नया उपयोगकर्ता

राकेश खंडेलवाल
06 सितंबर 2025

GST कम होने से कितने सस्ते होंगे ऑटो रिक्शा, टॉप 20 मॉडल की नई रेट देखें

GST कम होने के बाद टॉप 20 ऑटो रिक्शा की कीमतें - 20 से 40 हजार तक की बचत

देश में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में कमी के बाद खुशी का माहौल है। आमजन अब अपनी अगली खरीदारी के लिए 22 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब नई दरें लागू होंगी। जीएसटी की नई रेट लागू होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर को विशेष फायदा होगा। अब ऑटो रिक्शा, ट्रक, बस, एंबुलेंस और मालवाहक वाहनों पर जीएसटी 28% की बजाए 18% वसूला जाएगा। इससे वाहन की कीमतें काफी कम हो जाएंगी।

जीएसटी रेट कट 2025 का सीधा असर ऑटो रिक्शा की कीमत पर पड़ेगा। अब भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 20 ऑटो रिक्शा मॉडल पहले से काफी सस्ते हो गए हैं। खरीदारों को अब हर मॉडल पर औसतन 20 से 40 हजार रुपये तक की बचत होगी। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि जीएसटी घटने से ऑटो रिक्शा कितने सस्ते हुए, टॉप 20 ऑटो रिक्शा की नई और पुरानी प्राइस लिस्ट क्या है? तो बने रहिए हमारे साथ और जानिए कौन सा मॉडल आपके बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे बेस्ट है।

टॉप 20 ऑटो रिक्शा मॉडल: पुरानी बनाम नई कीमत (2025)

ब्रांड / मॉडल

एक्स-शोरूम कीमत रेंज

पुरानी कीमत (28% GST सहित)

नई कीमत (18% GST सहित)

संभावित बचत (₹)

बजाज RE

₹2.34 – 2.36 लाख

₹2.99 – ₹3.02 लाख

₹2.76 – ₹2.78 लाख

₹23,000 – ₹24,000

बजाज मैक्सिमा C

₹2.83 – 2.84 लाख

₹3.62 – ₹3.63 लाख

₹3.34 – ₹3.35 लाख

₹28,000 – ₹29,000

बजाज मैक्सिमा Z

₹ 1.96 - ₹ 1.98 लाख*

₹2.51 – ₹2.53 लाख

₹2.31 – ₹2.34 लाख

₹19,000 – ₹20,000

बजाज मैक्सिमा X वाइड

₹ 2.45 - ₹ 2.47 लाख*

₹3.14 – ₹3.16 लाख

₹2.89 – ₹2.91 लाख

₹25,000

टीवीएस किंग डीलक्स

₹ 2.42 - ₹ 2.71 लाख*

₹3.10 – ₹3.47 लाख

₹2.86 – ₹3.20 लाख

₹24,000 – ₹27,000

टीवीएस किंग ड्यूरामैक्स

₹ 1.80 - ₹ 2.25 लाख*

₹2.30 – ₹2.88 लाख

₹2.12 – ₹2.66 लाख

₹18,000 – ₹22,000

टीवीएस किंग कार्गो

₹ 2.45 - ₹ 2.69 लाख*

₹3.14 – ₹3.44 लाख

₹2.89 – ₹3.17 लाख

₹25,000 – ₹27,000

पियाजियो आपे सिटी

₹ 1.92 - ₹ 1.99 लाख*

₹2.46 – ₹2.55 लाख

₹2.26 – ₹2.35 लाख

₹20,000

पियाजियो आपे सिटी प्लस

₹ 2.22 - ₹ 2.55 लाख*

₹2.84 – ₹3.26 लाख

₹2.62 – ₹3.01 लाख

₹22,000 – ₹25,000

पियाजियो आपे डीएक्स

₹ 3.50 - ₹ 3.55 लाख*

₹4.48 – ₹4.54 लाख

₹4.13 – ₹4.19 लाख

₹35,000

अतुल रिक पेट्रोल ऑटो रिक्शा ₹ 1.94 - ₹ 2.00 लाख* ₹2.48 लाख - ₹2.56 लाख ₹2.29 लाख -₹2.36 लाख ₹19000 - ₹20000

अतुल रिक सीएनजी ऑटो रिक्शा

₹ 1.90 - ₹ 1.95 लाख*

₹2.43 – ₹2.50 लाख

₹2.24 – ₹2.30 लाख

₹19,000 – ₹20,000

अतुल जेम पैक्स सीएनजी ऑटो रिक्शा

₹ 2.08 - ₹ 2.50 लाख*

₹2.66 – ₹3.20 लाख

₹2.45 – ₹2.95 लाख

₹21,000 – ₹25,000

ग्रीव्स डी 435 सिटी ऑटो रिक्शा

₹ 2.91 - ₹ 3.15 लाख*

₹3.73 – ₹4.03 लाख

₹3.44 – ₹3.72 लाख

₹29,000 – ₹31,000

महिंद्रा अल्फा डीएक्स

₹3.26 – ₹3.31 लाख

₹4.17 – ₹4.24 लाख

₹3.84 – ₹3.91 लाख

₹33,000

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 व्हीलर

₹ 2.45 - ₹ 2.55 लाख*

₹3.14 – ₹3.26 लाख

₹2.89 – ₹3.01 लाख

₹25,000

महिंद्रा अल्फा चैम्प ऑटो रिक्शा

₹ 2.99 - ₹ 3.00 लाख*

₹3.83 – ₹3.84 लाख

₹3.53 – ₹3.54 लाख

₹30,000

टीवीएस किंग ड्यूरामैक्स प्लस

₹ 2.30 - ₹ 2.58 लाख*

₹2.94 – ₹3.30 लाख

₹2.71 – ₹3.04 लाख

₹23,000 – ₹26,000

अतुल शक्ति कार्गो

₹ 2.50 - ₹ 2.85 लाख*

₹3.20 – ₹3.65 लाख

₹2.95 – ₹3.36 लाख

₹25,000 – ₹29,000

पियाजियो आपे ऑटो प्लस

₹ 2.06 - ₹ 2.07 लाख*

₹2.64 – ₹2.65 लाख

₹2.43 – ₹2.44 लाख

₹21,000

नोट: यह टेबल सिर्फ GST का प्रभाव दिखाती है। RTO टैक्स, बीमा, फिटनेस चार्जेस और डीलर हैंडलिंग फीस इसमें शामिल नहीं हैं। असल ऑन-रोड प्राइस राज्य/शहर के हिसाब से अलग हो सकती है।

निष्कर्ष

सरकार का यह जीएसटी रेट कट 2025 फैसला ऑटो रिक्शा खरीदारों और ड्राइवर्स के लिए बड़ी राहत है। अब वे कम कीमत में नया ऑटो रिक्शा खरीद पाएंगे और अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। ऑटो रिक्शा कीमत 2025 में यह सबसे बड़ा बदलाव है, जो पूरे ऑटो सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित होगा।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now