Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
29 Feb 2024
Automobile

भारत के टॉप 7 लोकप्रिय पियाजियो 3 व्हीलर 2024 : जानें कीमत और फीचर्स

By Saurjesh Kumar News Date 29 Feb 2024

भारत के टॉप 7 लोकप्रिय पियाजियो 3 व्हीलर 2024 : जानें कीमत और फीचर्स

जानें टॉप 7 लोकप्रिय पियाजियो 3 व्हीलर की  विशेषताएं और लाभ

क्या आप भी पियाजियो का 3 व्हीलर लेना चाहते हैं? पियाजियो भारत की बेहतरीन थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक है। यह भारत का एक लोकप्रिय ब्रांड है जो अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक कार्गो 3 व्हीलर की विस्तृत रेंज पेश करता है। यही कारण है कि, यह लोकप्रिय ब्रांड कार्गो सेगमेंट में भारत की महत्वपूर्ण वाहन निर्माता कंपनी है। पियाजियो के इन मॉडलों को छोटी दूरी के लिए मध्यम और लाइट पेलोड कैपेसिटी के साथ एक जगह से दूसरी जगह सामानों की डिलीवरी करने के लिए डिजाइन किया गया है। पियाजियो के इन मॉडलों की बड़ी खासियत उनका कॉम्पैक्ट आकार है, जिससे यह भारत की छोटी और चुनौतीपूर्ण सड़कों पर मध्यम से उच्चतम क्षमता के साथ अच्छे प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अगर आप भी अपने बिजनेस के लिए पियाजियो 3 व्हीलर कार्गो वाहन लेना चाहते हैं तो आप इसके टॉप मॉडलों पर जरूर विचार कर सकते हैं। पियाजियो भारत की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कंपनी है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम पियाजियो कंपनी के टॉप 7 कार्गो 3 व्हीलर की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

1. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स की कीमत 2.80 लाख रुपए से 2.84 लाख रुपये के बीच है। यह भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला पियाजियो इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा है, जो अपने बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है। इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की बैटरी क्षमता 7.5 kWh है, जो 7 HP पावर कैपेसिटी से लैस है। यह ऑटो रिक्शा 3 घंटे और 45 मिनट के चार्ज टाइम में 110 किमी का विस्तृत रेंज प्रदान करता है। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स की अधिकतम चाल 45 किलोमीटर प्रति घंटा है।  यह इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है और यह लास्ट माइल मोबिलिटी सेगमेंट में प्रभावी तरीके से कार्य करता है। यह संकीर्ण रास्तों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी बेहतरीन सेवा प्रदान करने में सक्षम है। शून्य कार्बन उत्सर्जन के साथ यह वाहन बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। यह वाहन ड्राइवर सेफ्टी, ड्राइवर कंफर्ट और अन्य फीचर्स के मामलों में काफी अच्छा है।

2. पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 3 व्हीलर की कीमत 2.55 लाख से 2.66 लाख रुपये के बीच है। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस की माइलेज की बात करें तो यह 36 किमी/लीटर का जबरदस्त माइलेज प्रदान करता है। 2100 MM का व्हीलबेस और 975 किलोग्राम की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट के साथ यह वाहन बेहतरीन यात्री सुरक्षा, वाहन की मजबूती और ड्राइवर व यात्री की कम्फर्टनेस सुनिश्चित करता है। इस 3 व्हीलर मे सिंगल-सिलेंडर इंजन और वाटर-कूल्ड मोटर प्रदान किया गया है, जो बेहद भरोसेमंद प्रदर्शन करता है। यह वाहन सामान्य ईकॉमर्स डिलीवरी, ग्रॉसरी, शिपिंग उत्पादों, और छोटी दूरी के कम लागत व गुणवत्तापूर्ण  परिवहन सुनिश्चित करता है। कुशल एवं किफायती ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशन होने के अलावा पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 3 व्हीलर बेहद टिकाऊ होने के साथ बेहद एर्गोनोमिक डिज़ाइन के साथ आता है। यह ड्राइवर और यात्रियों दोनों के लिए बेहद कम्फर्टेबल है। इस वाहन का कॉम्पैक्ट साइज इसे छोटी और संकीर्ण सड़कों पर भी चलने में सक्षम बनाता है।

इस वाहन की सबसे बड़ी खासियत इसका कार्य प्रदर्शन तो है ही साथ ही यह कम रखरखाव लागत में ऑपरेट किया जा सकता है। इस वाहन की प्रोडक्टिविटी काफी अच्छी है जिससे वाहन मालिकों को काफी अच्छा मुनाफा मिल पाता है।

3. पियाजियो आपे डीएक्स

पियाजियो आपे डीएक्स

भारत के बेहद लोकप्रिय ऑटो रिक्शा में से एक पियाजियो आपे डीएक्स ऑटो रिक्शा की कीमत 3.50 से 3.55 लाख रुपये के बीच है। यह वाहन काफी अच्छा माइलेज देता है, जिससे फ्यूल कॉस्ट में बचत होती है और वाहन मालिकों को काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त होता है। पियाजियो आपे डीएक्स की माइलेज 30 किलोमीटर प्रति लीटर है। यह वाहन अपने फीचर्स और प्रदर्शन की वजह से बेहद खास है। इसकी व्हीलबेस 1920 मिमी है और यह 753 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। यह विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करने वाला 3 व्हीलर ऑटो रिक्शा है जो बेहद मजबूत एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। इस वाहन की ईंधन टैंक क्षमता 20.6-लीटर है। अच्छी ईंधन टैंक क्षमता होने की वजह से इस वाहन में लगभग 600 किलोमीटर का रेंज मिल जाता है। यह मजबूत निर्माण और क्वालिटी पार्ट्स की वजह से बेहद टिकाऊ है और यही कारण है कि  इसमें लगातार मरम्मत और रखरखाव की जरूरत कम हो जाती है। अपनी विस्तृत कार्य क्षमता की वजह से इसे स्कूल के बच्चों और सामान्य यात्रा के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

