टाटा ऐस (छोटा हाथी) भारत का सबसे लोकप्रिय और सफल मिनी ट्रक है। वैसे तो इस सीरीज का हर मॉडल शानदार परफॉर्मेंस देता है, लेकिन टाटा ऐस के गाेल्ड सीएनजी मॉडल में ऐसी कई खास बातें हैं जो इसे सबसे अलग बनाती है। वो खासियतें क्या हैं? आइए इस पोस्ट में जानते हैं।
टाटा के इस माॅडल में वाटर-कूल्ड, मल्टीपॉइंट गैस इंजेक्शन सीएनजी इंजन है जिसकी कैपेसिटी 694 सीसी है। यह मिनी ट्रक 26 एचपी पावर और 51 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन अलग-अलग कमर्शियल कार्यों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसका एफिशिएंट वाटर-कूलिंग सिस्टम इंजन को ओवरहीट नहीं होने देता और लंबी दूरी में भी विश्वसनीय कार्य करता है।
टाटा के इस मिनी ट्रक में 70 लीटर का सीएनजी टैंक है। बड़े टैंक की वजह से यह व्हीकल एक बार फ्यूल भरने पर ज्यादा दूरी तय करता है। ऐस गोल्ड सीएनजी में 21.4 किलोमीटर की शानदार माइलेज है। इसकी फ्यूल एफिशिएंसी रख-रखाव के खर्च को कम करती है और प्रॉफिट को बढ़ाती है।
ऐस गोल्ड सीएनजी की लंबाई 4075 एमएम, चौड़ाई 1500 एमएम और ऊंचाई 1840 एमएम हैं। इसमें 160 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस और 4625 एमएम टर्निंग रेडियस है। साथ ही, यह खराब सड़कों पर चलने के लिए बढ़िया मोड़ने-घुमाने की क्षमता ऑफर करता है। इस व्हीकल का 1630 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू और 660 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी है। ऐस गोल्ड सीएनजी सड़क पर संतुलन बनाते हुए कार्गो के लिए पर्याप्त जगह देता है।
टाटा का यह मिनी ट्रक एक बहुउपयोगी व्हीकल है जो कई व्यापारिक कार्यों के लिए परफेक्ट है। जैसे -
ऐस गोल्ड सीएनजी के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है -
भारत में टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी की कीमत काफी किफायती है। ऐस गोल्ड सीएनजी की ऑन रोड प्राइस ₹5.67 लाख से लेकर ₹6.13 लाख तक है। यह कीमत आपके राज्य के आरटीओ टैक्स के अनुसार बदल सकती है। हमारी वेबसाइट से ऐस गोल्ड सीएनजी को आप कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर खरीद सकते हैं।
नीचे आप टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी पर अन्य खरीददारों के रिव्यूज देख सकते हैं -
तो ये थी टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी की पूरी जानकारी जिससे समझ आता है कि यह टाटा कंपनी का एक शानदार मिनी ट्रक है। यदि यह आपके बजट में है तो इसे जरूर खरीदें, क्योंकि ये व्हीकल भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है, आप इससे अच्छा प्रोफिट कमा है। टाटा ऐस गोल्ड सीएनजी मिनी ट्रक या किसी भी अन्य वाहन को आप ट्रक जंक्शन से सही कीमत में खरीद सकते हैं।
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY