नया उपयोगकर्ता

Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
27 सितंबर 2023

खुशखबरी : इलेक्ट्रिक ट्रकों पर सरकार देने जा रही है सब्सिडी, जानें क्या है योजना

इस सब्सिडी के बाद इलेक्ट्रिक ट्रकों की कीमत में आ सकती है 20 से 25% तक की कमी

भारत सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों में तेजी लाने के लिए लगातार नई-नई योजनाओं की शुरुआत कर रही है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पैसेंजर वाहनों पर सब्सिडी के साथ-साथ अब हैवी इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी सब्सिडी देने की तैयारी में है। एक समाचार पोर्टल CNBC-Awaaz की खबर के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार इलेक्ट्रिक ट्रक पर बहुत जल्द सब्सिडी दे सकती है।

इलेक्ट्रिक ट्रकों की कीमतों में आ सकती है 20 से 25% तक की कमी

यदि सरकार हैवी इलेक्ट्रिक ट्रकों पर सब्सिडी लागू करती है, तो इसका सीधा असर इलेक्ट्रिक ट्रकों की कीमत पर पड़ेगा। इससे हैवी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्राइस में काफी हद तक कमी देखने को मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक इस सब्सिडी को लागू करने के बाद हैवी ट्रकों की कीमत में लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। सीएनबीसी-आवाज में प्रकाशित खबर के अनुसार, केंद्र सरकार का भारी उद्योग मंत्रालय इस सब्सिडी के प्रस्ताव को तैयार कर रहा है, और इसके तहत ही हैवी इलेक्ट्रिक ट्रकों पर सब्सिडी मिलेगी। खबर के मुताबिक, केंद्र सरकार की कोशिश है कि इस सब्सिडी की योजना को FAME-3 में इलेक्ट्रिक ट्रक के लिए शामिल किया जाए।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री

बता दें, भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। पहले के मुकाबले में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। इस साल 2023 में सितंबर तक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 10 लाख से भी अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई है। इनमें सबसे अधिक लोकप्रिय कंपनियों की लिस्ट में ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर, एथर एनर्जी और एम्पीयर व्हीकल्स जैसी बड़े नाम शामिल हैं। बता दें, केंद्र सरकार को 2025 तक EV मैन्युफैक्चरिंग में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। साथ ही इस कदम से भारत में करीब 1.5 लाख नौकरियां भी पैदा हो सकती है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में 2023 में 20 सितंबर तक 10,44,600 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

ट्रक जंक्शन पर इलेक्ट्रिक ट्रकों की लिस्ट

यदि आप भी अपने फ्लीट बिजनेस में एक इलेक्ट्रिक ट्रक को शामिल करने का मन बना रहे है, तो ट्रक जंक्शन आपके लिए भारत के सभी पॉपुलर ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक ट्रकों की जानकारी लेकर आए हैं। यहां आपको टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड और आयशर समेत कई बड़े ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक ट्रक देखने को मिल जाते हैं। ट्रक जंक्शन पर आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी इलेक्ट्रिक ट्रक को पंसद करके उसकी ऑन रोड कीमत प्राप्त कर खरीद सकते है। साथ ही आपको यहां इलेक्ट्रिक ट्रकों को खरीदने के लिए फाइनेंस का ऑप्शन भी मिल जाता है। ट्रक जंक्शन पर आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी वाहन को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते है।

सम्बंधित खबर : टाटा के टॉप 5 मिनी टिपर : कम लागत में ज्यादा मुनाफा, कारोबार में जबरदस्त इजाफा

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now