक लेलैंड का भी मानना है कि हम ग्रे हाइड्रोजन से शुरू करेंगे। कई प्रमुख कंपनियों के साथ चल रहे निवेश से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जा सकता है। कंपनी का यह भी मानना है कि यदि सरकार हाइड्रोजन पर आयात शुल्क कम करती है तो इससे इसकी मात्रा में काफी इजाफा होगा जो एक नये बदलाव को गति देगा। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों ऐसे संकेत भी दिए थे कि भारत जल्द ही सस्ते दामों पर हाइड्रोजन आयात करेगा।

इसलिए हैं अशोक लेलैंड के ट्रक लोकप्रिय

यहां बता दें कि भारत की दूसरी सबसे बड़ी सीवी निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के ट्रक काफी लोकप्रिय हैं। इनकी लोकप्रियता के पीछे कई कारण है जो इस प्रकार हैं-:

  • अशोक लेलैंड के वाहन अधिक विश्वसनीय और टिकाऊ होते हैं।
  • अशोक लेलैंड ट्रक के  डिजायन हमेशा ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाए जाते हैं।
  • अशोक लेलैंड ट्रक मॉडल कम रखरखाव वाले उत्पाद होते हैं।
  • अशोक लेलैंड के भारी वाहन अत्यधिक चुनौतीपूर्ण एवं कमर्शियल व्हीकल्स के संचालन को आसानी से संभाल लेते हैं।
  • अशोक लेलैंड के मिनी ट्रक और  हैवी ड्यूटी ट्रक लांच से पहले कठोर गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता जांच से गुजरते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us