Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
10 Aug 2023
Automobile

FADA रिपोर्ट जुलाई 2023 : थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 74.35% की ग्रोथ, बेचे गए 94,148 वाहन

By News Date 10 Aug 2023

FADA रिपोर्ट जुलाई 2023 : थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 74.35% की ग्रोथ, बेचे गए 94,148 वाहन

बजाज ऑटो ने 114.59% की ग्रोथ दर्ज, जुलाई में बेचे 31,453 थ्री व्हीलर्स

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने थ्री व्हीलर वाहनों की जुलाई 2023 में हुई बिक्री की रिपोर्ट सार्वजनिक की है। फाडा ने इस रिपोर्ट में जुलाई के महीने में अलग अलग कंपनियों द्वारा थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री के आंकड़े साझा किए हैं। इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 74.35% की बिक्री दर्ज की गई है। जुलाई 2023 में 94,148 थ्री व्हीलर्स की यूनिट्स बेची गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 54,000 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आइये जानें थ्री व्हीलर्स की बिक्री में किस ब्रांड को मिली है वृद्धि और किसे करना पड़ा गिरावट का सामना।

FADA सेल्स रिपोर्ट : जुलाई 2023 में थ्री व्हीलर्स की बिक्री

थ्री व्हीलर खुदरा बिक्री रिपोर्ट जुलाई 2023
थ्री व्हीलर ब्रांड्स जुलाई 2023 जुलाई 2022 % YoY ग्रोथ
बजाज 31,453 14,657 114.59%
पियाजियो 7,157 4,562 56.88%
महिंद्रा 6,186 2,230 177.40%
वाई.सी. इलेक्ट्रिक 3,594 2,499 43.82%
मयूरी 2,723 1,685 61.60%
सिटीलाइफ 2,471 1,064 132.24%
मिनी मेट्रो 1,568 1,048 49.62%
सारथी 1,420 1,214 16.97%
अतुल ऑटो 1,404 1,520 -7.63%
टीवीएस मोटर्स 1,355 997 35.91%
जे.एस. ऑटो 1,085 893 21.50%
ईवी सहित अन्य 33,732 21,631 55.94%
कुल 94,148 54,000 74.35%


बजाज ऑटो

भारत की टॉप थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी में बजाज ऑटो का नाम सबसे पहले आता है। कंपनी ने जुलाई 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 114.59% की वृद्धि हासिल की है। बजाज ऑटो ने इस साल जुलाई में 31,453 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है, जबकि जुलाई 2022 में 14,657 यूनिट्स ही बेच पाई थी।

पियाजियो

जारी किए आकड़ों के अनुसार, पियाजियो ने अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 56.88% की ग्रोथ दर्ज की है। ब्रांड ने जुलाई 2022 में केवल 4,562 यूनिट्स बेचे थे, जबकि इस साल जुलाई में 7,157 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई है।

महिंद्रा

फाडा द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जुलाई 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 177.40% की बेहतरीन वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने जुलाई माह में 6,186 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है, जबकि महिंद्रा ने जुलाई 2022 में केवल 2,230 यूनिट्स को ही बेचा था।

वाई.सी.इलेक्ट्रिक

भारतीय मार्केट में वाई.सी.इलेक्ट्रिक ने जुलाई में अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 43.82% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई 2023 में 3,594 यूनिट्स को सेल किया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,499 थ्री व्हीलर्स ही बेचे गए थे।

मयूरी

जुलाई 2023 में मयूरी कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 61.60% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने जुलाई 2022 में 1,685 थ्री व्हीलर्स को बेचा था, जबकि इस साल जुलाई महीने में 2,723 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

सिटीलाइफ

जारी किए आकड़ों के अनुसार, सिटीलाइफ ने जुलाई 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 132.24% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई 2022 में 1,064 यूनिट्स को ही भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बेचा था, जबकि इस साल जुलाई में 2,471 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई है।

मिनी मेट्रो

फाडा की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, थ्री व्हीलर निर्माता मिनी मेट्रो ने जुलाई 2023 में अपने तिपहिया वाहनों की बिक्री में 49.62% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई 2023 में अपने 1,568 थ्री व्हीलर्स को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,048 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

सारथी

जुलाई 2023 में सारथी कंपनी ने थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 16.97% की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने इस माह अपने 1,420 थ्री व्हीलर्स को मार्केट में बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में केवल 1,214 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

अतुल ऑटो

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, अतुल ऑटो ने अपने 3 व्हीलर्स की बिक्री में 7.63% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने जुलाई 2023 में अपने 1,404 थ्री व्हीलर्स को ही बेचा है, जबकि पिछले साल जुलाई के महीने में 1,520 यूनिट्स बेचे गए थे।

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस मोटर्स ने अपने 3 व्हीलर्स की सेल्स में 35.91% की वृद्धि हासिल की है। जुलाई 2022 में कंपनी ने 997 तिपहिया वाहनों की बिक्री की थी, जबकि जुलाई 2023 में 1,355 यूनिट्स को बेचा गया है।

जे.एस.ऑटो

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, जे.एस.ऑटो ने अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 21.50% की ग्रोथ दर्ज की है। ब्रांड ने जुलाई 2022 में अपने 893 यूनिट्स को ही इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बेचा था, जबकि इस साल जुलाई माह में J.S. Auto ने 1,085 थ्री व्हीलर्स को बेचा है।

अन्य इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता

फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अन्य और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने जुलाई 2023 में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 55.94% की वृद्धि हासिल की है। इस साल जुलाई में 33,732 यूनिट्स को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 21,631 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई थी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us