user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने ईवी थ्री व्हीलर पैसेंजर स्ट्रीम किया लांच

Posted On : 11 June, 2022

ओमेगा सेकी यात्री इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर निर्माता बना

इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने हाल ही पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच किया है। सरकारी सब्सिडी प्राप्त अपने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर मॉडल स्ट्रीम की एक्स शोरूम कीमत 3.40 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि एंग्लियन ओमेगा समूह की ईवी शाखा ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने कहा है कि उसने इस नये उत्पाद में करीब 12 से 15 मिलियन अमरीकी डालर का निवेश किया है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको ओमेगा सेकी मोबिलिटी के नये यात्री तिपहिया वाहन की विशेषताओं के साथ कंपनी की कार्य  योजना के बारे में लेटेस्ट न्यूज के रूप में जानकारी दी जा रही है।

स्ट्रीम का मुकाबला एप ई सिटी और ट्रेओ पैसेंजर से

यहां बता दें कि हाल ओमेगा सेकी मोबिलिटी कंपनी की ओर से लांच किए गए पैसेंजर थ्री व्हीलर स्ट्रीम एक मजबूत और शानदार फीचर्स वाहन के रूप में डिजायन किया गया है। इसके बारे में कंपनी ने कहा है कि उसने नये उत्पाद में करीब 12 से 15 अमरीकी डॉलर का निवेश किया है, जिसका उद्देश्य घरेलू और विदेशी बाजारों की मांग को पूरा करना है। फरीदाबाद मुख्यालय वाली कंपनी इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर सेगमेंट में काम कर रही थी। स्ट्रीम का मुकाबला पियाजियो के एप ई सिटी और महिंद्रा ट्रेओ पैसेंजर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स से होगा।

चार घंटे में चार्ज होगा स्ट्रीम थ्री व्हीलर

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओएसएम स्ट्रीम नया इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर चार घंटे में ऑफबोर्ड पोर्टेबल चार्जर  का उपयोग कर 16 ए सॉकेट के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है। वाहन एक उन्नत 8.5 किलोवाट क्षमता लिथियम आयन बैटरी द्वारा संचालित है। वहीं इस वाहन की शानदार माइलेज है, एक बार चार्ज करने पर यह 110 किलोमीटर तक चलता है। कंपनी का यह भी दावा है कि उसका इलेक्ट्रिक यात्री तिपहिया वाहन 20 से 25 प्रतिशत की बेहतर कमाई क्षमता अतिरिक्त तौर पर प्रदान करता है। इससे वाहन मालिको बचत और मुनाफा होगा। स्ट्रीम देश में अंतिम मील की गतिशीलता को फिर से परिभाषित करता है।

क्यों है स्ट्रीम सर्वश्रेष्ठ कमाई का साधन

ओमेगा सेकी मोबिलिटी के संस्थापक और अध्यक्ष उदयनारंग ने कहा है कि स्ट्रीम एक ऐसा उत्पाद है जो लास्ट ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में एक नवीनतम ग्रीन सॉल्यूशंस है, इसमें ड्राइवरों और मालिकों की के लिए सर्वश्रेष्ठ कमाई की क्षमता है। नारंग ने कहा है कि ग्रीन मोबिलिटी के के यात्री सेगमेंट में प्रवेश कर ओमेगा सेकी मोबिलिटी सबसे आगे रहना चाहती है।

जानें, ओमेगा सेकी मोबिलिट के बारे में

यहां आपको बता दें कि ओमेगा सेकी मोबिलिटी एक भारतीय स्टार्टअप कंपनी है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करती है और अंतिम मील डिलीवरी के लिए  तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर अब हाइवेपर चलने वाले हैवी ड्यूटी वाले ट्रकों का निर्माण भी करने की योजना बना रही है। कंपनी ने 10 जून 2022 को ही नये पैसेंजर थ्री व्हीलर स्ट्रीम की लांचिंग की है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और ये ओमेगा सेकी एंग्लियन ओमेगा समूह के तौर प काम करता है। ओमेगा सेकी मोबिलिटी इसी की ईवी शाखा है। कंपनी के संस्थापक उदय नारंग हैं। कंपनी का पहला वाहन रेज प्ल स फरीदाबाद, हरियाणा में अपनी निर्माण सुविधा में स्वेदेशी रूप में डिजायन किया गया था।

ईवी निर्माण में ओमेगा ने किया 100 मिलियन डॉलर का निवेश

यहां बता दें कि ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने पिछले दिनों इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण क्षेत्र में लगभग 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। कंपनी के संस्थापक उदय नारंग का कहना है कि वे भारत में एक नई कहानी लिखना चाहते हैं। उनकी कई योजनाएं इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के लिए बड़े स्तर पर तैयार हो रही है। इन योजनाओं को साकार करने के लिए कंपनी ने अब तक 100 मिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश किया है। वे एलन मस्क के नक्शे कदम पर अपनी कंपनी को शिखर पर ले जाना चाहते हैं।

2024 तक 1000 टच प्वाइंट शुरू करेगी ओमेगा सेकी

ओमेगा सेकी मोबिलिटी आगामी वित्त वर्ष 2024 तक देश में 1000 टच प्वाइंट शुरू करेगी। कंपनी के अनुसार कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में सबसे तेज बढऩे  वाला ब्रांड बनाएगी। गत वर्ष इस कंपनी ने 100 से अधिक डीलर जोड़े और हर माह औसतन 10 डीलरशिप का उद्घाटन किया। कंपनी की घोषणा के मुताबिक ओमेगा सेकी मोबिलिटी कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू में दुनिया का सबसे बड़ा थ्री व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। इस प्लांट में 250 मिलियन डॉलर यानि करीब 1900 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। यह प्लांट लगभग 250 एकड़ में फैला होगा जहां अगले वर्ष से उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इस प्लांट में कंपनी ने प्रतिवर्ष 10 लाख थ्री व्हीलर के निर्माण का लक्ष्य रखा है। यहां यह भी बता दें कि ओमेगा सेकी मोबिलिटी इस प्लांट में सभी थ्री व्हीलर रेंज का उत्पादन करेगी। इसमें रेज, रेपिड, रेज फ्रोस्ट, रेज स्वैप और रेज टिपर शामिल हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us