Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
04 Feb 2023
Automobile

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा vs तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर

By News Date 04 Feb 2023

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा vs  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा OR  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल

भारत में लोडिंग थ्री व्हीलर शहरों में माल ढुलाई करने के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं। क्योंकि इन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में काम करने की क्षमता के अनुसार निर्मित किया जाता है। देश में इन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना काफी आसान होता है। सड़क परिवहन में किसी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने ले जाने के लिए आज कल अधिकतर लोग कार्गो थ्री व्हीलर का ही सहारा लेना पसंद करते हैं। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई लोडिंग थ्री व्हीलर है लेकिन अगर हम किफायती कीमत में शानदार माइलेज देने वाले थ्री व्हीलर की बात करें, तो इसमें पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर और तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर का नाम सबसे पहले आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर और तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करेंगे।

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा vs  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

भारत के इन दो बेस्ट लोड़िंग थ्री व्हीलर्स के यदि स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर बैटरी से चलने वाला व्हीकल है, वहीं तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर डीजल से चलता है। पियाजियो के इस इलेक्ट्रिक रिक्शा में आपको Lithium lon, 48V बैटरी मिलती है, इसकी Peak Power 9.55 kW है और इसका Peak टॉर्क 45 Nm है। वहीं तेजा कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको सिंगल सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड डीजल इंजन वाटर कूल्ड डायरेक्ट इंजेक्शन इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है जो 10 हॉर्स पावर जनरेट करता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 23.5 एनएम है। पियाजियो के इस थ्री व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी 8 kWh है जो चार्ज होने में 3 घटे 45 मिनट लेती है। वहीं तेजा थ्री व्हीलर में 10.5 लीटर का डीजल फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। यदि इन दोनों व्हीकल के पेलोड और जीवीडब्ल्यू का कंपेयर करें, तो पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा में आपको 506 किलोग्राम पेलोड क्षमता और 975 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू देखने को मिलता है। वहीं तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर की 500 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी और 775 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। पियाजियो के इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में आपको 90 km/charge की शानदार रेंज देखने को मिलती है। वहीं तेजा थ्री व्हीलर में भी आपको काफी बेहतर माइलेज देखने को मिल जाता है।

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा vs  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर का बॉडी लुक

दोनों ही कंपनियों ने अपने-अपने इन थ्री व्हीलर का काफी बेहतर लुक रखा है, पहली नजर में देखने वाला कोई भी व्यक्ति इन्हें पसंद कर लेता है। लगभग दोनों ही थ्री व्हीलर्स का लुक एक जैसा ही है, दोनों के फ्रंट में एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड आती है। दोनों में ही फ्रंट में दो बड़ी-बड़ी हैडलाइट्स के साथ में इंटिकेटर्स दिए गए हैं। पियाजियो और तेजा के इन दोनों ही थ्री वहीलर में आपको दोनों तरफ Doors देखने को मिलते हैं और ये दोनों ही आपको केवल ड्राइवर सीट में देखने को मिलते हैं। तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर को 3150 एमएम लंबाई, 1490 एमएम चौड़ाई और 1710 एमएम ऊंचाई के साथ 2100 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर 3315 एमएम लंबाई, 1490 एमएम चौड़ाई, 1770 एमएम ऊंचाई और 2100 एमएम व्हीलबेस में आता है। पियाजियो के थ्री व्हीलर में 4.5 - 10 साइज में फ्रंट और रियर टायर आते हैं। वहीं तेजा थ्री व्हीलर में 4.5inx10in, 8 PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा vs  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर के फीचर्स

पियाजियो और तेजा के यदि हम इन दोनों बेस्ट कार्गो थ्री व्हीलर्स के फीचर्स का कम्पेरिजन करते हैं, तो पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा में आपको Handle Bar के साथ PT gear with differential (Integral) ट्रांसमिशन देखने को मिलता है। वहीं तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर में Handle Bar के साथ 4 Speed गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है, इसका ट्रासंमिशन Manual आता है। पियाजियो थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum brake hydraulically actuated ब्रेक्स आते हैं। वहीं तेजा थ्री व्हीलर में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स देखने को मिलते हैं। पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर Helical spring with dampener फ्रंट सस्पेंशन और Rubber spring with dampener रियर सस्पेंशन के साथ आता है। वहीं तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर को Dual action hydraulic telescopic shock Absorber with helical springs फ्रंट सस्पेंशन और Independent suspensions triangular arm,rubber compression Spring & Dual Action Hydraulic Shock Absorber रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा vs  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की ये दोनों ही कंपनियां किफायती कीमत में अपने वाहन लॉन्च करने के लिए पहचानी जाती है। देश में इनके व्हीकल का इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी बड़ी है। Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.12 लाख से 3.20 लाख रुपये रखी है। वहीं Teja Vehicles  ने अपने इस तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर का प्राइस 2.65 लाख से 2.75 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है। यदि आपने भी इस तुलना के बाद इनमें से किसी व्हीकल को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा vs  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर वेरिएंट और कीमत

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा 2100/इलेक्ट्रिक 975 ₹ 3.12 - 3.15 लाख 

तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल 2100/डीजल 980 ₹ 2.65 - 2.74 लाख 

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा vs  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा OR  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल में सस्ता थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans इन दोनों थ्री व्हीलर्स में तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल थ्री व्हीलर सस्ता है, इसकी एक्स शोरूम प्राइस 2.65 लाख से 2.75 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा OR  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल में अधिक पेलोड वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans इन दोनों व्हीकल में से अधिक पेलोड वाला पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर है, इसकी पेलोड कैपेसिटी 506 किलोग्राम है।

Q.3 पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा OR  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans इन दोनों थ्री व्हीलर्स में से अधिक GVW वाला पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा थ्री व्हीलर है, इसका जीवीडब्ल्यू 975 किलोग्राम है।

Q.4 पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा OR  तेजा हैंडी कार्गो 2100/ डीजल में बड़े व्हीलबेस वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans पियाजियो और तेजा के इन दोनों ही थ्री व्हीलर में 2100 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us