Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
19 Sep 2023
Automobile

तेजा हैंडी कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स : इनकी तुलना से चुनें अपने लिए बेस्ट थ्री व्हीलर

By News Date 19 Sep 2023

तेजा हैंडी कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स : इनकी तुलना से चुनें अपने लिए बेस्ट थ्री व्हीलर

3 लाख से कम में आने वाले थ्री व्हीलर्स के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में कंपेरिजन

इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में थ्री व्हीलर वाहनों की हमेशा ही डिमांड बनी रहती है। बता दें, थ्री व्हीलर आपको कार्गो और पैसेंजर कैटेगरी में देखने को मिल जाते हैं। वहीं लास्ट माइल डिलीवरी के लिए सबसे उपयुक्त वाहन कार्गो थ्री व्हीलर को माना जाता है। इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना काफी आसान होता है, कार्गो थ्री व्हीलर शहरी इलाकों में माल डिलीवरी को काफी सरल बना देते हैं। इनका छोटा टर्निंग रेडियस भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी थ्री व्हीलर की ड्राइव तेज और आरामदायक बनाए रखता है। भारत में वैसे तो कई कार्गो थ्री व्हीलर मौजूद है, लेकिन आज हम आपके लिए देश के दो सबसे पॉपुलर कार्गो थ्री व्हीलर की जानकारी लेकर आए हैं। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम तेजा हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 व्हीलर की संपूर्ण तुलना लेकर आए हैं। आइये जानें, इनमें से कौनसा कार्गो थ्री व्हीलर आपके लिए है अधिक प्रॉफिटेबल।

तेजा हैंडी कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स : इंजन और परफॉर्मेंस

यदि हम इन दो कार्गो थ्री व्हीलर के इंजन और परफॉर्मेंस के बीच कम्पेरिजन करें, तो तेजा हैंडी कार्गो 3 व्हीलर में Single cylinder diesel engine, water cooled BS6 इंजन आता है, जो 10 हॉर्स पावर और 23.5 NM की हाई टॉर्क जनरेट करता है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 व्हीलर Single Cylinder water Cooled BS6 इंजन के साथ आता है, जो 10 हॉर्स पावर के साथ 23.5 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही थ्री व्हीलर लगभग एक जैसी हाई स्पीड के साथ आते हैं। इस तेजा 3 व्हीलर की हाई स्पीड 55 KMPH रखी गई है, जबकि पियाजियो 3 व्हीलर 56 KMPH की अधिकतम स्पीड के साथ आपको देखने को मिल जाता है। इस तेजा थ्री व्हीलर में 4.5*10 फ्रंट और रियर टायर दिए है। वहीं पियाजियो थ्री व्हीलर 4.50 – 10, 8 फ्रंट और रियर टायर के साथ आता है।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स Vs तेजा हैंडी कार्गो : पेलोड और जीवीडब्ल्यू

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर में आपको 22.67 Kmpl का माइलेज मिल जाता है। वहीं तेजा हैंडी कार्गो 3 व्हीलर भी काफी अच्छे माइलेज के साथ आता है। यदि हम इनकी लोडिंग कैपेसिटी की तुलना करें, तो पियाजियो के इस थ्री व्हीलर में आप एक बार में 496 किलोग्राम तक माल की ढुलाई कर सकते है। जबकि तेजा का यह 3 व्हीलर 500 किलोग्राम की पेलोड क्षमता के साथ आता है। इस पियाजियो थ्री व्हीलर को 975 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में पेश किया है। वहीं तेजा हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 775 किलोग्राम है। दोनों ही थ्री व्हीलर 10.5 लीटर क्षमता वाले फ्यूल टैंक के साथ आते है।

तेजा हैंडी कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स : बॉडी और डायमेंशन

