Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
31 Oct 2023
Automobile

टाटा सिग्ना 4018.एस Vs अशोक लेलैंड 4020 4x2 की तुलना से चुने अपने बिजनेस के लिए परफेक्ट ट्रेलर

By News Date 31 Oct 2023

टाटा सिग्ना 4018.एस Vs अशोक लेलैंड 4020 4x2 की तुलना से चुने अपने बिजनेस के लिए परफेक्ट ट्रेलर

टाटा खरीदें या अशोक लेलैंड? कौन है लुक में बेहतर, किसका माइलेज है बढ़िया? जानिए

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में प्रमुख निर्माता टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड अक्सर अपने वाहनों को लेकर आमने-सामने बने रहते हैं। लगभग सभी सेगमेंट्स के वाहनों में दोनों ही कंपनियों का कोई जवाब नहीं है। इनके ट्रेलर्स की भारत में बहुत अधिक डिमांड है और सबसे अधिक उपयोग में लिए जाने वाले ट्रेलर में इन कंपनियों का ही नाम सबसे पहले आता है। आज हम आपके लिए इन कंपनियों के दो सबसे पॉपुलर ट्रेलर्स की तुलना लेकर आए हैं। इसमें टाटा मोटर्स का सिग्ना सीरीज में आने वाला टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर और अशोक लेलैंड कंपनी का अशोक लेलैंड 4020 4x2 ट्रेलर शामिल है। दोनों ही कंपनियों के ट्रेलर 6 चक्का और 39.5 टन जीवीडब्ल्यू में आते है। दोनों ही ट्रेलर बिजनेस में फ्यूल सेविंग्स के साथ बेस्ट माइलेज के लिए पहचाने जाते हैं। इनका भारत में सबसे अधिक उपयोग ऑटो लॉजिस्टिक्स, निर्माण सामग्री, टेक्सटाइल्स, पार्सल, सीमेंट और खनन सामग्री समेत कई वस्तुओं की ढुलाई में किया जाता है। आइये जानें टाटा सिग्ना 4018.एस और अशोक लेलैंड 4020 4x2 में से आपके लिए कौनसा ट्रेलर हो सकता है बेस्ट।

इंजन पावर और परफॉर्मेंस

यदि हम इन ट्रेलर्स के इंजन पावर और परफॉर्मेंस की तुलना करे, तो टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर में 5600 CC कैपेसिटी वाला 6 सिलेंडर, Cummins ISBe 5.6L BS6 इंजन आता है, जो 180 हॉर्स पावर के साथ 850 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। जबकि अशोक लेलैंड 4020 4x2 ट्रेलर में आपको H series BS6 – 6 cylinder, with i-Gen 6 technology इंजन देखने को मिल जाता है, जो 200 HP पावर और 700 NM की मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही ट्रेलर आपको 80 KMPH की हाई स्पीड के साथ देखने को मिल जाते हैं।

माइलेज और जीवीडब्ल्यू

दोनों ही ट्रेलर आपको 3.5 से 4.5 KMPL माइलेज में देखने को मिल जाते है। सिग्ना सीरीज वाला यह ट्रेलर 365 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है। वहीं अशोक लेलैंड के इस ट्रेलर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 375 लीटर रखी गई है। बता दें, दोनों ही ट्रेलर 39500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आते है। टाटा के इस ट्रेलर की पेलोड क्षमता 27000 किलोग्राम रखी गई है। जबकि अशोक लेलैंड के इस ट्रेलर में भी काफी अच्छी लोडिंग कैपेसिटी देखने को मिल जाती है।

बॉडी लुक और व्हीलबेस

दोनों ही ट्रेलर काफी लेटेस्ट लुक में आते हैं, और इन्हें ग्राहकों की आवश्यकता और उनकी सुविधा के अनुसार निर्मित किया गया है। टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर को 3320 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। जबकि अशोक लेलैंड 4020 4x2 ट्रेलर को 3200 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। इस टाटा 6 चक्का ट्रेलर में 295/90R20 Radial Tube फ्रंट और रियर टायर आते हैं। वहीं अशोक लेलैंड 6 चक्का ट्रेलर में 295/90R20 - 16 PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। सिग्ना सीरीज वाले इस ट्रक में Day and Sleeper केबिन आता है। जबकि अशोक लेलैंड के इस ट्रेलर में G- Economy cowl, M –Economy cabin U – Value cabin, N –Premium cabin Optional: AC Option on U/N cabin, HVAC on N cabin दिया गया है।

बेस्ट फीचर्स

यदि इन ट्रेलर्स के फीचर्स की तुलना करें, तो टाटा मोटर्स के इस ट्रेलर में TATA G950 6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स आता है। जबकि अशोक लेलैंड के इस ट्रेलर में 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। टाटा का यह ट्रेलर Manual synchromesh ट्रांसमिशन और 380 mm Dia Push type Single Plate Dry Friction Organic Lining क्लच के साथ आता है। वहीं अशोक लेलैंड के इस ट्रेलर में Synchromesh ट्रांसमिशन और 380 mm dia – Single dry plate, ceramic clutch with air assisted hydraulic booster क्लच दिया गया है। सिग्ना सीरीज वाले इस ट्रेलर में TATA Heavy Duty 7T Reverse Elliot Type फ्रंट एक्सल और TATA Single Reduction RA110LD रियर एक्सल आता है। जबकि अशोक लेलैंड के इस ट्रेलर में Forged I section – Reverse Elliot type Optional : Unitized wheel bearings फ्रंट एक्सल और Fully floating single speed rear axle Optional : Unitized wheel bearings रियर एक्सल आता है। दोनों ही ट्रेलर मजबूत सस्पेंशन के साथ आते हैं, टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर को Parabolic leaf फ्रंट सस्पेंशन और Semi Elliptical Multi Leaf spring रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। जबकि अशोक लेलैंड 4020 4x2 ट्रेलर को Semi elliptic multi leaf. Optional : Parabolic springs फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptic multi leaf with parabolic helper springs रियर सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है।

जानें, कौनसा है सबसे सस्ता ट्रेलर

भारत में Tata Motors ने अपने इस टाटा सिग्ना 4018.एस ट्रेलर का एक्स शोरूम प्राइस 33.42 लाख से 40.42 लाख रुपये रखा है। जबकि Ashok Leyland के इस अशोक लेलैंड 4020 4x2 ट्रेलर की एक्स शोरूम कीमत 27.87 लाख से 29.66 लाख रुपये है। यदि आपने भी अपने फ्लीट बिजनेस के अनुसार इनमें से किसी एक ट्रेलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस ट्रेलर को आसानी से खरीद सकते हैं। साथ ही आप यहां अपने बजट के अनुसार कम डाउनपेमेंट और आसान EMI में इनमें से किसी एक ट्रेलर को खरीद सकते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us