स्कैनिया प्लग-इन हाइब्रिड इंजन, मिलेगी 80 किमी तक की इलेक्ट्रिक रेंज
स्वीडन की मशहूर कंपनी स्कैनिया (Scania) ने बसों के लिए नया प्लग-इन हाइब्रिड इंजन (PHEV) लॉन्च किया है, जो एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है। अब तक यह तकनीक केवल ट्रकों में उपलब्ध थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे शहरों और लंबी दूरी की बसों (कोच) के लिए भी पेश किया है।
यह नया इंजन बस ऑपरेटरों के लिए किफायती और पर्यावरण अनुकूल विकल्प साबित होगा, खासकर उन शहरों में जहां जीरो-इमीशन जोन लागू हैं। यह इंजन Scania Super पावरट्रेन पर आधारित है, जिसमें 13-लीटर का फ्यूल-इफिशिएंट इंजन मिलता है।
क्या है प्लग-इन हाइब्रिड इंजन?
प्लग-इन हाइब्रिड इंजन (PHEV) में एक पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ-साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी भी होती है। इस बस को बिजली से चार्ज किया जा सकता है, और यह कुछ दूरी तक केवल बिजली पर भी चल सकती है।
स्कैनिया का यह कदम उन बस ऑपरेटरों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसें खरीदने में हिचकिचा रहे हैं, क्योंकि वे अभी काफी महंगी हैं। इसके अलावा, लंबी दूरी की बसों (कोच) के लिए यह एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह पूरी तरह से चार्जिंग स्टेशन पर निर्भर नहीं रहती।
80 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज
इस नई हाइब्रिड बस में 290 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह बस एक बार चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक सिर्फ बिजली से चल सकती है। इसमें चार अलग-अलग मोड हैं - इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, चार्ज मेंटेनेंस और फोर्सड चार्जिंग।
शहरों के लिए एकदम सही
यह नई तकनीक इन बसों को शहरों के उन हिस्सों में भी चलने की अनुमति देती है जहाँ प्रदूषण की वजह से गाड़ियों के जाने पर पाबंदी होती है (जीरो-एमिशन जोन)। स्कैनिया की 'Scania Zone' नाम की तकनीक की मदद से बस ऑपरेटर एक खास इलाके के लिए पहले से सेटिंग कर सकते हैं, जिससे बस अपने आप हाइब्रिड मोड से इलेक्ट्रिक मोड में बदल जाती है।
स्कैनिया के अधिकारी कार्ल-जोहान लूफ का कहना है कि यह नई हाइब्रिड और दहन इंजन तकनीक न केवल पर्यावरण के लिए बेहतर है बल्कि ऑपरेटरों के लिए भी लॉन्ग-टर्म प्रॉफिटेबल सॉल्यूशन है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
अन्य समाचार















