Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
26 Sep 2023
Automobile

उड़ान बैटरी ई रिक्शा : 75 से 125 KM की शानदार रेंज में बेस्ट ई रिक्शा

By News Date 26 Sep 2023

उड़ान बैटरी ई रिक्शा : 75 से 125 KM की शानदार रेंज में बेस्ट ई रिक्शा

किफायती कीमत, बढिया स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ बहुत कुछ

भारत में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की बयार चल रही है। भारत सरकार की ओर से शुरू की गई ईवी क्रांति एक अभियान बन चुका है। डीजल और पेट्रोल की गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण से निजात पाने के लिए शून्य एमिशन वाले इलेक्ट्रिक वाहनों ने धूम मचा रखी है। ये स्वच्छ परिवहन के लिए सबसे उपयुक्त वाहन होते हैं। इन्हें ईको फ्रेंडली भी कहा जा सकता है। वाणिज्यक वाहन श्रेणी में थ्री व्हीलर से लेकर ट्रक और बसें भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आ रही हैं। ऐसे में आप भी अगर छोटे स्तर पर कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ई- रिक्शा से बेहतर विकल्प क्या होगा? हाल ही उड़ान कंपनी ने बेस्ट ई रिक्शा उड़ान बैटरी लांच किया है। यह ई रिक्शा शक्तिशाली मोटर और अच्छी बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है। इसकी रेंज सिंगल बैटरी चार्ज में 75 से 125 किलोमीटर तक हो सकती है। वहीं यह इलेक्ट्रिक रिक्शा सस्ता और सबसे अच्छा है। ज्यादा माइलेज और मेंटीनेंस लागत कम होने के कारण यह अपने ऑनर को ज्यादा प्रॉफिट प्रदान करता है। आज के महंगाई के युग में इतना बढ़िया ई रिक्शा और कहां मिलेगा? इसे खरीदकर आप स्वरोजगार के साथ ट्रांसपोर्ट कारोबार की दुनिया में एंट्री कर सकते हैं जो आगे चलकर आपके लिए प्रगति के द्वार खोलेगी। तो अब आप अपने सपनों को साकार कीजिये और ले आइए उड़ान बैटरी ई रिक्शा। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में उड़ान बैटरी ई- रिक्शा के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

क्यों है उड़ान बैटरी ई रिक्शा बेस्ट ऑप्शन?

भारतीय ऑटो मार्केट में एक से बढ़कर एक ई रिक्शा के नये-नये मॉडल आ रहे हैं इनकी अपनी विशेषताएं हैं लेकिन उड़ान बैटरी ई रिक्शा में जो मोटर और बैटरी की बेहतर क्वालिटी आती है वह अन्य इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स में बहुत कम देखने को मिलती है। इस ई रिक्शा में 1000 w की वॉटर रेसिस्टेंट वाली मोटर आती है। वहीं इसकी बैटरी कैपेसिटी बहुत बढ़िया है। यह बैटरी 48 v 24 मॉसफेट्स टाइप की है। इसमें 1440 वॉट hp पावर के साथ हाई टॉर्क जनरेट होता है। इसके अलावा उड़ान बैटरी ई- रिक्शा का ट्रांसमिशन ऑटोमैटिक ऑफ ट्रांसमिशन है।

स्पेशल स्पेसिफिकेशन्स

उड़ान बैटरी ई रिक्शा को कंपनी ने बेहतरीन तरीके से डिजायन किया है। इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स तकनीकी सॉल्यूशन्स के साथ आते हैं। यह 214  किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। सीटिंग कैपेसिटी की बात की जाए तो इसमें ड्राइवर के अलावा 4 पैसेंजर की कंफर्टेबल सीटें हैं। इस तरह ये ज्यादा पेलोड क्षमता वाला ई- रिक्शा है। इससे कमाई भी अधिक होती है। वहीं 75 से 125 किलोमीटर की हाई रेंज के कारण यह ईंधन की बचत प्रदान करता है और अधिक ट्रिप से ज्यादा मुनाफा दिलाता है। वहीं उड़ान बैटरी ई- रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के अलावा  ड्रम ब्रेक आते हैं। इसमें 1 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। इसका  स्टीयरिंग हैंडलबार टाइप है।

उड़ान बैटरी ई रिक्शा के मुख्य स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स एक नजर में

                                                                       Udaan Battery E Rickshaw

व्हीकल का नाम उड़ान बैटरी ई- रिक्शा
मोटर 1000 w वॉटर रेसिस्टेंट
बैटरी 48 v 24 मॉसफेट्स
रेंज 75 से 125 किमी प्रति चार्ज
ब्रेक पार्किंग एवं ड्रम
स्टीयरिंग हैंडलबार टाइप
जीवीडब्ल्यू 214 किलोग्राम

केबिन और फीचर्स

उड़ान बैटरी ई- रिक्शा का केबिन बॉडी ऑप्शन का फुल्ली बिल्ट केबिन है। इसका चेचिस केबिन के साथ आता है। यह केबिन डे टाइप का है। केबिन पूरी तरह से स्पेसियस है जिससे ड्राइवर को थकान महसूस नहीं होती। इस ई- रिक्शा का व्हीलबेस 2350 एमएम है। वहीं इसके फ्रंट टायर  3.75 X 12 / 90-90/12 एवं रियर टायर्स 3.75 X 12 / 90-90/12 साइज के मजबूत टायर  हैं। ये टायर कॉन्फिगरेशन के साथ आते हैं।

किफायती कीमत

उड़ान बैटरी ई- रिक्शा की कीमत 1.42 लाख से 1.45 लाख रुपये है, जो पॉकेट फ्रेंडली और किफायती है। इससे सस्ता व अच्छा और कौनसा ई रिक्शा आ सकता है।

Faq- उड़ान बैटरी ई- रिक्शा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1-  उड़ान बैटरी ई- रिक्शा की बैटरी किस प्रकार की है?

Ans- उड़ान बैटरी ई रिक्शा की बैटरी 48 v 24 मॉसफेट्स टाइप की है।

Q.2- उड़ान बैटरी ई- रिक्शा का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- इस ई- रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 214 किलोग्राम है।

Q.3- उड़ान बैटरी ई- रिक्शा की रेंज क्या है?

Ans-  यह ई रिक्शा 75 से 125 किलोमीटर प्रति चार्ज रेंज प्रदान करता है।

Q.4- उड़ान बैटरी ई- रिक्शा की कीमत क्या है?

Ans-  उड़ान बैटरी ई- रिक्शा की कीमत 1.42 लाख से 1.45 लाख रुपये है।

Q.5- उड़ान बैटरी ई- रिक्शा का व्हीलबेस क्या है?

Ans- यह ई- रिक्शा 2350 एमएम व्हीलबेस में आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us