user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

नई सॉफ्टवेयर तकनीक से लैस ट्रक बनाने के लिए वोल्वो ग्रुप और डेमलर के बीच एग्रीमेंट फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हो जाएं अलर्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में मिलेंगे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, अल्टीग्रीन यूजर्स को मिलेगा फायदा कमर्शियल वाहनों में होने चाहिए ये 5 फीचर्स, आपका काम करेंगे आसान छोटे कमर्शियल वाहनों पर नए ऑफर के साथ एंट्री लेगी मुरुगप्पा ग्रुप महिंद्रा का नया मेटल बॉडी ट्रेओ प्लस ई-ऑटो हुआ लांच, जानें कीमत सेकेंडों में चार्ज होगी ईवी की बैटरी, कोरियाई वैज्ञानिकों की बड़ी खोज

स्विच मोबिलिटी आईईवी 3 मिनी ट्रक vs अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक

Posted On : 15 September, 2023

इन दोनों की संपूर्ण तुलना से जानें कौनसे ट्रक से होगा ज्यादा मुनाफा

भारत में अल्टरनेटिव फ्यूल के रूप में इलेक्ट्रिक बैटरी और सीएनजी से संचालित कमर्शियल व्हीकल्स का इस्तेमाल  बहुत तेजी के साथ हो रहा है। इस तरह के ईंधन वाले वाहनों का ज्यादा चलन पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में काफी सहायक है। इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह से जीरो एमिशन वाले होते हैं और इनसे शोर-शराबा भी नहीं होता। वहीं सीएनजी वाहन भी पर्यावरण के काफी अनुकूल होते हैं। दोनों ही तरह के वाहनों से मिलने वाली ज्यादा रेंज और इनकी कई अन्य विशेषताएं ग्राहकों को लुभाती हैं। आप चाहें तो सीएनजी वाहन खरीदें अथवा इलेक्ट्रिक वाहन को स्विच करें ये दोनों आपके लिए ईंधन की बचत के साथ अच्छा मुनाफा प्रदान करते हैं। अगर ट्रक ट्रांसपोर्ट कारोबार के लिए कोई मिनी ट्रक खरीदना हो तो जब आपके सामने दो बेहतर विकल्प हैं। पहला है स्विच मोबिलिटी आईईवी3 और दूसरा अशोक लेलैंड का दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक। इनमें स्विच मोबिलिटी IeV3 मिनी ट्रक की जीवीडब्ल्यू 2590 किलोग्राम है। वहीं अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की जीवीडबल्यू 2545 किलोग्राम आती है। इनकी इंजन पावर क्रमश: 54 हॉर्स पावर और 45 हॉर्स पावर आती है। यहां ट्रक जंक्शन पर इन दोनों मिनी ट्रकों की संपूर्ण तुलना इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि के आधार पर आर्टिकल  में उपलब्ध कराई जा रही है। इस कंपेयरिंग के बाद जो भी मिनी ट्रक आपको ज्यादा मुनाफा वाला लगे उसे अवश्य खरीदें।

इंजन और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स कंपेयर

भारत में स्विच मोबिलिटी द्वारा निर्मित् स्विच मोबिलिटी आईई वी3 मिनी ट्रक में आपको इंजन की जगह मोटर और इलेक्ट्रिक बैटरी मिलती है। इसकी मोटर हाई आउटपुट प्रदान करती है। वहीं इससे 190 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है। बैटरी की कैपेसिटी 25.6 kwh है। बैटरी अधिकतम 6 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। यह मिनी ट्रक 120 किलोमीटर की रेंज सिंगल चार्ज में प्रदान करता है जो शानदार है। वहीं इसकी पेलोड कैपेसिटी 1200 किलोग्राम है। इसकी अधिकतम स्पीड 70 KMPH रखी गई है। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलता है। इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक आते हैं।  इसका फ्रंट सस्पेंशन Rigid Susp. + Parabolic leaf और रियर सस्पेंशन Rigid Suspension  के साथ आता है। 

व्हीकल का नाम स्विच मोबिलिटी आईई वी 3 अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी
इंजन हाई आउटपुट मोटर 1.5L 3-Cylinder CNG इंजन
टॉर्क 190 एनएम 105 एनएम
जीवीडब्ल्यू 2590 किलोग्राम 2545 किलोग्राम
गियरबॉक्स N/A 5 फॉरवर्ड +1 रिवर्स
पेलोड कैपेसिटी 1200 किलोग्राम 1208 किलोग्राम
माइलेज 120 km प्रति चार्ज 320 km फुल फीलिंग