4. पियाजियो आपे सिटी

पियाजियो आपे सिटी

पियाजियो आपे सिटी ऑटो रिक्शा की कीमत 1.92 से 1.99 लाख रुपये के बीच है। यह 36 किमी/लीटर का प्रभावशाली माइलेज देने वाला वाहन है, जो 1920 MM के जबरदस्त व्हीलबेस और 722 किलोग्राम के जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट के साथ आता है।  यह 3 व्हीलर ऑटो रिक्शा बेहद मजबूत एयर-कूल्ड इंजन से लैस है जो अच्छा प्रदर्शन करता है। इस ऑटो रिक्शा की पेलोड कैपेसिटी 360 किलोग्राम है जो विभिन्न कार्गो आवश्यकताओं को पूरा कर पाता है। इस ऑटो रिक्शा की ईंधन टैंक क्षमता 30-लीटर है जिससे यह अच्छी उत्पादकता प्रदान करता है। वाहन में रिफ्यूलिंग टाइम की बचत होती है, जिससे बिना अवरोध बेहतर यात्रा सुनिश्चित हो पाता है। 

5. पियाजियो आपे ई सिटी

पियाजियो आपे ई सिटी

पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में बेहतरीन विकल्प है। यह वाहन अपने जबरदस्त फीचर्स और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बड़ा कस्टमर बेस स्थापित किया है। बता दूं कि यह ऑटो रिक्शा प्रदर्शन के मामले में बेहद इफेक्टिव और ईको फ्रेंडली परिवहन का दावा करता है। पियाजियो आपे ई सिटी ऑटो रिक्शा की कीमत 2.84 लाख से 2.89 लाख रुपए के बीच है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ यह काफी अच्छा माइलेज भी प्रदान करता है, जिससे यह व्हीकल मालिकों के लिए किफायती परिवहन समाधान प्रदान करता है। इस व्हीकल में 4.5 kWh बैटरी दिया गया।  इस मॉडल में अच्छा पावर मिलने की वजह से यह ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाने और भारत के मुश्किल और चुनौतीपूर्ण सड़क पर भी पूरी दक्षता के साथ काम करने में सक्षम है। यह  छोटी यात्राओं और लास्ट माइल मोबिलिटी के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बन जाता है। 

6. पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स एक जबरदस्त तीन-पहिया कार्गो वाहन है जिसका उद्देश्य वाहन मालिकों को किफायती कार्गो समाधान प्रदान करना है। यह सीएनजी और डीजल दोनों वेरिएंट में मिल जाता है और यह डीजल वेरिएंट में  22.67 किमी/लीटर का किफायती माइलेज प्रदान करता है। यह छोटे और मध्यम आकार के बिजनेस के लिए बेहद लागत प्रभावी हो जाता है। इस कार्गो 3 व्हीलर में 1920 MM का व्हीलबेस और 245 MM का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिल जाता है। इसमें अत्याधुनिक हाइड्रोलिक ड्रम ब्रेक दिया गया है। पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स की कीमत 2.45 से 2.55 लाख रुपये के बीच है। 

7. पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की कीमत 3.25 लाख से 3.30 लाख रुपये के बीच है। यह वाहन भारत में बेहद लोकप्रिय हुआ है क्योंकि यह ईको फ्रेंडली व किफायती कार्गो समाधान प्रदान कर पाता है। इस व्हीकल में 8 kWh की पावरफुल बैटरी प्रदान की गई है। जिससे इस वाहन में 8 HP पावर जेनरेट हो पाता है। इस ऑटो रिक्शा की चार्जिंग टाइम 3 घंटे 45 मिनट है और यह प्रति चार्ज 145-150 किमी की रेंज प्रदान करता है, जो इसे लंबी दूरी के परिवहन के लिए भी उपयुक्त बनाता है। इस थ्री व्हीलर की अधिकतम चाल 50 किलोमीटर प्रति घंटा है जिससे यह अधिक स्पीड से गंतव्य तक पहुंच पाता है। आकार में कॉम्पैक्ट होने की वजह से यह ऑटो रिक्शा आसानी से भारत के चुनौतीपूर्ण व संकड़ी सड़कों पर आसानी से चल पाता है।

निष्कर्ष

अगर आप अपने बिजनेस के लिए बेहतरीन पियाजियो 3 व्हीलर लेना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए टॉप 7 पियाजियो थ्री व्हीलर आपकी बिजनेस जरूरतों को पूरा करने में सक्षम साबित हो सकता है। उम्मीद करता हूं कि पियाजियो के इन टॉप 7 थ्री व्हीलर की जानकारी से आपको अपने लिए बेहतरीन वाहन का चयन करना आसान हुआ होगा। ऑटो और ट्रक से जुड़ी इसी तरह की बेहतरीन जानकारी के लिए जुड़े रहें ट्रक जंक्शन के साथ।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us