जानें, टीवीएस किंग कार्गो और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX थ्री व्हीलर में अंतर
यदि आप भी कम से कम खर्च में अपना खुद का करोबार शुरू करना चाहते हैं या फिर आप पहले से एक कारोबारी हैं, लेकिन रोजाना भारी सामना को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लें जाने के लिए आपको हजारों रूपये खर्चने होते है। आपको भारत में कम कीमत में आने वाले सस्ते थ्री व्हीलर (3 wheelers) की आवश्यकता हो सकती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में आने वाले दो सबसे बेहतरीन थ्री व्हीलर के बारे में बताने जा रहे है। इसमें टीवीएस किंग कार्गो- हाई डेक थ्री व्हीलर और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर शामिल है। इस आर्टिकल में टीवीएस King Cargo और पियाजियो Ape Extra LDX थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करेंगे।
टीवीएस किंग कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स
यदि हम टीवीएस (TVS) मोटर्स और पियाजियो (Piaggio) के इन दोनों थ्री व्हीवर की आपस में तुलना करते है, तो इसमें टीवीएस किंग कार्गो में आपको 1 सिलेंडर और 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड, ईएफआई - एस आई-इंजन दिया गया है जो 9.26 हॉर्स पावर जेनरेट करता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 15.5NM है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX में आपको 1 सिलेंडर और फोर्स्ड एसी 4एस के साथ 10 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 23.5 NM है। टीवीएस किंग कार्गो में 28 / 33 Ltr. (Water equivalent) 3 Ltr. petrol Ltr. फ्यूल टैंक देखने को मिलता है, वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX में 10.5 Ltr. का फ्यूल टैंक दिया जाता है। इसके अलावा टीवीएस के इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 864KG है। वहीं पियाजियो के इस थ्री व्हीलर का 975KG जीवीडब्ल्यू है। टीवीएस थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 464KG है, वहीं पियाजियो थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 479KG है।
टीवीएस किंग कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX 3 व्हीलर का बॉडी लुक
यदि इनके लुक की कंपेयर करें तो लगभग दोनों देखने में एक जैसे ही लगते है, दोनों में ही सिंगल ड्राइवर सीट देखने को मिलती है। इन दोनों ही थ्री व्हीलर के फ्रंट में एक बड़ी मजबूत विंडशील्ड के साथ में सिंगल वाइपर दिया जाता है। इसके अलावा टीवीएस किंग कार्गो में दरवाजे नहीं दिए गए है, जबकि पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स के दोनों साइडों में दरवाजे दिए गए है। यदि इनके साइज की बात करें तो टीवीएस किंग कार्गो थ्री व्हीलर को 3010±20MM लंबाई, 1350±10MM चौड़ाई और 1720±10MM ऊंचाई के साथ 1990MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX थ्री व्हीलर को 3145MM लंबाई, 1490MM चौड़ाई, 1770MM ऊंचाई और 1920MM व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। ये दोनों ही थ्री व्हीलर है लेकिन इनके टायरों का साइज अलग-अलग है, TVS के इस व्हीकल में 4.00 – 8,76F 6 PR फ्रंट टायर और 4.00 – 8,76E 6 PR रियर टायर दिए गए है। वहीं Piaggio के इस व्हीकल में 4.50 - 10, 8 PR फ्रंट टायर और 4.50 - 10, 8 PR रियर टायर देखने को मिलते है।
टीवीएस king Cargo Vs पियाजियो Ape xtra LDX थ्री व्हीलर के फीचर्स
अगर हम इन दोनों थ्री व्हीलर के फीचर्स का आपस में कम्पेरिज़न करें तो, टीवीएस और पियाजियो दोनों ही थ्री व्हीलर में आपको हैंडल बार के साथ 4 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। टीवीएस किंग कार्गो पार्किंग ब्रेक के साथ Drum, Hydraulic ब्रेक में आता है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स पार्किंग ब्रेक के साथ Drum Brake ब्रेक में देखने को मिलता है। यदि इनके सस्पेंशन की बात करें तो टीवीएस किंग कार्गो थ्री व्हीलर Swing Arm with Hydraulic damper & Coil Spring फ्रंट सस्पेंशन और Swing Arm with Hydraulic damper & Coil Spring रियर सस्पेंशन के साथ आता है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर को Hydraulic telescopic shock absorber with Helical spring & dampener फ्रंट सस्पेंशन और Hydraulic telescopic shock absorber with Rubber spring & dampener रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।
टीवीएस किंग कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX थ्री व्हीलर प्राइस
दोनों ही कंपनी भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में सालों से अपने ग्राहकों का भरोसा हासिल करें बैठी है, इन्हें कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले व्हीकल्स लॉन्च करने के लिए पहचाना जाता है। TVS मोटर्स ने अपने इस टीवीएस किंग कार्गो - हाई डेक (TVS King Kargo - High Deck) थ्री व्हीलर का प्राइस 2.10 से 2.50 लाख रूपये (एक्स शोरूम) रखा गया है। वहीं Piaggio ने अपने इस पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स (Piaggio Ape Xtra LDX) थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.45 से 2.55 लाख रूपये रखी है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक थ्री व्हीलर को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते है।
1. टीवीएस किंग कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX थ्री व्हीलर वेरिएंट और उनका प्राइस
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू | कीमत |
टीवीएस किंग कार्गो 4एस सीएनजी - लोड बॉडी | 864 | ₹ 2.10 - 2.50 लाख |
टीवीएस किंग कार्गो 4एस सीएनजी - प्लेटफॉर्म | 864 | ₹ 2.10 - 2.50 लाख |
टीवीएस किंग कार्गो 4एस एलपीजी - लोड बॉडी | 842 | ₹ 2.10 - 2.50 लाख |
टीवीएस किंग कार्गो 4एस एलपीजी - प्लेटफार्म | 842 | ₹ 2.10 - 2.50 लाख |
2. पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर में 2 वेरिएंट देखने को मिलते है जिसमें –
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू | कीमत |
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 2100/डीज़ल/(5.5 फ़ीट) | 975 | ₹ 2.45 - 2.52 लाख |
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स 2100/सीएनजी | 975 | ₹ 2.45 - 2.49 लाख |
टीवीएस किंग कार्गो Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 टीवीएस किंग कार्गो- हाई डेक और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX में सस्ता थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans भारत के इन दोनों थ्री व्हीलर में से सस्ता टीवीएस किंग कार्गो- हाई डेक थ्री व्हीलर है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.45 - 2.55 लाख रूपये रखी गई है।
Q.2 टीवीएस किंग कार्गो और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में ज्यादा कर्ब वेट वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans इन दोनों व्हीकल में सबसे ज्यादा कर्ब वेट पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स थ्री व्हीलर का है, इसका कर्ब वेट 479 KG है।
Q.3 टीवीएस किंग कार्गो और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स में ज्यादा जीवीडब्ल्यू वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans भारत के इन दोनों पॉपुलर थ्री व्हीलर में ज्यादा जीवीडब्ल्यू वाला पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स है, इसका 975 KG जीवीडब्ल्यू है।
Q.4 टीवीएस किंग कार्गो और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX में बड़ा व्हीलबेस वाला थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans इन दोनों व्हीकल में से बड़ा व्हीलबेस टीवीएस किंग कार्गो- हाई डेक का है, इसको 1990MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT