Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
12 Mar 2023
Automobile

सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड XV850 : कम दाम में पावरफुल मोटर वाला ऑटो रिक्शा

By News Date 12 Mar 2023

सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड XV850 : कम दाम में पावरफुल मोटर वाला ऑटो रिक्शा

जानें, सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत:

भारत में सार्वजनिक परिवहन कारोबार के लिए एक बेहतर विकल्प बन कर सामने आ रहा है। छोटे शहरों से लेकर बढ़े शहरों तक में अधिकतर लोग कहीं आने जाने के लिए ई रिक्शा या फिर ऑटो रिक्शा का ही उपयोग करना सही समझते हैं। यदि आप भी अपने कारोबार की नई शुरूआत करना चाहते हैं तो आपके लिए ई- रिक्शा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। किफायती दाम में आने वाले इलेक्ट्रिक रिक्शा आपकी कमाई बढ़ाते हैं। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई इलेक्ट्रिक रिक्शा मौजूद है। लेकिन अगर हम शानदार रेंज और बेहतर कंफर्ट वाले ई रिक्शा की बात करें, तो इसमें सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा को चुना जाना गलत नहीं होगा। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

सिटी लाइफ कंपनी के इस ई रिक्शा में आपको बैटरी से चलने वाली ताकतवर मोटर देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस ई रिक्शा की पेलोड क्षमता 400 किलोग्राम है। सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड XV850 ई रिक्शा 3 व्हीलर में 3-12/90-90-12/3.75-12 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। कंपनी ने अपने इस ई रिक्शा को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है। पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग इसे पंसद कर लेते हैं। इस इलेक्ट्रिक रिक्शा के फ्रंट में आपको एक बड़ी हेडलाइट और दोनों साइडो में इंडिकेटर देखने को मिल जाते हैं। सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा को 2770 MM लंबाई, 985 MM चौड़ाई और 1730 MM ऊंचाई के साथ 2100 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी का यह इलेक्ट्रिक रिक्शा Lead Acids 100Ah - 135Ah बैटरी के साथ आता है।

सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा के फीचर्स

सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड XV850 ई रिक्शा में आपको Handle bar के साथ 1 Forward +1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में Automatic ट्रांसमिशन दिया गया है। स्टैण्डर्ड XV850 ई रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा को Telescopic Hydraulic Shockers फ्रंट सस्पेंशन और Double Movement Leaf Spring with Hydraulic Shockers रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ई रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का ग्राउंड क्लीयरेंस  200 MM है। इसके अलावा इस रिक्शा का मिनिमम टर्निंग रेडियस 2400 MM रखा गया है।

सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा का प्राइस

सिटी लाइफ के इलेक्ट्रिक रिक्शा को भारत में काफी अधिक पंसद किया जाता है क्योंकि इनकी कीमत कम होती है और इनमें शानदार कंफर्ट देखने को मिल जाता है। कंपनी ने अपने सभी व्हीकल की तरह इस इलेक्ट्रिक रिक्शा का प्राइस भी किफायती रखा है। City Life ने अपने सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख से 1.33 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस व्हीकल को खरीदने का मन बना लिया है तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा को आसानी से खरीद सकते हैं।

सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा के वेरिएंट और प्राइस

सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा में 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।
सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 4-सीटर/इलेक्ट्रिक : कीमत 1.30 लाख से 1.33 लाख रुपये (एक्स शोरूम)

सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा की कीमत क्या है?
Ans भारत में सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा का एक्स शोरूम प्राइस 1.30 लाख से 1.33 लाख रुपये रखा गया है।

 Q.2 सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक रिक्शा की पेलोड कैपेसिटी 400 किलोग्राम है।
 
Q.3 सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा की सीट क्षमता क्या है?
Ans सिटी लाइफ के इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिलती है।
 
Q.4 सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans सिटी लाइफ स्टैण्डर्ड एक्सवी 850 ई रिक्शा को 2100 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल में ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की कीमत समेत पूरी जानकारी आपको देते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर प्रतिदिन प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us