Posted On : 14 April, 2024
कई बार वाहन चालकों को रात में सफर करना होता है। रात का सफर एक तरफ जहां कम ट्रैफिक भरा होता है, वहीं यह ज्यादा रोमांचक भी होता है। अक्सर लोग रात का सफर तय करना पसंद करते हैं। लेकिन रात के सफर में वाहन चालकों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है जिसका ध्यान रखते हुए वाहन चलाने में आप रात को होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। चलिए रात के सफर में ध्यान रखने वाली चार बातों पर गौर करते हैं।
रात के समय रोशनी की कमी होती है, इसलिए जरूरी है कि वाहन चलाते हुए लाइट्स सही रहे। लाईट का ठीक तरह से काम करना जरूरी होता है। अगर लाइट सही से काम ना करें तो यह एक तरह से चालक और वाहन की सुरक्षा पर खतरा होता है साथ ही वाहन चलाने में काफी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए जरुरी है कि अगर आप रात में सफर करते हैं, तो वाहन की सभी लाइट्स सही रहे।
अगर आप वाहन से रात के समय में सफर करते हैं तो जरूरी है कि गाड़ी का शीशा साफ हो। गौरतलब है कि वाहन चलाते समय आगे का व्यू क्लियर होना भी काफी जरूरी होता है। अगर वाहन की विंडशील्ड गंदी होगी तो सफर के दौरान अच्छी तरह से सड़क नहीं दिखेगी। इसके अतिरिक्त यदि विंडशील्ड पर स्क्रैच हो तो ऐसी स्थिति में भी सामने से आने वाले वाहन की रोशनी से चालक की आंखों पर तेज रोशनी पड़ सकती है। ऐसे में चालक के लिए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
रात के समय यदि आप वाहन चलाते हैं तो वाहन की हेडलाइट्स को हमेशा लो बीम पर रखें। लो बीम न होने पर सामने से आने वाली गाड़ियों को परेशानी तो होती ही है, साथ ही अगर आप ऐसा करते हैं तो दुर्घटना की संभावना बढ़ती है। इसके अलावा लो बीम पर वाहन ड्राइव करने से आप पुलिस की ओर से काटे जाने वाले चालान से भी बच सकते हैं।
रात के समय सफर में हमेशा दूसरे वाहनों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से आप सुरक्षित रहेंगे, इससे वाहन की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। साथ ही रात के समय अक्सर नींद आने की भी समस्या देखी जा सकती है। नींद की समस्या से बचने के लिए दिन में पर्याप्त नींद लेना चाहिए।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT