पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत 10 हजार ई-रिक्शा बांटने की तैयारी
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने पिंक ई-रिक्शा योजना के तहत पुणे स्थित कंपनी, काइनेटिक ग्रीन एनर्जी पावर सॉल्यूशंस को एक बड़ा ठेका प्रदान किया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने पर 80,000 रुपए की सब्सिडी प्रदान कर रही है। इसके लिए सरकार कंपनियों को खास तौर पर प्रोजेक्ट भी आवंटित कर रही है। जिसमें काइनेटिक ग्रीन को 400 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके लिए व्यापक रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस पहल के तहत राज्य के आठ प्रमुख शहरों जैसे अहमदनगर, सोलापुर, कोल्हापुर, पुणे, नासिक, नागपुर और संभाजीनगर में सरकार के द्वारा कुल 10,000 पिंक ई-रिक्शा महिलाओं के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
सिर्फ 10% राशि का भुगतान कर घर ले जाएं ई रिक्शा
महाराष्ट्र सरकार की इस परियोजना के तहत महिलाएं सिर्फ 10% राशि का भुगतान करते हुए रिक्शा खरीद सकती हैं। हाल ही में इस साल के बजट में पिंक ई-रिक्शा योजना की घोषणा की गई थी, जिसके तहत महाराष्ट्र के करीब 10 हजार बेरोजगार महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा खरीदने पर 20% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। महिलाएं केवल 10% राशि का भुगतान करेंगे और शेष 70% राशि तक आसान ब्याज दर पर बैंक लोन का विकल्प प्रदान किया जाएगा।
इन शहरों को मिलेंगे इतने ई रिक्शा
काइनेटिक ग्रीन को इस परियोजना के लिए “सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी” के तौर पर चुना गया है। राज्य सरकार ने कंपनी के साथ समझौता किया है, जिसमें कंपनी अब नागपुर के लिए 2,000, नासिक के लिए 1,000, पुणे के लिए 4,000 और अन्य शहरों के लिए 600 ई-रिक्शा आवंटित करेगी। ये सभी ई-रिक्शा, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा तैयार स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार किए जाएंगे और इनकी कीमत ₹3,73,003 रुपये होगी। साथ ही, काइनेटिक ग्रीन महाराष्ट्र में बड़े स्तर चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी प्रदान करेगा।
अगर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं जैसे पिकअप, मिनी ट्रक, ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि तो ट्रक जंक्शन एक बेहद उपयुक्त वेबसाइट है, जहां विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर उस पर चल रहे ऑफर और ऑनरोड कीमत की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT
अन्य समाचार

FASTag Local Pass 2026: 1 नवंबर से टोल प्लाजा पर मिलेगी बड़ी छूट, जानें नए नियम और फीस
By Rakesh Khandelwal

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बिजली बिल से होगी वसूली? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
By Rakesh Khandelwal

2027 से दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और CNG ऑटो बंद, सिर्फ Electric Auto का होगा रजिस्ट्रेशन
By Rakesh Khandelwal












