Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
16 Mar 2022
Automobile

फरवरी 2022 में महिंद्रा, पियाजियो सहित कई कंपनियों के ई- थ्री व्हीलर की बिक्री में वृद्धि

By News Date 16 Mar 2022

फरवरी 2022 में महिंद्रा, पियाजियो सहित कई कंपनियों के ई- थ्री व्हीलर की बिक्री में वृद्धि

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री : तिपहिया वाहन विक्रेता बाजार का कर रहे दोहन 

इस वित्त वर्ष के माह फरवरी की बात करें तो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर बिक्री में अच्छा-खासा इजाफा देखा गया है। देश की जानी-मानी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनियों ने तिपहिया वाहनों की सेल में बढ़ोतरी की है। बता दें कि फरवरी में बढ़ी इस बिक्री के कारण इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर विक्रेता वर्तमान में भी बाजार का दोहन कर रहे हैं। कम दूरी के सार्वजनिक परिवहन की सुविधा थ्री व्हीलर के रूप में सहज सुलभ हो जाती है। आइए, जानते हैं कौन-कौन सी कंपनियों ने तिपहिया वाहन बिक्री में बढ़त हासिल की है। 

महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक ने बेची 772 इकाइयां 

यहां बता दें कि ऑटो बाजार मे तिपहिया वाहन की बिक्री फरवरी 2022 में चौंकाने वाली रही। महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक ने फरवरी 2022 में 772 इकाइयों का विक्रय किया जो एक साल पहले इसी समान अवधि की 460 इकाइयों के मुकाबले 67. 08 प्रतिशत ज्यादा रही। वहीं इसके अलावा चैम्पियन पॉली प्लास्ट ने 418 इकाइयों से बढ़ कर 729 इकाइयांं बेंची। महिंद्रा एंड महिंद्रा 337 इकाइयों से 576 इकाइयों की की संख्या की रिपोर्ट करता है। एमओएम की बिक्री 536 इकाइयों से 7.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़ी है। इसके अलावा बेस्ट वे एजेंसियों ने 276 से बढ़ कर 724 इकाइयों की बिक्री की सूचना दी। दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो की बिक्री 321 इकाइयों से बढ़कर 712 इकाई हो गई  है। उधर यूनिक इंटरनेशनल ने 230 इकाइयों से बढ़ कर 579 इकाइयों की बिक्री की रिपोर्ट दी। 

वाईसी इलेक्ट्रिक वाहन की 1.836 इकाइयों की बिक्री 

तिपहिया वाहनों की बिक्री में माह फरवरी 2022 जिस तरह से वृद्धि हुई उसमें वाईसी इलेक्ट्रिक कंपनी को भी फायदा हुआ। इस कंपनी के 1,836 वाहन बिके जबकि फरवरी 2021 में इन वाहनों की बिक्री 1,148 रही। इस तरह से YoY बिक्री वृद्धि 60 प्रतिशत दर्ज की गई और MoM  की बिक्री 9.5 प्रतिशत की रही जो 1,676 इकाई थी। 

इन कंपनियों के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री पर एक नजर 

यहां बता दें कि इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की फरवरी 2022 में हुई बिक्री ने Saera Electric Auto  ने 418 इकाइयों से बढ़कर 891 इकाइयों की बिक्री की रिपोर्ट दी है। इससे साल दर साल बिक्री दोगुनी से अधिक हो गई। इसके अलावा मिनी मेट्रो ईवी की बिक्री 222 इकाइयों से बढ़कर 529 इकाई हो गई। टेरा मोटर्स ने 286 इकाइयों से बढ़ कर 500 इकाइयों की बिक्री की सूचना दी। इसी तरह से पियाजियो की सालाना बिक्री 16 इकाइयों से बढ़ कर 376 इकाइयों की रही। वाणी इलेक्ट्रिक की बिक्री साल दर साल 332 यूनिट से बढ़ कर 348 यूनिट रही। 

एनर्जी इलेक्ट्रिक ने 312 यूनिट्स की बिक्री की 

बता दें कि फरवरी 2022 में एनर्जी इलेक्ट्रिक ने 189 यूनिट्स से बढ़ कर 312 इकाइयों की बिक्री दर्ज कराई। रिक्शा ने 231 इकाइयों से 311 इकाइयों की बिक्री की। इसके अलावा Allfine Industries ने 187 इकाइयों से 265 इकाइयों की बिक्री की। ऐसी कई कंपनियां हैं जिन्होंने 200 से कम इकाइयों की बिक्री की है। 
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us