Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
30 Sep 2021
Automobile

भारत के टॉप 10 पुलर ट्रक, जानें इनकी विशेषताएं 

By News Date 30 Sep 2021

भारत के टॉप 10 पुलर ट्रक, जानें इनकी विशेषताएं 

ट्रक परिवहन (Truck Transport) असाधारण लोडिंग में प्रयुक्त होते हैं पुलर ट्रक 

ट्रक परिवहन में मिनी ट्रक, पिकअप, टिपर, ट्रैक्टर ट्रक, ट्रेलर और पुलर ट्रक इस्तेमाल किए जाते हैं। जहां तक साधारण लोडिंग की बात हो तो कोई भी ट्रक इस तरह का लोड ले जा सकता है लेकिन जब असाधारण यानि की बहुत अधिक भार ले जाना हो तो ट्रेलर या पुलर ट्रक की जरूरत पड़ती है। पुलर ट्रकों में लोडिंग कैरिंग केपेसिटी के अलावा भी वजन होता है इसलिए ये ट्रक सबसे अलग हटकर होते हैं। भारत में पुलर ट्रकों के एक से बढकर एक मॉडल उपलब्ध हैं। यहां बता दें कि भारत के टॉप 10 पुलर ट्रकों में कौन-कौनसे ब्रांडस के पुलर ट्रक अधिक पॉपुलर हैं।  


1. वोल्वो  एफएच (Volvo FH) 520 पुलर 


वोल्वो एफएच 520 पुलर ट्रक बाहुबली ट्रक के रूप में जाना जाता है। इस पुलर ट्रक का भार परिवहन में कोई मुकाबला नहीं है। आपको बता दें कि वोल्वो कंपनी ने भारत में इसे 1998 में लांच किया था। इसकी सहयोगी कंपनी के रूप में आयशर है। वोल्वो एपएच 520 पुलर ट्रक 520 हॉर्स पावर के दमदार इंजन वाला ट्रक है। इसमें 190 टन तक वजन लोडिंग की क्षमता है । वोल्वो कंपनी विश्वस्तरीय और सबसे अधिक विश्वसनीय कंपनी है। वोल्वो एफएच 520 पुलर ट्रक के ईंधन टैंक की क्षमता 445 लीटर है। ड्राइवर केबिन वातानुकूलित और कू्रज कंट्रोज है। इसकी कीमत 90 लाख रुपये से 90.11 लाख रुपये तक है। 

2. वोल्वो एफएमएक्स 460 8x4 पुलर ट्रक 

यहां बता दें कि वोल्वो एफएमएक्स 460 8x4 पुलर ट्रक भी महाशक्तिशाली ट्रक है। इस टिपर में 51000 GVW है और यह शानदार अधिकतम गति प्रदान करता है। यह 460 बीएचपी इंजन वाला पुलर ट्रक है। इसके ड्राइवर केबिन में बहुत ही सुरक्षित उपकरण लगे हुए हैं। वोल्वो एफएम 460 पुलर ट्रक के फीचर्स और लुकिंग शानदार है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 270 लीटर है। माइलेज बेहतर है। वोल्वो एफएमएक्स 460 8x4 टिपर उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित है जो उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है।


3.वोल्वो एफएम 440 6x4 पुलर

वोल्वो का ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में बड़ा नाम है। इस कंपनी के कमर्शियल ट्रकों की लंबी श्रृंखला है। वोल्वो कंपनी का पुलर वोल्वो एफएम 440 6x4 ट्रैक्टर भी बहुत शक्तिशाली पुलर है। यह भारत में किफायती है। इसकी कीमत 70 लाख से शुरू होती है। इसका इंजन 440 एचपी का है जो काफी दमदार है। इसके आकर्षक फीचर्स हैं और इसकी भार क्षमता 116 टन है। 