दोनों ही थ्री व्हीलर आपको देखने में लगभग एक जैसे लगते है, कंपनियों ने अपने इन वाहनों को ग्राहकों की सुविधा और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार निर्मित किया है। इनके फ्रंट में एक मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर आते हैं। तेजी हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर को 3150 एमएम लंबाई, 1490 एमएम चौड़ाई और 1710 एमएम ऊंचाई के साथ 2100 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर को 3145 एमएम लंबाई, 1490 एमएम चौड़ाई, 1770 एमएम ऊंचाई और 1920 एमएम व्हीलबेस में पेश किया गया है। दोनों ही कार्गो थ्री व्हीलर केवल आपको ड्राइवर सीट में ही देखने को मिल जाते हैं।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स Vs तेजा हैंडी कार्गो : फीचर्स

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर को 5 forward + 1 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। जबकि तेजा हैंडी कार्गो 3 व्हीलर 4 forward + 1 Reverse गियरबॉक्स में आता है। दोनों ही थ्री व्हीलर काफी अच्छी ग्रिप वाले हैंडलबार के साथ आते है और इनमें Constant mesh ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। इस पियाजियो थ्री व्हीलर में Multi Disc, Wet Type क्लच दिया गया है, जबकि तेजा थ्री व्हीलर Multiplate wet क्लच के साथ आपको देखने को मिल जाता है। तेजा के इस थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic type ब्रेक्स आते हैं। जबकि इस पियाजियो थ्री व्हीलर में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। तेजा हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर को Dual action hydraulic telescopic shock Absorber with helical springs फ्रंट सस्पेंशन और Independent suspensions triangular arm,rubber compression Spring & Dual Action Hydraulic Shock Absorber रियर सस्पेंशन के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। जबकि पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर को Helical Spring with Dampener फ्रंट सस्पेंशन और Rubber Spring with damper रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

तेजा हैंडी कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स : कीमत

भारत में तेजा हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.65 लाख से 2.75 लाख रुपये रखी गई है। जबकि पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर 2.45 लाख से 2.55 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइस में आता है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक कार्गो थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते हैं। यहां आप इन थ्री व्हीलर वाहनों को कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स Vs तेजा हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर के वेरिंएट्स

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर में आपको 2 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते हैं।

वेरिंएट कीमत
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 2100/डीजल/(5.5 फीट) 2.45 - 2.52 लाख रुपये
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 2100/सीएनजी 2.45 - 2.49 लाख रुपये


तेजा हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।

वेरिएंट कीमत
तेजा हैंडी कार्गो 2100/डीजल 2.65 - 2.74 लाख रुपये

तेजा हैंडी कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर से जुड़े सवाल

Q.1 तेजा हैंडी कार्गो OR पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में सस्ता थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans इनमें सस्ता पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर है, इसका एक्स शोरूम प्राइस 2.45 लाख से 2.55 लाख रुपये रखा गया है।

Q.2 तेजा हैंडी कार्गो OR पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में अधिक पेलोड वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans इनमें अधिक पेलोड वाला तेजा हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर है, जिसकी लोडिंग कैपेसिटी 500 किलोग्राम है।

Q.3 तेजा हैंडी कार्गो OR पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans इनमें अधिक GVW वाला पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 3 व्हीलर है, इसका जीवीडब्ल्यू 975 किलोग्राम है।

Q.4 तेजा हैंडी कार्गो OR पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में बड़े व्हीलबेस वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans इनमें बड़े व्हीलबेस वाला तेजा हैंडी कार्गो थ्री व्हीलर है, इसे 2100 एमएम व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है।

Q.5 तेजा हैंडी कार्गो OR पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में अधिक कर्ब वेट वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?

Ans इनमें अधिक कर्ब वेट वाला तेजा हैंडी कार्गो 3 व्हीलर है, इसका कर्ब वेट 480 किलोग्राम है।

सम्बंधित खबर : पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स सीएनजी कार्गो Vs महिंद्रा अल्फा लोड कैरियर प्लस : जाने कोनसा है बेस्ट थ्री व्हीलर

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us