इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में टू और थ्री व्हीलर वाहनों का निर्माण करने वाली बजाज ऑटो अपने कमाल के फीचर्स वाले ऑटो रिक्शा के लिए पहचानी जाती है। कंपनी ने जब से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखा है, तब से इसके ग्राहकों की संख्या में तेजी से ग्रोथ देखने को मिल रही है। बजाज के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर आज भारत में धीरे धीरे सभी की पंसद बन गए हैं। यदि आप भी अपने बिजनेस की शुरूआत बजाज इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के साथ करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा की जानकारी लेकर आए हैं। आइये, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत।
बजाज के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको 8.9 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली मोटर देखने को मिल जाती है, जो 36 NM का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस बैटरी रिक्शा की अधिकतम स्पीड 45 KMPH रखी गई है, जिससे आप कम समय में अधिक यात्रा करके ज्यादा कमाई कर सकते है। बजाज के इस ऑटो रिक्शा में आपको सिंगल चार्ज में 178 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल जाती है, जिससे आपका बिजनेस शुरूआत से ही प्रॉफिटेबल रहता है। कंपनी के इस बैटरी से चलने वाले ऑटो रिक्शा को 0 से 100% चार्ज करने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।
कंपनी ने अपने इस ऑटो रिक्शा को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने पर अधिकतर लोग इसे खरीदने का मन बना लेते हैं। इसके फ्रंट में एक काफी मजबूत और बड़ी विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर मिलता है। इसके फ्रंट में आपको ड्यूल हैडलैम्प और स्टाइलिश इंडिकेटर देखने को मिल जाते हैं। बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा में सेफ्टी डोर दिए गए हैं, जो ऑन रोड ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने का काम करते हैं। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा के रियर में एक मजबूत बंपर आता है, जो ऑटो रिक्शा को मजबूती प्रदान करता है। बजाज के इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है।
कंपनी के इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में आपको काफी अच्छी ग्रिप वाला हैंडलबार देखने को मिल जाता है। बजाज का यह ऑटो रिक्शा Automatic 2 Speed ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह ऑटो रिक्शा कंपन और शोर मुक्त है, जिससे ड्राइवर को लंबी यात्रा के बाद भी कम से कम थकान महसूस होती है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में Regenerative braking system with sensing mechanism ब्रेक्स आते हैं। बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा को Single shock absorber with spring फ्रंट सस्पेंशन और Independent trailing arm with helical spring रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में 120/80 R12 फ्रंट और रियर टायर आते हैं, जो साइज में बड़े हैं और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर काफी आसानी से चल सकता है।
बजाज ऑटो ने अपने इस ऑटो रिक्शा का प्राइस ग्राहकों के लिए किफायती रखा है। भारत में Bajaj Auto ने अपने इस बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 3.07 लाख से 3.17 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इस ऑटो रिक्शा को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस थ्री व्हीलर को खरीद सकते हैं। यहां आपको बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा पर लोन की सुविधा भी मिल जाती है, जिसकी मदद से आप अपने बजट के अनुसार कम डाउनपेमेंट और आसान EMI के साथ इस ऑटो रिक्शा को अपने घर ला सकते हैं।
Ans भारत में बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा का एक्स शोरुम प्राइस 3.07 लाख से 3.17 लाख रुपये है।
Ans कंपनी के इस ऑटो रिक्शा के साथ आपको सिंगल चार्ज में 178 Km की बेस्ट रेंज मिल जाती है।
Ans इस बजाज ऑटो रिक्शा को फुल चार्ज करने के लिए 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।
Ans इस बजाज इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में 8.9 KwH कैपेसिटी वाली बैटरी आती है।
Ans बजाज के इस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर के अलावा 3 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है।
सम्बंधित खबर : बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा : करें अपने प्रॉफिटेबल बिजनेस की शुरूआत
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT