युवराज चौहान

बजाज के टॉप 3 ऑटो रिक्शा 2025: कौन सा मॉडल देगा ज्यादा मुनाफा?

Truck Junction Google News
बजाज के टॉप 3 ऑटो रिक्शा 2025: कौन सा मॉडल देगा ज्यादा मुनाफा?
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

2025 का बेस्ट बजाज ऑटो रिक्शा, कीमत, फीचर्स और तुलना

भारत में बजाज के ऑटो रिक्शा बहुत ही पॉपुलर हैं। इस वर्ष 4.37 लाख यूनिट्स के साथ कंपनी 35.84% बाजार हिस्सेदारी के साथ टॉप पर है। आज हम बजाज के ही टॉप 3 ऑटो रिक्शा के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2025 में खूब बिक रहे हैं। यह तीनों Bajaj Auto ₹2 लाख से ₹4 लाख की कीमत में उपलब्ध हैं। 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

हम बात कर रहे हैं बजाज गोगो, बजाज आरई ई टीईसी 9.0 और बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा की, बजाज के ये मॉडल आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। आइए, इन तीनों की कीमत फीचर्स और रिव्यू जानते हैं, इनके आधार पर तुलना करते हैं। 

1 बजाज गोगो ऑटो रिक्शा (Bajaj GoGo Auto Rickshaw)

यह ईवी ऑटो रिक्शा स्वच्छ परिवहन के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह एक फास्ट चार्जिंग रिक्शा है, बजाज गोगो फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • इस ऑटो रिक्शा की बैटरी कैपेसिटी 12.1 kWh है।
  • बजाज गोगो 251 KM की रेंज देता है।
  • उच्च शक्ति वाले बैटरी पैक की मदद से इसमें चार्जिंग तेजी से होती है। 
  • गोगो ऑटो रिक्शा हाई पेलोड कैपेसिटी प्रदान करता है।
  • ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले बजाज गोगो में सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर + 3 पैसेंजर है।
  • इसका व्हीलबेस 2020 MM है, जो वजन को पूरी तरह से मेंटेन करता है।
  • 50 KM की टॉप स्पीड के साथ यह रिक्शा 36 NM टॉर्क जनरेट करता है।
  • बजाज गोगो आपके लिए सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाला ऑटो रिक्शा साबित हो सकता है। 

भारत में Bajaj Gogo की कीमत ₹ 3.27 - ₹ 3.83 लाख* है। यह कीमत राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

बजाज गोगो ऑटो रिक्शा 2025 रिव्यू: हमारी वेबसाइट पर शुभम शर्मा ने इस ऑटो को बहुत अच्छा बताया। उन्होनें लिखा “यह बजाज का सबसे अच्छा और किफायती ऑटो है”

2 बजाज आरई ई टीईसी 9.0 ऑटो रिक्शा (Bajaj RE E TEC 9.0)

बैटरी से चलने वाले इस ऑटो की मोटर का आउटपुट शानदार है। Bajaj RE E TEC 9.0 फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • आरई ई टीईसी 9.0 की बैटरी कैपेसिटी 8.9 kWh है।
  • बजाज आरई ई टीईसी 9.0 की रेंज 178 किमी प्रति चार्ज है।
  • RE E TEC 9.0 का चार्जिंग टाइम 4 घंटे 30 मिनट है।
  • बजाज का यह ऑटो भी हाई पेलोड कैपेसिटी प्रदान करता है।
  • इसमें ऑटोमैटिक 2 स्पीड ट्रांसमिशन टाइप का ट्रांसमिशन है।
  • यह ऑटो रिक्शा 45 KM की टॉप स्पीड के साथ 36 NM का टॉर्क प्रदान करता है।

भारत में बजाज आरई ई टीईसी 9.0 की कीमत ₹ 3.33 - ₹ 3.35 लाख* है। यह कीमत राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

बजाज आरई ई टीईसी 9.0 रिव्यू: हमारी वेबसाइट पर रामवीर ने इस ऑटो को प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बताया है। उन्होंने लिखा “मैंने यह बजाज आरई ई टीईसी 9.0 इसलिए खरीदा क्योंकि यह इलेक्ट्रिक है और प्रदूषण नहीं फैलाती। यह पर्यावरण के लिए अच्छा है और एक स्वच्छ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

3 बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा (Bajaj Maxima X Wide)

बजाज का यह ऑटो रिक्शा बहुत अधिक पेलोड क्षमता के साथ उपलब्ध है। Bajaj Maxima X Wide फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • यह रिक्शा डीजल से चलता है और इसके 9 HP इंजन की क्षमता 470 CC है। 
  • मैक्सिमा एक्स वाइड की माइलेज 25 से 30 KM है।
  • इसके ट्रांसमिशन में ड्राई सिंगल प्लेट क्लच है जो कम मेंटेनेंस में बेहतर पावर व माइलेज देता है।

