user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर: एक बार चार्ज करो, 125 किलोमीटर तक चलाओ

Posted On : 05 January, 2023

जानें, महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर के मुनाफे और बेहतर माइलेज की जानकारी 

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की जानी-मानी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी है। यह नये इनोवेशन और अपडेट के साथ बेहतर गुणवत्तापूर्ण वाहन पेश करती है। ग्राहकों की जरूरत के अनुसार कंपनी हाई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए ज्यादा टिकाऊ और कम लागत पर अधिक फोकस करती आई है और शायद यही कारण है कि थ्री व्हीलर के क्षेत्र में कंपनी  ने अपने एक से बढ़कर एक बेस्ट मॉडल निर्मित किए है। इन्हीं में से लोकप्रिय इलेकि्ट्रक थ्री व्हीलर महिंद्रा ट्रेओ जोर भी है। ये थ्री व्हीलर बैटरी से संचालित है जिसमें 7.37 Kwh की बैटरी देखने को मिलती है। महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 995 किलोग्राम है। यदि हम इसकी पेलोड क्षमता की बात करें तो इस महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में 550 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी दी गई है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 125 किलोमीटर का शानदार माइलेज देती है। आप यदि महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर से अपना ट्रक व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह थ्री व्हीलर आपको 5 लाख रुपये से कम कीमत पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। ट्रक जंक्शन पर आपको इस थ्री व्हीलर की स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

ज्यादा लोड एरिया, ज्यादा बचत  

महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर पर जो टैगलाइन कंपनी ने दी है वह इसकी पूरी परफोर्मेंस को दर्शाती है। यह गाडी अपने ताकतवर इंजन, शानदार माइलेज और ज्यादा लोड एरिया के कारण ईंधन की बचत करती है। कंपनी का वादा है कि महिंद्रा ट्रेओ जोर (Mahindra Treo Zor) सालाना 60 हजार रुपये की बचत प्रदान कर सकती है। इस थ्री व्हीलर को एक बार बैटरी चार्ज होने पर आप 125 किलोमीटर तक आसानी से चला सकते है, इसकी अधिकतम स्पीड 50 kmph है। इस महिंद्रा थ्री व्हीलर (Mahindra 3 Wheelers) में आपको एक काफी बड़ी विंडशील्ड वाइपर के साथ देखने को मिलती है। महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 445 kg है, और  2216 एमएम व्हीलबेस के साथ इसे निर्मित किया गया है।  इसमें स्पेयर व्हील प्रोविजन है वहीं ड्राइव मोड एफएनआर यानि यह फॉरवर्ड नेचुरल रिजर्व सिस्टम के साथ आती है। इसके अलावा इसमें स्टाइलिंग हैडलाइट एवं हजार्ड इंडीकेटर्स भी आपको देखने को मिलते है। ड्राइवर के दोनों साइड विजुअलिटी के लिए बिग मिरर हैं और बीच में कंपनी का लोगो है। इसके अलावा महिंद्रा ट्रेओ की एक और खासियत यह है कि यह थ्री व्हीलर वाइब्रेशन फ्री और शोरगुल रहित है।

पावरफुल मोटर

महिंद्रा ट्रेओ जोर एडवांस्ड आईपी 67 रेटेड इलेकि्ट्रक मोटर के साथ आता है। इसमें बीएस-6 एमिशन नोर्मस का विकल्प है। यह 42 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

कंफर्टेबल केबिन

महिंद्रा ट्रेओ जोर का केबिन डे केबिन के रूप में पेश किया गया है। इसमें ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है वहीं इसमें डायरेक्ट ड्राइव टेक्नॉलॉजी सिस्टम है। इसमें क्लच या गियर की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा केबिन में लोकेबल ग्लोव बॉक्स मिलता है। इस महिंद्रा थ्री व्हीलर में इकोनॉमी एंड बूस्ट मोड दिया गया है। इसमें 7 प्रतिशत तक की ग्रेडेबिलिटी मिलती है। इससे इस थ्री व्हीलर को चढ़ाई वाले रास्तों में आसानी से ड्राइव किया जा सकता है।

सस्पेंशन और ब्रेक

यह थ्री व्हीलर हेलीकल सि्प्रंग + डंपर + हाइड्रोलिक शॉक एब्जार्बर फ्रंट सस्पेंशन और एक रिजिड एक्सल लीफ सि्प्रंग रियर सस्पेंशन में आता है। महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर हाइड्रोलिक ब्रेक के साथ आता है जो कीचड़ वाले रास्तों में वाहन को फिसलन नहीं होने देता। इसके फ्रंट और रियर टायर का साइज 30.48 है।

महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की प्राइस 2023 

महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम प्राइस 3.13 लाख रुपये से 3.48 लाख रुपये है। इसे खरीदने के लिए आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहांआपको थ्री व्हीलर, ऑटो रिक्शा, पिकअप, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर्स, टैंपो ट्रैवलर्स, ट्रेलर्स आदि कमर्शियल वाहनों के बारे में संपूर्ण जानकारी भी मिलेगी। इन वाहनों के अपडेट मॉडल्स के अलावा आप पुराने या यूज्ड ट्रक्स खरीद या बेच सकते हैं।

महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ Faq-

सवाल-1. महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर कितने जीवीडब्ल्यू में आता है?
जवाब- महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 995 किलोग्राम है।
 
सवाल-2. महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर की माइलेज कितनी है?
जवाब- कंपनी अपने इस थ्री व्हीलर के साथ सिंगल चार्ज में 125 किलोमीटर का शानदार माइलेज देने का वादा करती है।
 
सवाल- 3. महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में कितनी ग्रेडेबिलिटी मिलती है?
जवाब-  महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में ग्रेडेबिलिटी को 7 प्रतिशत रखा गया है।
 
सवाल-4. महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का प्राइस 2023 क्या है?
जवाब-  कंपनी ने अपने इस महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर का प्राइस 3.13 लाख से 3.48 लाख रुपये (एक्स शोरूम ) है।

सवाल-5. महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में ड्राइव सिस्टम का क्या नया फीचर है?
जवाब- इसमें डायरेक्ट ड्राइव टेक्नॉलॉजी है, ड्राइवर को क्लच और गियर बदलने की जरूरत नहीं होती।
 
सवाल-6 महिंद्रा ट्रेओ जोर थ्री व्हीलर में मोटर क्षमता क्या है?
जवाब- महिंद्रा के इस थ्री व्हीलर एडवांस्ड आईपी-67-रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, यह काफी पावरफुल मोटर है। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us