4. वोल्वो एफएम 400 टिपर

यह पुलर टिपर भी बेमिसाल है। इसकी इंजन क्षमता 400 एचपी की है। यह 140 टन भार ले जाने में पूरी तरह से सक्षम है। इसकी जीवीडब्ल्यू 31000 किलोग्राम है। ईंधन टैंक क्षमता 270 लीटर की है। इस पुलर ट्रक की पेलोड क्षमता 14270 किलोग्राम है। वोल्वो एफएम 400 पुलर टिपर के टायरों की संख्या 12 है। शानदार माइलेज के साथ यह भारी से भारी वजन को ढोने में पूरी तरह से सक्षम है। यह बीएस केबिन बॉडी के साथ आता है।


5. स्केनिया आर 580 वी 8 पुलर

यहां बता दें कि स्केनिया आर 580 v8 पुलर ट्रक 580 एचपी वाला पुलर ट्रक है। इसकी जीवीडब्ल्यू 2,00,000 किलोग्राम है। व्हीलबेस 4023 एमएम है। ईंधन टैंक 500 लीटर का है। स्केनिया आर 580 वी 8  पुलर ट्रक की पेलोड क्षमता 1,90,000 किलोग्राम है। टायरों की संख्या 10 है।  यह पुलर टार्क का 2700 एनएम उत्पन्न करता है। यह बेहतरीन तरीके से डिजायन किया गया है। 


6. स्केनिया आर 500 ट्रैक्टर

यह मॉडल स्केनिया का प्रोडक्ट है जो अपने असाधारण गुणवत्ता वाले कमर्शियल वाहनों के लिए प्रसिद्ध है।  इसका इंजन 500 एचपी का है। इसकी भार वहन क्षमता 39 टन है। कीमत 64 लाख से शुरू होती है। यह पुलर शक्तिशाली ट्रैक्टर पुलर के रूप में जाना जाता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 49000 किलोग्राम है। यह स्केनिया आर 500 शानदार गति प्रदान करता है। 


7 मॉन सीएलए 49.300 ईवीओ 6X4 ट्रक

मॉन सीएलए 49.300 ईवीओ 6X4 पुलर ट्रक उच्च तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित किया गया है। इसकी पेलोड क्षमता 41100 है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 300 लीटर है और इसमें 10 टायर हैं। कंपनी ने इसे बीएस 4 उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार तैयार किया है। इसका इंजन शक्तिशाली है। इसे बेहतर डिजायन के साथ निर्मित किया गया है। इसमें 49000 की जीवीडब्ल्यू है। 


8. टाटा प्राइमा एलएल एक्स 5530.एस

टाटा प्राइमा एफएल 5530 पुलर ट्रैक्टर वाणिज्यिक वाहनों में जबर्दस्त पैठ रखता है।  यह मॉडल टार्क का 1100 पर 1100 से 1700 आरपीएम उत्पन्न करता है। इसकी भार क्षमता 45 टन है और कीमत 48.5 लाख से शुरू होती है। यह बीएस-6 बॉडी केबिन के साथ आता है। इसमें पार्किंग ब्रेक  के साथ ऐयर ब्रेक भी आते हैं। इसके शानदार फीचर्स हैं। भारी से भारी उपकरणों को ले जाने में यह उपयुक्त है। 


9 आयशर प्रो 6055 ट्रैक्टर 

आयशर प्रो 6055 ट्रैक्टर पुलर की कीमत 35.37 लाख रुपये से शुरू होती है। यह आयशर कंपनी का बेहतर पुलर ट्रक श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसकी माइलेज बढिया है।  आयशर प्रो 6055 वीई डीएक्स 8 सीआरएस 7.7 लीटर इंजन के साथ आता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 55 टन है। 

10. अशोक लेलैंड 5525 

यह अशोक लेलैंड का प्रोडक्ट है। अशोक लेलैंड 5525 पुलर ट्रैक्टर  इंजन 250 एचपी का है। अशोक लेलैंड 5525 900Nm टार्क उत्पन्न करता है। इसकी अधिकतम ग्रेडिबिलिटी और अच्छे टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित होता है। इसके साथ ईंधन की क्षमता 375 लीटर है। इसके 10 टायर हैं। यह शानदार गति प्रदान करता है। कीमत 40 लाख  के करीब है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube    -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us