Bajaj Maxima का व्हीलबेस 2025 MM है और ईंधन टैंक 8 लीटर का है। 

  • इसका इंजन 2000 RPM के साथ 22 NM टॉर्क जनरेट करता है।
  • यह बजाज ऑटो रिक्शा कीमत और माइलेज के अनुसार अच्छा विकल्प है, इसको 2025 का बेस्ट बजाज ऑटो रिक्शा कह सकते हैं। 

भारत में बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड कीमत ₹ 2.45 - ₹ 2.47 लाख* है। यह कीमत राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड रिव्यू: हमारी वेबसाइट पर अशोक प्रजापति ने इस ऑटो में बैठने की क्षमता परिवार जैसी बताई है। उन्होनें लिखा “बजाज के इस ऑटो की वाइड बॉडी सबको आरामदायक लगती है। यात्री भी खुश रहते हैं और सवारी का अनुभव भी बढ़िया है।”

बजाज के टॉप 3 ऑटो रिक्शा की तुलना

फीचर / मॉडल

Bajaj GoGo (EV)

Bajaj RE E TEC 9.0 (EV)

Bajaj Maxima X Wide (Diesel)

बैटरी / इंजन क्षमता

12.1 kWh बैटरी

8.9 kWh बैटरी

470 CC, 9 HP डीजल इंजन

रेंज / माइलेज

251 KM

178 KM

25-30 KM

चार्जिंग टाइम

फास्ट चार्जिंग

4 घंटे 30 मिनट

NA

पेलोड क्षमता

हाई पेलोड

हाई पेलोड

बहुत अधिक पेलोड

टॉर्क

36 NM

36 NM

22 NM

टॉप स्पीड

50 KM

45 KM

NA

ट्रांसमिशन

ऑटोमैटिक

ऑटोमैटिक 2 स्पीड

ड्राई सिंगलप्लेट क्लच

व्हीलबेस

2020 MM

NA

2025 MM

कीमत (एक्स-शोरूम)

₹3.27–₹3.83 लाख

₹3.33–₹3.35 लाख

₹2.45–₹2.47 लाख

तो ये थे टॉप 3 बजाज ऑटो रिक्शा 2025 मॉडल जिन्हें खरीदकर आप अपने ऑटो बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। ये तीनों ऑटो रिक्शा उचित कीमत पर हमारी वेबसाइट ट्रक जंक्शन पर उपलब्ध है। साथ ही आपको यहां बेस्ट EMI ऑफर और अपने नजदीकी डीलर की जानकारी भी यहां मिल जाएगी। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न : (Frequently Asked Questions)

प्रश्न 1. बजाज ऑटो रिक्शा पेट्रोल डीजल CNG - सबसे किफायती काैनसा मॉडल है?

उत्तर. डीजल से चलने वाला बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड दमदार परफॉर्मेंस के साथ सबसे किफायती ऑटो रिक्शा है।

प्रश्न 2. क्या बजाज ऑटो रिक्शा फाइनेंस स्कीम 2025 में उपलब्ध है? 

उत्तर. हमारी वेबसाइट पर बजाज के सभी ऑटो रिक्शा आप आसान EMI पर खरीद सकते हैं। जैसे ₹ 3.27 - ₹3.83 लाख* का बजाज गोगो आपको ₹ 65,400 की डाउनपेमेंट और ₹6,223 की मासिक ईएमआई पर मिल जाएगा।

प्रश्न 3. Bajaj GoGo Auto Rickshaw की खासियत क्या है?

उत्तर. बजाज गोगाे एक इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा है जिसमें चार्जिंग तेज होती है और बैटरी लाइफ बहुत अच्छी है। 

प्रश्न 4. Bajaj RE E TEC 9.0 किसके लिए बेस्ट है?

उत्तर. ये ऑटो रिक्शा उन ड्राइवरों के लिए बेस्ट है जो शहरी इलाकों में तेजी से पैसेंजर ट्रांसपोर्ट करना चाहते हैं, साथ ही फ्यूल कॉस्ट से बचना चाहते हैं।

प्रश्न 5. Bajaj Maxima X Wide Auto Rickshaw क्यों मुनाफे वाला है?

उत्तर. इस ऑटो की पेलोड क्षमता बहुत अधिक है, जिससे एक ज्यादा पैसेंजर या सामान ले जाया जा सकता है। इससे मुनाफा भी ज्यादा होता है।

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, ट्रैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मन्दसौर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नीमच
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बांसवाड़ा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सालुंबर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रतलाम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चित्तौड़गढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*