Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
10 दिसंबर 2022

सेल्स रिपोर्ट, नवंबर 2022: भारत में थ्री व्हीलर सेगमेंट के 74,473 यूनिट्स की बिक्री

By News Date 10 Dec 2022

सेल्स रिपोर्ट, नवंबर 2022:  भारत में थ्री व्हीलर सेगमेंट के 74,473 यूनिट्स की बिक्री

भारत में तिपहिया वाहनों की बिक्री में 26,652 यूनिट्स बेचकर आगे रहा बजाज ऑटो

FADA यानी फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स  मार्केट में नंवबर 2022 की थ्री व्हीलर ऑटो सेगमेंट की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। नवंबर 2022 में थ्री व्हीलर की सभी कंपनियो ने ईवी सहित अन्य वेरिएंट में 74,473 यूनिट्स की ब्रिकी की है जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 41,296 यूनिट्स ही बेचे गए थे। यानी पिछले साल के मुकाबले देश में थ्री व्हीलर की बिक्री में 33,177 यूनिट्स की वृद्धि देखी गई है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में  हम आपको भारत की कमर्शियल व्हीकल्स की मार्केट से जुड़ी सभी थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों की  नवंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट में हुई वृद्धि और  गिरावट के बारे में पूरी  जानकारी देंगे।

थ्री व्हीलर ऑटो सेल्स रिपोर्ट

FADA द्वारा जारी की गई थ्री व्हीलर (Three Wheeler) की भारतीय कमर्शियल वहीकल्स मार्केट में सबसे ज्यादा बिक्री बजाज थ्री व्हीलर की हुई है। वहीं इसके बाद दूसरे स्थान पर पियाजियो व्हीकल रही है। आपको बता दें भारत में सभी कंपनियों ने थ्री व्हीलर की ब्रिकी में 100% की वृद्धि हासिल  की है। यहां आपको  नवंबर 2021 के मुकाबले इस साल  थ्री व्हीलर्स बिक्री में हुई बढ़ोतरी इन वाहनों की निर्माता कंपनियों की सेल्स के अनुसार दी जा रही है।  

बजाज ऑटो Bajaj Auto

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की FADA द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट में सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर बेचने वाली कंपनी बजाज (Bajaj) रही है। कंपनी ने नवंबर 2022 में अपने थ्री व्हीलर ऑटो सेगमेंट में 36% की वृद्धि कर 26,652 यूनिट्स की बिक्री है जबकि पिछले साल इसी महिने में ये 15,218 यूनिट्स ही बेचे गए थे।

पियाजियो व्हीकल्स

FADA द्वारा जारी की गई थ्री व्हीलर ऑटो की सेल्स रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर पियाजियो (Piaggio)व्हीकल्स का नाम है। इस कंपनी ने पिछले साल के नवंबर महीने से 7% की वृद्धि कर 5,364 यूनिट्स बेची है जबकि नवंबर 2021 में ये संख्या 4,893 यूनिट्स की थी।

YC इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

YC इलेक्ट्रिक (Yc Electric) व्हीकल्स ने इस साल यानी नवंबर 2022 में 4% की वृद्धि करते हुए अपने 3,067 थ्री व्हीलर यूनिट्स की ब्रिकी की है जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 1,840 यूनिट्स ही बेचे थे। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा

भारत में थ्री व्हीलर निर्मित करने वाली कंपनियो में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी (Mahindra & Mahindra) ने पिछले साल के मुकाबले इस महीने 3% की वृद्धि कर 2,484 यूनिट्स बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,608 थ्री व्हीलर की ब्रिकी की थी।

अतुल ऑटो

भारतीय कमर्शियल व्हीकल की मार्केट में ऑटो निर्मात कंपनी अतुल (Atul)ऑटो ने नवंबर 2022 में 2% के साथ में 1,808 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल 1400 थ्री व्हीलर बेचे थे। 

महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल

महिंद्रा रेवा इलेक्ट्रिक व्हीकल ने नवंबर 2022 थ्री व्हीलर की सेल्स रिपोर्ट में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर 1,674 यूनिट्स बेचे थे, जबकि पिछले साल कंपनी 837 यूनिट्स ही बेच पाई थी।

मिनी मेट्रो EV LLP

इस कंपनी ने भी भारतीय कमर्शियल व्हीकल की मार्केट में 1,232 थ्री व्हीलर यूनिट्स बेचकर 2% की वृद्धि दर्ज की है जबकि पिछले साल ये ही संख्या 409 थी।

TVS मोटर्स

नवंबर 2022 भारत में थ्री व्हीलर (3 Wheelers) ऑटो की बिक्री में कंपनी ने 2 प्रतिशत की व़द्धि के साथ में 1,223 यूनिट्स बेचे है, जबकि पिछले साल कंपनी ने 857 यूनिट्स की बिक्री की थी।

टेरा मोटर्स 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स की मार्केट में थ्री व्हीलर की सेल्स नवंबर 2022 में 1% की वृद्धि के साथ में 776 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने अपने 422 यूनिट्स बेचे थे। 

ईवी सहित अन्य कंपनिया

FADA की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक अन्य इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनियों की बिक्री पर नजर डालें तो नवंबर 2022 में इनकी कुल बिक्री 22,063 यूनिट्स बेचकर 30% की वृद्धि की है, जबकि नवंबर 2021 में 9,760 यूनिट्स ही कंपनी ने बेचे थे।

ट्रक जंक्शन भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में किसी नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी आपको देते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रक, पिकअप या हैवी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर प्रतिदिन प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते है तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks