user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

टाटा प्राइमा 5530 एस. बीएस 6 ट्रेलर, जानें कीमत और फीचर्स

Posted On : 01 October, 2022

जानें, टाटा प्राइमा 5530.S बीएस 6 दमदार ट्रेलर, 40,000Kg पेलोड क्षमता फीचर्स माइलेज 

टाटा प्राइमा 5530 ए. बीएस 6 ट्रेलर भारत की शीर्ष सीवी निर्माता टाटा मोटर्स का शानदार और जानदार वाणिज्यिक वाहन है। इस ट्रेलर में सभी आधुनिकतम तकनीकी सॉल्यूशंस हैं। क्वालिटी और विश्वसनीयता  के मामले में टाटा मोटर्स की देश-दुनिया में खास पहचान होने के कारण टाटा प्राइमा 5530 एस. बीएस 6 ट्रेलर का कोई मुकाबला नहीं है। यह असाधारण गुणवत्ता एवं एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी से भरपूर ट्रेलर है। यह  बाधारहित कार्य को अंजाम देते हुए उच्च प्रदर्शन करता है। इसकी पेलोड क्षमता 40,000 केजी की है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको इस ट्रेलर की कीमत, माइलेज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में फुल जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़े और शेयर करें।

टाटा प्राइमा 5530. एस बीएस 6 ट्रेलर की स्पेसिफिकेशंस 

टाटा प्राइमा 5530. एस बीएस 6 ट्रेलर कई स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। 22 टायर वाले इस ट्रेलर का जीवीडब्ल्यू 55,000 kg है। यह दमदार इंजन के कारण शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसका व्हीलबेस 3890 NM का है। कंपनी से इसे बेहतर तरीके से डिजायन किया है।  यह ट्रेलर कठिन रास्तों में भी राह आसान बनाते हुए प्रभावी कार्य करता है। इसका फ्यूल टैंक 365 लीटर का है। इसकी माइलेज 2.25 से 3.25 kmpl है। 

1. इंजन की क्षमता



टाटा प्राइमा 5530. एस बीएस 6 के इंजन की शक्ति  300 एचपी की है। यह ट्रेलर 6 सिलेंडर और कमिंस आईएसबीई 6. 7 लीटर बीएस 6 इंजन के साथ आता है। इंजन से 1100 एनएम का टार्क उत्पन्न होता है। इससे भारी भार वहन जैसे कई कार्यों को अंजाम दिया जा सकता है। यह इंजन 6700 सीसी का है। 

2. सस्पेंशन 

बता दें कि टाटा प्राइमा 5530 एस. बीएस 6 का फ्रंट सस्पेंशन बोगी और रियर सस्पेंशन में बेल क्रैंक सस्पेंशन पर पैराबोलिक लीफ के साथ आता है। 

3. ट्रांसमिशन 

इस ट्रेलर का ट्रांसमिशन मैन्युअल है। इसमें  टाटा टाइप जी 1150, 8 फॉरवर्ड +1 सेंटर + 1 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ पावर स्टीयरिंग है। वहीं सिंगल प्लेट ड्राइ फ्रक्शन आर्गेनिक लिंकिंग वाले 430 एमएम डाया प्लस टाइप क्लच हैं।

4. प्राइमा स्लीपर केबिन 

टाटा प्राइमा 5530. एस बीएस 6 का केबिन विद चेचिस है। यह कैब/ काउल प्राइमा स्लीपर केबिन है। केबिन में फुल्ली एयरकंडीशनिंग सुविधा है। वहीं गियरशिफ्ट एडवाइजरी है। इंजन ब्रेक हैं। इसके अलावा थ्री मॉडल फ्यूल इकानॉमी स्विच है। 

टायर साइज 

टाटा प्राइमा 5530.S BS6 ट्रेलर 295 / 90 आर 20 रेडियल ट्यूब रियर टायर और 295/ 90 आर 20 रेडियल ट्यूब रियर टायर के साथ आता है।
 
5. कीमत 

टाटा प्राइमा 5530.S BS6 ट्रेलर %Y% एक्स शोरूम कीमत 38.41 लाख रुपये से 43.50 लाख रुपये तक है। कंपनी ने यह कीमत ग्राहकों की उचित जरूरत और मांग को देखते हुए तय की गई है। 

6. फ्यूल टैंक

टाटा प्राइमा 5530.एस बीएस 6 फ्यूल टैंक 365 लीटर का है। इसकी माइलेज 2.25 से 3.25 kmpl है। यह दमदार इंजन के कारण शानदार माइलेज प्रदान करता है।

7. वेरिएंट

इस ट्रेलर का वेरिएंट टाटा प्राइमा 5530 बीएस 6 3890 बीएस6 है।  
 

टाटा प्राइमा 5530.एस बीएस 6 के वेल्यू फीचर्स 

इस ट्रेलर में 8 वेल्यू फीचर्स हैं। इनके अलग-अलग फंक्शन है जिससे इस ट्रेलर में सुरक्षा, आराम और गाडी में फ्यूल सेविंग, गति नियंत्रण,आराम आदि सहित कई सुविधाएं मिलती हैं। 


1. इलेक्ट्रिक एंटी फ्यूल थ्रेफ्ट

इससे ईंधन की अनावश्यक हानि होने, इसे चोरी होने से रोकने सहित ईंधन की मॉनिटरिंग में मदद मिलती है। 

2. इंजन ब्रेक 

ये वेल्यू फीचर्स ब्रेक सर्विस करीब 20 प्रतिशत बढ़ जाती है। इससे ड्राइवर को पहाड़ी क्षेत्रों की सडक़ों पर उतार-चढ़ाव में गाड़ी पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। 

3. मॉडल फ्यूल इकोनॉमी स्विच 

यह फीचर गाडी में कैसे ईंधन की बचत की जा सकती है? यह स्पीड बेस्ट फ्यूल इकोनॉमी है। 

4. गियर शिफ्ट एडवाइजर 

इससे लोड के अनुसार इसका यूज किया जा सकता है। इससे भी ईंधन की बचत होती है। 

5. लॉ रोलिंग रेजिस्टेंस टायर 

टाटा प्राइमा 5530. एस बीएस 6 में यह वेल्यू फीचर हायर फ्यूल इकॉनॉमी और अधिक माइलेज के लिए है। 

6 . न्यू जनरेशन टेलीमेटिक्स

 यह एडवांस्ड फीचर लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में ट्रिप और बेहतर बिजनेस मैनेजमेंट के लिए है। 

7. एयर कंडीशनिंग 

टाटा प्राइमा 5530.एस बीएस 6 फुल्ली एयरकंडीशंड ट्रेलर है। इससे ड्राइवर को बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं होती और यात्रा आरामदायक एवं सुखद होती है। 

8 ट्रक हब यूनिट 

इससे टाटा प्राइमा 5530. एस बीएस 6 में 5 लाख किलोमीटर तक चलने पर भी ग्रीसिंग की जरूरत नहीं पड़ती। इससे मेंटीनेंस का खर्चा भी बचता है। 
 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us