राकेश खंडेलवाल

अब यूरोप में दौड़ेगी JBM की ईकोलाइफ EV बस, UITP 2025 में लॉन्च

Truck Junction Google News
अब यूरोप में दौड़ेगी JBM की ईकोलाइफ EV बस, UITP 2025 में लॉन्च
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की यूरोपीय बाजार में धमाकेदार एंट्री, जर्मनी में लॉन्च हुई ECOLIFE इलेक्ट्रिक बस

भारतीय समूह जेबीएम ग्रुप की सहायक कंपनी, जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (JBM EV) ने UITP ग्लोबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट समिट 2025 में अपनी अत्याधुनिक ईकोलाइफ (ECOLIFE) इलेक्ट्रिक सिटी बस के लॉन्च के साथ आधिकारिक तौर पर यूरोपीय बाजार में प्रवेश कर लिया है। इस खास मौके पर JBM ग्रुप के वाइस चेयरमैन निशांत आर्य ने बस का अनावरण किया। यह कदम दिखाता है कि जेबीएम कंपनी दुनिया भर में प्रदूषण कम करने और शहरों में अच्छी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ECOLIFE ईवी बस की विशेषताएं

ECOLIFE इलेक्ट्रिक बस शहरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी। यह सिंगल चार्ज में शानदार रेंज प्रदान करती है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :

  • 400 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज एक बार की चार्जिंग में
  • अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • हल्का स्टेनलेस स्टील बॉडी, मॉड्यूलर बैटरी पैक
  • परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर, जो खासतौर पर शहरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए डिज़ाइन की गई है
  • रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, एडवांस टेलीमैटिक्स, और रिसाइक्ल्ड मटेरियल से बना इंटीरियर

फ्रैंकफर्ट बना JBM का यूरोपीय हब

जेबीएम ईवी ने यूरोप में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में हेडक्वार्टर स्थापित किया है। यहां से बिक्री, मार्केटिंग, आफ्टर-सेल्स और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स को संभाला जाएगा। इस ऑपरेशन की कमान डैनियल फ्रेडे को सौंपी गई है, जो यूरोप रीजन के डायरेक्टर सेल्स, मार्केटिंग और आफ्टरसेल्स हैं

जर्मन कंपनी KazenMaier से साझेदारी

यूरोपीय बाजार में तेज विस्तार के लिए, JBM EV ने जर्मन लीजिंग फर्म KazenMaier के साथ साझेदारी की है। इस करार के तहत, जर्मनी में 100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें तैनात की जाएंगी। इस साझेदारी का उद्देश्य एकीकृत समाधान (बसेस, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंसिंग) प्रदान करना है ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अधिक सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली बनाया जा सके।

सुरक्षा और टेक्नोलॉजी फीचर्स का बेजोड़ दम

ECOLIFE बस सेफ्टी फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। प्रमुख फीचर्स इस प्रकार है :

  • एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) : बेहतर सुरक्षा के लिए
  • टकराव और लेन डिपार्चर चेतावनी : दुर्घटनाओं को रोकने में मदद
  • ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन : सुरक्षित लेन बदलने के लिए
  • फायर डिटेक्शन और सप्रेशन सिस्टम:  आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई
  • इंटेलिजेंट स्पीड असिस्टेंस : स्पीड लिमिट बनाए रखने में मदद

UITP समिट में, जेबीएम ने अपने E-Verse इकोसिस्टम को भी प्रदर्शित किया, जिसमें फास्ट चार्जिंग, बैटरी तकनीक और सर्विस नेटवर्क के लिए इन-हाउस सॉल्यूशन शामिल हैं। कंपनी के पास ग्लोबल लेवल पर 11,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें तैनात करने का एक्सपीरियंस है।

जेबीएम ईवी के बारे में

जेबीएम ईवी अब तक 16.5 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की इलेक्ट्रिक यात्रा कर चुकी है और इससे 1 अरब से ज्यादा लोग सफर कर चुके हैं। कंपनी का लक्ष्य आने वाले कुछ सालों में 30 करोड़ किलोमीटर की यात्रा और 10 अरब लोगों तक पहुंचना है। जेबीएम के ये सारे कदम स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर शहरों के विकास जैसे संयुक्त राष्ट्र के बड़े लक्ष्यों के साथ मेल खाते हैं।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप, ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
सीअहा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हनहथियल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लुंगलेई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सेरछिप
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सैतुअल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चम्फाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*