दूसरी ओर अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में 1.5L 3-Cylinder CNG इंजन आता है जो काफी पावरफुल है। इससे 105 nm टॉर्क जनरेट होता है। यह इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ आता है। इसमें 3 सिलेंडर प्रयुक्त किए जाते हैं। यह मिनी ट्रक फुल फीलिंग के बाद 320 किलोमीटर तक का हाई माइलेज प्रदान करता है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में 5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स गियरबॉक्स मिलता है। इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन और मैन्युअल स्टीयरिंग आता है। इस मिनी ट्रक में आपको डिस्क ब्रेक के साथ पार्किंग ब्रेक देखने को मिल जाते हैं। कंपनी का यह मिनी ट्रक Parabolic Leaf Spring, 2 Nos  फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 Main + 1 H रियर सस्पेंशन के साथ आता है। इसकी पेलोड कैपेसिटी 1208 किलोग्राम है। इसका लोड बॉडी साइज 8.6 ft X 5.3 ft X 1.4 ft आता है जिससे यह अधिक लोड ले जाने में सक्षम है।

मुख्य फीचर्स तुलना

स्विच मोबिलिटी आईई वी 3 मिनी ट्रक और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के फीचर्स की तुलना की जाए तो इनमें स्विच मोबिलिटी आईई वी 3 मिनी ट्रक का केबिन कंफर्टेबल है। इस केबिन में ड्राइवर के अलावा 1 अन्य पैसेंजर की आरामदायक सीट दी गई है। इसकी विंडशील्ड बड़ी आती है, जिस पर दो वाइपर हैं। वहीं मजबूत बंपर पर आईई वी 3 की बेजिंग है। दो हेलोजेन हैडलाइट आती है और हैडलाइट्स में ही स्टाइलिश इंडीकेटर्स दिए गए हैं।  
उधर अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का केबिन स्पेसियस है। इसमें ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर की सीट है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल है। वहीं ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम भी इसमें दिया गया है। यह केबिन डेक बॉडी विकल्प में आता है और डे प्रकार का केबिन है। इसमें केबिन चेचिस के साथ आता है। इसमें मैन्युअल स्टीयरिंग और इसी टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है।

व्हीलबेस और टायर कंपेयरिंग

स्विच मोबिलिटी आईई वी 3 मिनी ट्रक का व्हीलबेस 2510 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 177 एमएम रखा गया है। यह मिनी ट्रक 4 चक्के का है जिसमें फ्रंट टायर और रियर टायर 185 R14 LT 8 PR साइज में आते हैं। ये टायर सड़क पर अच्छी पकड़ रखते हैं। 

इसके मुकाबले में अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का व्हीलबेस 2350 एमएम आता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी 177 एमएम है। इसके फ्रंट और रियर टायर 185 R14 LT 8 Radial के रूप में आते हैं। ये टायर हर प्रकार के रास्तों पर चल सकते हैं और लांग लाइफ वाले टायर हैं।

कीमत तुलना

स्विच मोबिलिटी आईई वी 3 मिनी ट्रक की कीमत अभी कंपनी की ओर से जारी नहीं की गई है जो जल्द ही जारी होगी। इसकी ऑन रोड प्राइस ट्रक जंक्शन की विजिट कर पता की जा सकती है जो अलग-अलग शहरों में परिवहन विभाग के पंजीयन शुल्क एवं अन्य करों के कारण बदल जाती है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की कीमत 7.79 से 8.54 लाख रुपये रखी गई है।

स्विच मोबिलिटी आईई वी3 मिनी ट्रक vs अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

Ques.1- स्विच मोबिलिटी आईई वी3 और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में ज्यादा माइलेज किसकी है?

Ans- इन दोनों मिनी ट्रकों में अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की माइलेज ज्यादा है जो 320 km फिलिंग है।

Ques.2- स्विच मोबिलिटी आईई वी3 मिनी ट्रक और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में किसका व्हीलबेस अधिक है?

Ans- इन दोनों मिनी ट्रकों में अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का व्हीलबेस अधिक है जो 2550 एमएम है।

Ques.3- स्विच मोबिलिटी आईई वी 3 मिनी ट्रक की जीवीडब्ल्यू क्या है‌?

Ans- इसकी जीवीडब्ल्यू 2590 किलोग्राम है।

Ques.4- अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans- अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 1208 किलोग्राम है।

Ques.5 - स्विच मोबिलिटी आईई वी 3 मिनी ट्रक और अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans- इन दोनों मिनी ट्रकों की सीटिंग कैपेसिटी ड्राइवर + 1 पैसेंजर है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us