ट्रक बीमा : इन बातों का रखें ध्यान, तभी होगा ज्यादा फायदा

Truck Junction Google News
ट्रक बीमा : इन बातों का रखें ध्यान, तभी होगा ज्यादा फायदा
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानिएं, ट्रक का बेहतर बीमा विकल्प कैसे चुनें 

आप यदि ट्रक व्यवसाय करते हैं तो गाडी खरीदने के साथ ही उसका बीमा कराना भी बहुत जरूरी हो जाता है। आजकल मोटर वाहन बीमा कंपनियों की कमी नहीं है लेकिन सर्वश्रेष्ठ बीमा कंपनी कौनसी है और उसकी क्या शर्तें हैं। कौनसे ऐसे बीमा मापदंड होते हैं जिनके आधार पर आप बढिय़ा बीमा अपनी गाडी के लिए चुन सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी आपको यहां दी जा रही है। क्या आपके द्वारा चुनी हुई बीमा पॉलिसी गाडी के साथ-साथ माल, कर्मचारी और आकस्मिक दुर्घटना को भी कवर कर रही है? यदि ऐसा नहीं है तो आपको फिर से मोटर वाहन बीमा के बारे में सोचना पड़ेगा। आपको बता दें कि सबसे बेहतर बीमा चुनने के लिए चार मापदंड जरूरी हैं जो हर प्रकार के मोटरवाहन बीमा के लिए आवश्यक हैं। इनमें प्रीमियम, कवरेज, सामान्य कवरेज और भुगतान विकल्प प्रमुख हैं। आपको यह भी जानने की जरूरत है कि बीमा की कीमत कभी स्थिर नहीं होती है। ऐसे में कई बीमा कंपनियां अलग-अलग कीमत पर एक समान बीमा प्रदान करती हैं। आप कवर फोक्स या पालिसी बाजार जैसी बीमा कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर बीमा की तुलना कर सकते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

बेहिचक पूछें, बीमा कवर में क्या-क्या हैं फायदे 

आप ट्रक का बीमा कराने जा रहे हैं इसलिए हर प्रकार की आशंकाओं को पहले ही दूर कर लेना चाहिए। आजकल अलग-अलग कंपनियां विभिन्न प्रकार की व्यावसायिक बीमा पॉलिसियों के साथ मार्केट में काम कर रही हैं। आप बीमा एजेंट से पूछें कि जो बीमा आप ले रहे हैं उसमें क्या-क्या कवर होता है। जैसे सामान्य कवरेज में वाहन को खींच कर ले जाने की मजदूर की लागत भी शामिल की जाती है। इसी प्रकार शारीरिक चोट या संपत्ति को नुकसान की देयता, गाडी को हुए नुकसान के लिए व्यापक और टक्कर कवरेज शामिल है। लोडिंग और अनलोडिंग देयता के बारे में भी जानें। इसके अलावा गाडी भाड़े पर भी लेनी पड़े तो गैर स्वामित्व और किराए पर लिया ऑटो कवरेज शामिल होता है। 

भुगतान  के विकल्प भी जानें 

ट्रक बीमा कराते समय आपको बीमा पॉलिसी की सभी प्रक्रियाओं को जानना जरूरी है। भुगतान की क्या प्रक्रिया रहेगी? इसके बारे में भी स्पष्ट कर लें। गाडी का मालिक निर्धारित बीमा प्रीमियम बीमा मालिक कंपनी को देता है, ऐसे में चोरी या नुकसान होने पर बीमा कंपनी की ओर से भरपाई की प्रक्रिया होती है। इन दोनों की स्थितियों  में एजेंट से भुगतान के संबंध में क्लिीयर बात करें। 


दावा करने के लिए क्या करें 

आपने अपने ट्रक के लिए बीमा ले लिया है लेकिन विपरीत परिस्थितियों में दावा करने के लिए आपके पास क्या अधिकार रहेगा इस पर भी खुल कर बात कर लेना अच्छा रहता है। ट्रक व्यवसाय में कभी भी कहीं भी दुर्घटना हो सकती है। इसमें गाडी को भारी नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में दुर्घटना के बाद ट्रक की मरम्मत के लिए बीमा कंपनी नुकसान तुरंत चुका दे इसके लिए दावा की प्रक्रिया क्या रहेगी? यह भी जानें। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TJFacebok
Instragram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मुंबई उपनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पालघर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिलवासा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नासिक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*