Posted On : 12 February, 2023
भारत तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर मूव कर रहा है। परंपरागत ईंधन विकल्पों की तुलना में इलेक्ट्रिक व्हीकल ज्यादा माइलेज प्रदान करने में आगे रहते हैं वहीं इनसे पर्यावरण भी स्वच्छ रहता है। इसके अलावा कम मेंटीनेंस लागत, ईंधन बचत, सही समय पर माल की डिलीवरी आदि विशेषताएं इनमें हैं। भारतीय सीवी मार्केट में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों (Electric Commercial Vehicle) की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स (3 Wheelers) और ऑटो रिक्शा के बाद अब इलेक्ट्रिक ट्रक सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आपको भी यदि अपने ट्रक व्यवसाय में विस्तार करना है तो इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को अपने पोर्टफोलियो में जरूर शामिल करें। यहां आपको भारत के ऐसे टॉप 5 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जो चौंकाने वाली रेंज (माइलेज ) प्रदान करते हैं। इनमें महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा, महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर, पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा, ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर और टाटा अल्ट्रा टी.7 इलेक्ट्रिक ट्रक शामिल हैं।
यह महिंद्रा हाउस से आने वाला एक हाई मोबिलिटी प्रदान करने वाला इलेक्ट्रिक कमिर्शयल वाहन है। इसमें बैटरी से चलने वाली एक मजबूत मोटर आती है। इसकी शानदार माइलेज 125 से 141 km है। यह कई प्रकार की कमर्शियल जरूरतों को पूरा करने के लिए बेस्ट ऑटो रिक्शा है।
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा क्यों है बेस्ट ?
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा एक बेस्ट स्मॉल कमिर्शियल व्हीकल है। यह इसके स्पेसिफिकेशन्स से स्पष्ट हो जाएगा जो इस प्रकार हैं-:
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो के मुख्य फीचर्स
महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में कई प्रकार के खास फीचर्स मिलते हैं। यह ऑटो Helical spring dampener hydraulic shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और एक Rigid axle leaf spring and shock absorber रियर सस्पेंशन के साथ आता है। इसमें डायरेक्ट ड्राइव सिस्टम है जिससे क्लच और गियर की जरूरत नहीं होती। वहीं महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में Mechanical Brake हैं। इससे सड़क पर कीचड़ या नमी होने पर फिसलन नहीं होती। इस ऑटो का केबिन कंफर्टेबल है। यह डे केबिन के रूप में है। इसमें ड्राइवर सीट एडजस्टेबल आती है।
महिंद्रा ट्रेओ की प्राइस
महिंद्रा ट्रेओ की एक्स शोरूम प्राइस 2.79 लाख रुपये से 3.02 लाख रुपये है। इसकी ऑन रोड प्राइस अलग-अलग राज्यों के शहरों में वहां के स्थानीय आरटीओ विभाग के टैक्स आदि के कारण बदल जाती है।
महिंद्रा ट्रेओ भी महिंद्रा हाउस से आने वाला एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है। इसमें 995 kg जीवीडब्ल्यू और 550 kg पेलोड कैपेसिटी आती है। इसकी बैटरी 3की क्षमता 7.37kwh है। यह थ्री व्हीलर 125 km की शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसकी बैटरी चार्ज होने में 3.50 घंटे का समय लगता है।
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर क्यों खरीदें?
