Saurjesh Kumar

महिंद्रा बोलरो मैक्स पिकअप का नया वेरिएंट जबरदस्त फीचर्स के साथ लांच

Truck Junction Google News
महिंद्रा बोलरो मैक्स पिकअप का नया वेरिएंट जबरदस्त फीचर्स के साथ लांच
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, महिंद्रा बोलरो मैक्स पिकअप की पेलोड क्षमता फीचर्स और कीमत 

हाल ही में देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ग्राहकों के लिए महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का नया वेरिएंट लांच किया है। गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में महिंद्रा बोलेरो सीरीज के पिकअप ने भारत में काफी प्रसिद्धि हासिल की है। महिंद्रा के इस सीरीज का पिकअप वाहन कई मायनों में खास है और यह बेहद मजबूत होने के साथ कॉस्ट एफिशिएंट भी है। यही कारण है कि कंपनी की इस सीरीज ने भारत में अच्छी बिक्री ग्रोथ दर्ज की है। हाल ही में लांच किया गया महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के नए वेरिएंट की खास बात यह है कि इसके ड्राइवर केबिन को बेहद कंफर्ट बना दिया गया है। इस वाहन के ड्राइवर केबिन में एसी यानी एयर कंडीशनिंग को जोड़ा गया है। कंपनी ने अपने इस पिकअप में कंफर्ट बढ़ाने के साथ 14 अतिरिक्त नए फीचर्स जोड़ कर इसे बेहद आकर्षक बना दिया है। अक्सर व्यापारिक जरूरतों और नए उद्योगों अथवा व्यवसाय  के लिए छोटी मालवाहक गाड़ियों की जरूरत पड़ती है जैसे पिकअप, मिनी ट्रक आदि। बता दें कि मालवाहक गाड़ी के तौर पर पिकअप एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए बेहतरीन पिकअप की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के नए वेरिएंट के बारे में, कीमत, फीचर्स और उपयोगिता आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप नया वेरिएंट की खासियत?

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का नया वेरिएंट कई मायनों में खास है, इस वाहन का वर्सेटाइल यूज हैं। यूजर इसे कई प्रकार से उपयोग में ले सकता है। इस वाहन की सबसे खास बात इसकी उच्च उत्पादकता है जिसकी वजह से यह शानदार प्रदर्शन कर पाता है। मल्टीपल उपयोग होने की वजह से यह वाहन यूजर की ज्यादातर जरूरतों को पूरा करता है और अच्छा मुनाफा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त इस वाहन में माइलेज, सेफ्टी और ड्राइविंग स्पीड को भी ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का नया वेरिएंट लांच करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ नलिनिकांत गोलागुंटा ने बताया कि “अपने असाधारण प्रदर्शन और अत्याधुनिक फीचर्स के लिए प्रसिद्ध बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज ने हमारी कीमती ग्राहकों का दिल जीता है। मजबूत निर्माण, अच्छी पेलोड कैपेसिटी और विश्वसनीयता की वजह से यह वाहन ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है। इसके अलावा इस नवीनतम वेरिएंट में एयर कंडीशनिंग जोड़ना हमारे ग्राहकों के कंफर्ट और फैसिलिटी के प्रति हमारी समर्पण और प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।”

कॉम्पैक्ट डिजाइन और अच्छी रेंज

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का नया वेरिएंट बेहद कॉम्पैक्ट और आकर्षक डिजाइन के साथ लांच हुआ है। साथ ही इसकी रेंज में भी बढ़ोतरी की गई है। बता दें मैक्स पिकअप की शुरुआत के साथ अब तक कंपनी ने 1.4 लाख से ज्यादा यूनिट की सेल कर चुकी है। 1 लाख यूनिट के उत्पादन और बिक्री का यह माइलस्टोन महिंद्रा के लिए बेहद अहम रहा और कंपनी ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया। 

पेलोड कैपेसिटी और परफॉर्मेंस

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप का नया वेरिएंट 1.3 से 2 टन की पेलोड क्षमता के साथ आता है। इसके अलावा बता दें कि इस व्हीकल के परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए महिंद्रा का एडवांस m2Di इंजन प्रदान किया गया है। इसके अलावा इस वाहन की कार्गो बेड 3055 mm की लंबाई के साथ आती है। महिंद्रा का यह पिकअप भारत के बेहतरीन पिकअप में से एक है। इसकी मजबूती, अच्छी माइलेज और कई खासियतें हैं जो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के इस नए वेरिएंट को खास बनाती है। इस पिकअप से दूध का व्यापार, अनाज, ई-कॉमर्स डिलीवरी, ग्रॉसरी परिवहन एवं अन्य परिवहन जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

कीमत और अन्य फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप के नए वेरिएंट की कीमत 8.49 लाख रुपए से शुरु होती है। बता दें कि इसके महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 1.3 SXi कीमत 8.49 लाख रुपए, महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी 1.4/1.5 VXi की कीमत 8.62 लाख रुपए, महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप एचडी 1.3 वेरिएंट की कीमत 10.27 लाख रुपए है। इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप एचडी 1.7 की कीमत 10.33 लाख और 1.7L की कीमत 10.40 लाख रुपए से शुरू होती है। इसके अतिरिक्त इस महिंद्रा बोलेरो सीरीज का सबसे टॉप वेरिएंट महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप एचडी 2.0एल वीएक्सआई की कीमत 11.22 लाख रुपए से शुरू होती है। बता दें कि ये सभी कीमतें एक्स शोरूम की है।

इस पिकअप में मौजूद फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्राइवर के साथ 2 सहयात्री सफर कर सकते हैं। इसमें कंफर्टेबल और एडजस्टेबल ड्राइविंग सीट प्रदान की गई है। इसके अलावा इसके इंटीरियर एवं एक्सटीरियर पार्ट्स को पहले की तुलना में बेहद आकर्षक बनाया गया है। इसके अलावा इस वाहन के व्हीकल मैनेजमेंट के लिए भी 14 नए फीचर्स मिलते हैं।

महिंद्रा पिकअप ही क्यों?

कई बार महिंद्रा पिकअप की ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है, जिसमें रेतीले एवं मुश्किल रास्तों में महिंद्रा का ओवरलोड पिकअप बड़ी ही आसानी से सफर कर रही होती है। महिंद्रा की मजबूती और ब्रांड का भरोसा भारत के ग्राहकों पर बना हुआ है। महिंद्रा पिकअप व्यापारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद अहम है जिसका बड़ा कारण महिंद्रा की मजबूती के साथ-साथ इसकी कम कीमत, ब्रांड का भरोसा, अच्छा माइलेज, और अत्याधुनिक फीचर्स है। महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप की मजबूती और पावर प्रदर्शनीय है। 

अतः यदि आप अपने व्यापारिक जरूरतों को पूरा करने और कार्गो परिवहन को आसान करने के उद्देश्य से एक अच्छा पिकअप लेना चाहते हैं या स्वरोजगार का अवसर विकसित करना चाहते हैं तो महिंद्रा बोलेरो सीरीज का यह जबरदस्त पिकअप आपके बिजनेस के लिए शानदार हो सकता है। यह व्हीकल अपनी शानदार और किफायती माइलेज की वजह से बेहद कॉस्ट इफेक्टिव हो जाता है। साथ ही कम मेंटनेंस जरूरतों की वजह से इस वाहन पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम हो जाता है। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें