user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर : 435 CC में शानदार परफॉर्मेंस वाला कार्गो

Posted On : 08 June, 2023

जानें, पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में कार्गो थ्री व्हीलर्स का शहरों में माल ढुलाई के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में काम करने की क्षमता के अनुसार ही निर्मित किया जाता है। देश में इनकी डिमांड अधिक बनी रहती है क्योंकि इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना काफी आसान होता है। सड़क परिवहन के माध्यम से किसी भारी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने ले जाने के लिए अधिकतर लोग कार्गो थ्री व्हीलर का ही उपयोग करना पंसद करते हैं। इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री में वैसे तो कई लोडिंग थ्री व्हीलर है लेकिन अगर हम किफायती कीमत में शानदार माइलेज देने वाले कार्गो थ्री व्हीलर की बात करें, तो इसमें सबसे पहला नाम पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर का आता है। कंपनी का यह थ्री व्हीलर 435 सीसी इंजन कैपेसिटी के साथ आता है और ये डीजल से संचालित है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

पियाजियो के इस थ्री व्हीलर में Single cylinder, Naturally Aspirated, Air Cooled BS6 इंजन आता है, जो 7.64 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 19 NM है, जो इसे कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने की क्षमता प्रदान करती है। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर में काफी अच्छी पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है और यह कार्गो थ्री व्हीलर 975 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। कंपनी के इस कमर्शियल व्हीकल का कर्ब वेट 464 किलोग्राम है। पियाजियो के इस थ्री व्हीलर में बेहतरीन माइलेज देखने को मिलती है और इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 10.5 लीटर है।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर का बॉडी लुक

कंपनी ने अपने इस लोडिंग थ्री व्हीलर को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे खरीदने का मन बना लेते हैं। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर को 1490 MM लंबाई, 3145 MM चौड़ाई और 1770 MM ऊंचाई के साथ 2100 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 220 MM रखा गया है। इसका लोडिंग एरिया काफी बड़ा है और इसे बेहद मजबूती के साथ निर्मित किया गया है। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर में केवल आपको ड्राइवर के लिए ही सीट देखने को मिल जाती है, इसके केबिन में काफी अच्छा स्पेस आता है। कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर के फ्रंट में आपको एक मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। इस थ्री व्हीलर में डबल हेडलैम्प्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए हैं। केबिन के दोनों तरफ ड्राइवर की सेफ्टी के लिए डोर आते हैं। पियाजियो के इस थ्री व्हीलर में 4.50 10-8 PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर के फीचर्स

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर में आपको Handle bar के साथ 4 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिल जाता है। इसमें Constant Mesh ट्रांसमिशन और Multi Disc Wet Type क्लच आता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum Brake Hydraulically Actuated Internal Expanding Shoe Type ब्रेक्स दिए गए हैं। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर को hydraulic telescopic shock absorber with helical compression spring with dampener फ्रंट सस्पेंशन और hydraulic telescopic shock absorber with rubber compression spring with dampener रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर का सिलेंडर, दूध की कैन, सब्जियां, फल और लॉजिस्टिक समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग किया जा सकता है।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर का प्राइस

पियाजियो ने हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए कम से कम कीमत में कमर्शियल वाहनों को लॉन्च किया है। आज देश में पियाजियो के थ्री व्हीलर्स का बड़ी संख्या में उपयोग होने लगा है। Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर का प्राइस अभी सावर्जनिक नहीं किया है। जैसी ही कंपनी अपने इस कार्गो थ्री व्हीलर को लॉन्च करती है, आप सबसे पहले हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस थ्री व्हीलर को खरीद सकते हैं।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans कंपनी के इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 975 किलोग्राम है।

Q.2 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans पियाजियो का यह थ्री व्हीलर 2100 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q.3 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क कितनी है?
Ans कंपनी के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 19 NM है।

Q.4 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर की सीट क्षमता क्या है?
Ans इस थ्री व्हीलर में आपको ड्राइवर के लिए ही सीट देखने को मिलती है।

Q.5 पियाजियो आपे एक्स्ट्रा क्लासिक थ्री व्हीलर की फ्यूल टैंक क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 10.5 लीटर कैपेसिटी वाला डीजल टैंक आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us