आप पूछ सकते हैं कि महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में ऐसा क्या है जिससे इसे खरीदा जाए? आपको बता दें कि यह भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक वाहनों में शामिल एक ऑटो है। इसके कई स्पेशल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स इसे बेस्ट बनाते हैं जो इस प्रकार हैं-:
कीमत अफोर्डेबल
महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की इतनी सारी स्पेसिफिकेशन्स और इसके बेस्ट फीचर्स के बावजूद इसकी प्राइस ग्राहकों के लिए अफोर्डेबल ही है। यह शानदार थ्री व्हीलर 3.13 लाख से 3.48 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइस पर मिल जाता है।
भारत के टॉप 5 इलेक्ट्रिक वाहनों में पियाजियो आपे ई सिटी भी एक है। यह पियाजियो व्हीकल्स हाउस से आता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 689 kg है। इसकी पेलोड केपेसिटी 390 kg है। माइलेज में यह भी आगे रहता है। इसकी रेंज 110 km तक है। इसमें 7.5 kwh केपेसिटी की बैटरी आती है। इसे चार्ज करने में 3 घंटे 45 मिनट का समय लगता है।
पियाजियो आपे ई सिटी के मुख्य आकर्षण
पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा में कई ऐसे स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स शामिल हैं जो ग्राहकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं। ये इस प्रकार हैं-:
पियाजियो आपे ई सिटी प्राइस
पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा आपको 2.80 लाख रुपये 2.84 लाख रुपये तक एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।
भारतीय कमिर्शयल व्हीकल्स मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बेस्ट केटेगिरी में ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर ग्राहकों की पहली नजर में पसंद आने वाला थ्री व्हीलर है। यह 120 km तक की रेंज प्रदान करता है। इसकी बैटरी 10.8 kwh केपेसिटी की है। वहीं यह थ्री व्हीलर 960 kg जीवीडब्ल्यू में आता है। इसकी पेलोड केपेसिटी 500 kg है।
ओएसएम रेज प्लस के स्पेसिफिकेशन्स
इस थ्री व्हीलर में कई खास स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं जो इसे बेहतर इलेक्ट्रिक वाहन सिद्ध करते हैं। इस वाहन में 2112 MM का व्हीलबेस आता है वहीं इसका केबिन कंफर्टेबल एवं क्लोज्ड है। केबिन में ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है। इसमें 16 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी होने के कारण यह चढ़ाई वाले रास्तों को आसानी से पार करता है।
खास फीचर्स
ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर में कई खास फीचर्स भी हैं। इसमें कुशल Independent ट्रांसमिशन होने से गियर एवं क्लच की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह थ्री व्हीलर फ्रंट एवं रियर हाईड्रोलिक ब्रेक्स में आता है। वहीं इसका फ्रंट सस्पेंशन Damper + Helical और Independent suspension + Dampers रियर सस्पेंशन आता है।
ओएसएम रेज प्लस प्राइस
ओएसएम रेज प्लस थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.40 लाख से 3.70 लाख रुपये तक है। यह प्राइस ग्राहकों की उचित सुविधा और जरूरतों को देखते हुए तय की गई है।
छोटे कार्गो इलेक्ट्रिक वाहनों में जिस तरह से थ्री व्हीलर्स के कई मॉडल पॉपुलर हो रहे हैं उसी प्रकार 6 चक्के के इलेक्ट्रिक ट्रक टाटा अल्ट्रा टी 7 का भी मुकाबला नहीं है। यह इलेक्ट्रिक भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता टाटा मोटर्स से आने के कारण एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित है। यह इलेक्ट्रिक ट्रक 62.5 बैटरी क्षमता के साथ आता है। इससे इसकी मजबूत मोटर संचालित होती है। इसकी माइलेज 100 km है। इसकी बैटरी चार्ज करने में 2 घंटे का समय लगता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 7490- 8750 kg है। वहीं पेलोड क्षमता 3692 से 4935 kg है।
जानें, इस ई- ट्रक के हाईलाइट्स
टाटा अल्ट्रा टी 7 इलेक्ट्रिक ट्रक कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ आता है। इस ट्रक में फ्रंट सस्पेंशन Parabolic springs with antirollbar और रियर सस्पेंशन Semi-Elliptical Leaf Springs with parabolic auxiliary के साथ आता है। इसमें 80 kmph की अधिकतम स्पीड मिलती है। इसमें एयर ब्रेक आते हैं। वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के कारण इसमें एक्स्ट्रा क्लच और गियर की जरूरत नहीं पड़ती। इसकी ग्रेडेबिलिटी 26 प्रतिशत है। इस इलेक्ट्रिक ट्रक के केबिन में ड्राइवर सीट एडजस्टेबल मिलती है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, टिपर, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT