user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : अप्रैल में 27,606 यूनिट सीवी बेचे अशोक लेलैड टोटल कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल 2024 में 11,900 यूनिट्स बेचे इसुजु मोटर्स ने भारत में पेश किया अपना पहला लाइफस्टाइल पिकअप, जानें कीमत फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज

तेजा एल5 ई ऑटो : 120 km की रेंज वाला पावरफुल कार्गो थ्री व्हीलर

Posted On : 15 March, 2023

जानें, तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर की सारी खूबियों के बारे में

भारत में अंतिम मील के सबसे अच्छे साथी के रूप में इलेक्ट्रिक ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर का चलन लगातार बढ़ रहा है। ई- ऑटो कार्गो  गांव-देहात की सड़कों से लेकर महानगरों की तंग गलियों और हाइवे पर दौड़ने वाले ई रिक्शा एक सस्ता, सुगम और सफल कार्गो थ्री व्हीलर वाहन है। यूं तो कई कंपनियों के ऑटो रिक्शा मॉडल भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में आपको उपलब्ध हो जाएंगे लेकिन तेजा ब्रांड का तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर एक अलग पहचान रखता है। यह भारत के लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में एक है। इस  ई- ऑटो कार्गो की बैटरी क्षमता 3.75 kwh है, वहीं इसकी जीवीडब्ल्यू 996 किलोग्राम है। तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर एक बार बैटरी चार्ज होने पर 100 से 120 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकता है। इस लोड़िंग थ्री व्हीलर की कीमत ग्राहकों की आसान पहुंच में है और यह बचत करने वाला बेहतर ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है।

तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर के मुख्य स्पेसिफिकशंस

तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर को कई स्पेसिफिकेशंस के साथ निर्मित किया गया है, जो इस प्रकार हैं-:

  • यह ई- ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर बेहतरीन तकनीकी समाधानों के साथ आता है।
  • इसकी पेलोड क्षमता 536 किलोग्राम है।
  • तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर का व्हीलबेस 21,00 एमएम है।
  • इसमें जीरो टेलपाइप का इंजन दिया गया है जो 35 nm टॉर्क जनरेट करता है।
  • यह ऑटो कार्गो 460 किलोग्राम कर्ब वेट में आता है।
  • कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 45 kmph है।
  • तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर में ड्रम ब्रेक्स हैं जो व्हीकल को फिसलन और दुर्घटनाओं से बचाते हैं।
  • कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर की ग्रेडेबिलिटी 7 प्रतिशत रखी गई है।
  • वहीं इसमें मैन्युअल ट्रांसमिशन होने के कारण अतिरिक्त क्लच एवं गियर की जरूरत नहीं है।
  • तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर के पीछे और आगे के टायर का साइज 4.5 x 10- 8 पीआर है।

केबिन और फीचर्स

तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर का केबिन कंफर्टेबल और ये डे केबिन के रूप में आता है, जिसमें आपको अच्छा खासा स्पेस भी देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ई कार्गो थ्री व्हीलर में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट देखने को मिल जाता है। वहीं इसे कंपनी ने आकर्षक ढंग से डिजायन किया है।

आकर्षक फ्रंट लुकिंग

तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर की फ्रंट लुकिंग काफी शानदार है। इसके फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड देखने को मिल जाती है, जिसमें सिंगल वाइपर लगा हैं। वहीं इस कार्गो थ्री व्हीलर में स्टाइलिश हैडलाइट और इंडीकेटर्स दिए गए हैं।

प्राइस अफोर्डेबल

कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर को अफोर्डेबल प्राइस में पेश किया है। तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 2.75 लाख से 2.90 लाख रुपये रखा गया है।  इसकी ऑन रोड कीमत अलग-अलग राज्यों के शहरों में वहां के आरटीओ के क्षेत्राधिकार के शुल्क आदि के कारण बदल सकती है।

तेजा एल 5 ऑटो कार्गो के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

सवाल-1. तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब-  कंपनी का यह इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर 996 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

सवाल-2. तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर का व्हीलबेस क्या है?
जवाब-   तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर को 2100 mm व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

सवाल-3. तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर की बैटरी क्षमता क्या है‌?
जवाब-  कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बैटरी क्षमता 3.75 kwh है।

सवाल-4. तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर की कीमत बताएं?
जवाब- तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.75 लाख से 2.90 लाख रुपये रखी गई है।

सवाल-5. तेजा एल5 ई ऑटो कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड केपेसिटी क्या है?
जवाब-  कंपनी के इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड केपेसिटी 536 किलोग्राम है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us