अनिल यादव

ईवेज मोटर्स : वर्ष 2035 तक ई-एलसीवी बाजार में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य

Truck Junction Google News
ईवेज मोटर्स  : वर्ष 2035 तक ई-एलसीवी बाजार में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

2035 तक ई-एलसीवी मार्केट में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री की उम्मीद

मोहाली स्थित ईवेज मोटर्स इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल सेक्टर में अपना विस्तार करना चाहती है, जिसके लिए कंपनी ने वर्ष 2035 तक भारत के ई-एलसीवी बाजार में 30 प्रतिशत  हिस्सेदारी करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का अनुमान है कि इस अवधि तक भारत में इस रेंज की बिक्री दोगुनी होकर 10 लाख यूनिट्स पहुंच जाएगी। मोहाली स्थित ईवेज मोटर्स भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनियों में से एक हैं, जो एफिशिएंट इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है। इसने वर्ष 2014 में हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) सेगमेंट में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लक्ष्य से उत्पादन शुरू किया था। वर्तमान में कंपनी उभरते बाजारों पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि विश्वसनीय, सुरक्षित, किफायती और टिकाऊ ईवी सॉल्यूशन्स की आवश्यकता है, और कपंनी का लक्ष्य इस अंतर को दूर करना है। उम्मीद है कि अगले दशक में एलसीवी सेगमेंट में 8 प्रतिशत सीएजीआर की वृद्धि होगी, तब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) इस श्रेणी में लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

बाजार क्षमता पर पूरा भरोसा

कंपनी के संस्थापक और सीईओ इंद्रवीर सिंह पनेसर के अनुसार, इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल व्हीकल (ई-एलसीवी) अपनी सस्टेनेबल लास्ट माइल डिलीवरी सॉल्यूशंस प्रदान करने की मजबूत क्षमता के बावजूद भी, वर्तमान में ईवी फाइनेंसिंग, अपर्याप्त चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तथा पुनर्विक्रय मूल्य में चुनौतियों आदि का सामना कर रहे हैं। इन मौजूद बाधाओं को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। इसलिए, 15 से 20 प्रतिशत प्रवेश का स्तर एक वास्तविक उम्मीद है। साथ ही सरकारी समर्थन और बेड़े संचालक बाजार की गतिशीलता पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह इस श्रेणी में ईवी प्रवेश को तय करेगा।" ईवेज मोटर्स को अपनी बाजार क्षमता पर पूरा भरोसा है।

यूके स्थित डीजी इनोवेट के साथ साझेदारी

सीईओ इंद्रवीर सिंह पनेसर के अनुसार, कंपनी ने हाल ही में भारत में बाद के ई-ड्राइवट्रेन के स्थानीय निर्माण के लिए यूके स्थित डीजी इनोवेट के साथ साझेदारी की है, जो अभी तक मात्र 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर (233 करोड़ रुपए) का सीड-फंडिंग राउंड ही जुटा पाया है। हमारा लक्ष्य मोहाली में अपनी मौजूदा मॉड्यूलर सुविधा में 75 प्रतिशत क्षमता उपयोग को प्राप्त करना है, जिसके बाद एक और राउंड पर नजर रखना और अधिक पूंजी जुटाना है। लघु एवं मॉड्यूलर विनिर्माण सुविधा को देश के अन्य हिस्सों में भी दोहराया जा सकता है। कंपनी वर्ष 2025 के अंत तक मोहाली और दिल्ली-एनसीआर से आगे बढ़कर 15 और शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, "हम अगले दौर की फंडिंग जुटाने से पहले कुछ और हजार वाहन बेचना चाहते हैं। हम एक अखिल भारतीय वितरण कंपनी बनना चाहते हैं, जिसके लिए, हम आगामी 2 वर्षों में अपने नेटवर्क  के विस्तार के लिए भारी खर्च करेंगे।"

एक बार चार्ज करने पर लगभग 100 किमी की रेंज

ईवेज मोटर्स के संस्थापक और सीईओ सिंह ने बताया कि  "हम प्रतिस्पर्धा से अलग दिखने और अपने ग्राहकों के लिए मूल्य प्रदान करने के लिए तीन-आयामी उत्पाद अंतर रणनीति अपना रहे हैं, कार्गो क्षेत्र का उच्च वॉल्यूमेट्रिक घनत्व और लंबा जीवन, मुख्य विशेषताएं हैं जो हमें बढ़त दिलाती हैं।" FR8 1-टन एलसीवी में लिथियम -टाइटेनियम -ऑक्साइड टाइप बैटरी (15kWh) पैक लगाया गया है, जिसे मोहाली में कंपनी के 2,000-यूनिट-वार्षिक-क्षमता वाले प्लांट में इन-हाउस पैक किया गया है। इसमें सेल जापान में तोशिबा से लिए गए हैं। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 100 किमी की रेंज प्रदान करती है, और तेज़ चार्जिंग क्षमता के साथ, फ्लीट ऑपरेटरों को डाउनटाइम कम करने में सक्षम बनाती है। साथ पेलोड क्षमता और कार्गो डिज़ाइन कुछ आंतरिक दहन इंजन-संचालित समकक्षों की तुलना में एक ही यात्रा में अधिक माल ले जाने और वितरित करने की अनुमति देता है। वर्ष 2022 में FR8 1-टन छोटा वाणिज्यिक वाहन लॉन्च किया था, जो कंपनी का पहला एलसीवी उत्पाद था। यह नेट-पॉजिटिव TCO की पेशकश करने का दावा करता है, साथ ही सब्सिडी को शामिल किए बिना भी उच्च पुनर्विक्रय मूल्य का वादा करता है।

प्रमुख ग्राहकों के रूप में लक्षित करना

सिंह ने कहा, "फ्लीट ऑपरेटर इन मेट्रिक्स को समझने और हमारे उत्पाद को चुनने में स्मार्ट हैं।" ईवेज मोटर्स के पास पावरट्रेन, बैटरी और वाहन नियंत्रण सॉफ़्टवेयर पर आईपी है, जो सभी एक पूर्ण स्टैक के रूप में इन-हाउस तैयार किए गए हैं। कंपनी अपने विकसित होते सफर तथा आने वाले वर्षों में मुनाफा कमाने की महत्वाकांक्षाओं में ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स प्रदाताओं के साथ-साथ छोटे बेड़े के ऑपरेटरों को अपने प्रमुख ग्राहकों के रूप में लक्षित करना जारी रखेगी। पिछले 2 सालों से मोहाली में अमेजन बेड़े में इसका वाहन तैनात है। यह बेड़े संचालकों को 20 मिनट की फास्ट-चार्जिंग क्षमता साथ वाहन के अधिकतम उपयोग करने की अनुमति देता है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
चित्तौड़गढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
राजसमंद
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
ब्यावर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नीमच
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बूंदी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अजमेर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*