Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का फुल रिव्यू, जानें, इसके खास फीचर्स

Truck Junction Google News
टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का फुल रिव्यू, जानें, इसके खास फीचर्स
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

आइये जानें, टाटा इंट्रा वी20 पिकअप का माइलेज और प्राइस

भारत में किसी भी भारी या बड़ी वस्तु को लाने ले जाने के लिए सड़क परिवहन का उपयोग किया जाता है। यदि आप भी अपने फ्लीट बिजनेस में किसी शक्तिशाली एससीवी सेगमेंट में आने वाले पिकअप को शामिल करना चाहते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आप ही के लिए है। पिकअप में कम माइलेज मिलने की समस्या से निपटने के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी टाटा इंट्रा सीरीज में नए इंट्रा वी20 Bi Fuel पिकअप को शामिल किया है। यह भारत का पहला पिकअप है, जो पेट्रोल और सीएनजी पर चलता है। इसमें आपको काफी अच्छी पेलोड क्षमता और बेहतरीन माइलेज देखने को मिल जाती है। आइये, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप के खास फीचर्स जानें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

टाटा इंट्रा वी20 पिकअप इंजन परफॉर्मेंस(Tata Intra V20 Pickup Engine Performance)

टाटा मोटर्स के इस पिकअप में आपको 1199 CC कैपेसिटी वाला 1.2L, Three Cylinder, NGNA BiFuel CNG BS6 Phase 2 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 58/53 हॉर्स पावर के साथ 106/95 NM अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप में आपको 15 से 17 kmpl (Petrol) और 300 से 800 किलोमीटर/रिफ्यूलिंग (CNG) माइलेज देखने को मिल जाता है, जिसकी मदद से आप बिजनेस को शुरूआत से ही प्रॉफिटेबल बना सकते हैं। इस टाटा इंट्रा पिकअप में आपको 110/35 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है। इस पिकअप की हाई स्पीड 80 KMPH रखी गई है। कंपनी ने अपने इस पिकअप को 32% ग्रेडेबिलिटी के साथ मार्केट में पेश किया है, जिससे वाहन चढ़ाई वाले रास्तों पर भारी लोड के साथ चल सकता है।

टाटा इंट्रा वी20 पिकअप पेलोड कैपेसिटी और उपयोगिता(Tata Intra V20 Pickup Payload Capacity & Utility)

टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (पेट्रोल + सीएनजी) पिकअप की पेलोड क्षमता 930/1000 किलोग्राम रखी गई है, जिससे आप एक बार में अधिक माल की ढुलाई कर डबल कमाई कर सकते हैं। कंपनी के इस पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2295 किलोग्राम है। इस टाटा पिकअप का उपयोग आप दूध, कृषि उपज, फल और सब्जियां, पोल्ट्री, मत्स्य पालन, पार्सल कूरियर, कंटेनर, खानपान, एफएमसीजी, हार्डवेयर, सीमेंट, एलपीजी सिलेंडर, कैश वैन और निर्माण कार्य के साथ साथ कई अन्य कामों में किया जा सकता है। कंपनी के इस पिकअप को 4460 MM लंबाई, 1692 MM चौड़ाई और 1921 MM ऊंचाई के साथ 2450 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस टाटा इंट्रा पिकअप में 165 R14 LT 8PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं, जो भारी लोड के बाद भी ऑन रोड अच्छी खासी ग्रिप बनाए रखते हैं।

टाटा इंट्रा वी20 पिकअप बेस्ट फीचर्स(Tata Intra V20 Pickup Best Features)

इंट्रा सीरीज वाले पिकअप में आपको EPAS - Column mounted Electric power assisted stg system स्टीयरिंग दिया है, जिसकी मदद से लंबी यात्रा के बाद भी कम से कम थकान महसूस होती है। कंपनी के इस पिकअप में GBS 65, 5 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स दिया गया है। टाटा मोटर्स ने अपने इस पिकअप का ग्राउंड क्लीयरेंस 175 MM रखा है, और इसका मिनिमम टर्निंग रेडियस 5250 MM है। इंट्रा वी20 पिकअप को Semi-elliptical leaf spring फ्रंट और रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। इस पिकअप में आपको काफी अच्छे खासे स्पेस के साथ केबिन देखने को मिल जाता है, जिसमें ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट देखने को मिलती है। टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप में माइलेज को बेहतर बनाने के लिए ECO मोड स्वीच और गियर शिफ्ट एडवाइजर जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।

टाटा इंट्रा वी20 पिकअप का प्राइस(Tata Intra V20 Pickup Price)

भारत में TATA Motors ने अपने इस टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का एक्स शोरूम प्राइस 7.15 लाख से 8.50 लाख रुपये रखा है। यदि आपने भी इस पिकअप को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस पिकअप को आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रक जंक्शन पर आप टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप को अपने बजट के अनुसार कम डाउनपेमेंट और आसान EMI के साथ भी खरीद सकते हैं।

टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप से जुड़े कुछ सवाल(Frequently Asked Questions on Tata Intra V20 Bi Fuel)

Q.1 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का प्राइस क्या है?

Ans भारत में टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का प्राइस 7.15 लाख से 8.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Q.2 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का माइलेज क्या है?

Ans कंपनी के इस पिकअप में 15 से 17 kmpl (पेट्रोल) और 300 से 800 किलोमीटर/रिफ्यूलिंग (सीएनजी) माइलेज देखने को मिल जाता है।

Q.3 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप की पेलोड क्षमता क्या है?

Ans टाटा इंट्रा पिकअप की 930/1000 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी है।

Q.4 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans टाटा इंट्रा वी20 पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2295 किलोग्राम है।

Q.5 टाटा इंट्रा वी20 बाय फ्यूल (सीएनजी+पेट्रोल) पिकअप का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans इस इंट्रा पिकअप को 2450 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

सम्बंधित समाचार : टाटा एलपीटी 1916 : 18.5 टन में भारत का पॉपुलर 6 चक्का ट्रक

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
यमुनानगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मुजफ्फरनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हरिद्वार
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
देहरादून
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
शामली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
करनाल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*