Detect your location

Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore North
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Detect your location Detect your location
Popular City
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
टीवीएस किंग डीलक्स Vs पियाजियो आपे एनएक्सटी प्लस , ज्यादा कमाई, ज्यादा सीटर और सुपर माइलेज पहला मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक ट्रक तैयार, सिंगल चार्ज में 45 टन लोड के साथ 300 km की रेंज अल्टिग्रीन बेंगलुरु डीलरशिप से neEV Tez थ्री व्हीलर के 200 यूनिट्स की डिलीवर गुरुग्राम में अल्टिग्रीन के शोरूम का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा फायदा महिंद्रा जायो Vs आयशर प्रो 2049 : जानें कौनसा है अधिक शक्तिशाली ट्रक अल्टिग्रीन थ्री व्हीलर : कमर्शियल थ्री व्हीलर सेगमेंट में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनी अल्टिग्रीन की जयपुर में डीलरशिप शुरू 1 अप्रैल से टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की कीमत में 5 प्रतिशत की वृद्धि

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट : शानदार रेंज वाला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर

News Date 16 Mar 2023

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट : शानदार रेंज वाला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर

जानें, वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

भारत में तेजी से बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों से तंग आकर अब लोगों ने पर्सनल से लेकर कमर्शियल तक के इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ रुख कर लिया है। वहीं देश में वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनियों ने भी अब धीरे धीरे इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्मित करने शुरू कर दिए है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में नए नए इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल किए जा रहे हैं, जो कमाल की रेंज देने के साथ-साथ बिजनेस में भी अधिक मुनाफा बढ़ा रहे हैं। इन्हीं में से एक वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर भी है। कंपनी का यह लोड़िंग थ्री व्हीलर काफी कम कीमत में शानदार रेंज और अधिक पेलोड क्षमता के साथ आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे है।

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको शक्तिशाली BLDC मोटर देखने को मिलती है। कंपनी के इस लोड़िंग थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 25 KMPH रखी गई है। वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 400 किलोग्राम है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 742 किलोग्राम है और इसका कर्ब वेट 344 किलोग्राम रखा गया है। YC इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी अपने इस लोडिंग थ्री व्हीलर के साथ सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज देने का वादा करती है, जिससे आपको अपने बिजनेस में शुरूआत से ही अधिक कमाई करने का अवसर प्राप्त होता है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर को फुल चार्ज करने के लिए 5 से 7 घंटे का समय लगता है।

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर के फीचर्स

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर में आपको Handle bar type स्टीयरिंग के साथ 1 Forward +1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। कंपनी के इस लोड़िंग थ्री व्हीलर में Automatic ट्रांसमिशन दिया गया है। YC इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के इस थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स देखने को मिलता है। वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर को 2780 MM लंबाई, 980 MM चौड़ाई और 1740 MM ऊंचाई में निर्मित किया गया है। कंपनी ने अपने इस कार्गो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है। अधिकतर लोग इसे पहली नजर में देखने पर ही पंसद कर लेते है। वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 3.00x12 फ्रंट और रियर टायर देखने को मिलते है।

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर का प्राइस

पेट्रोल और डीजल व्हीकल के मुकाबले इलेक्ट्रिक व्हीकल आपको सस्ते देखने को मिल जाते है। कंपनी ने भी अपने इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर का प्राइस काफी किफायती रखा है। YC Electric Vehicle ने अपने इस वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 1.60 लाख से 1.67 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इस लोड़िंग इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से इसे खरीद सकते है।

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर के वेरिएंट और कीमत

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट इलेक्ट्रिक 742 ₹ 1.60 - 1.65 लाख

वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?
Ans भारत में वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर का एक्स शोरूम प्राइस 1.60 लाख से 1.67 लाख रुपये रखा गया है।

Q.2 वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?
Ans वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज देखने को मिल जाती है।

Q.3 वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के इस कार्गो थ्री व्हीलर की पेलोड कैपेसिटी 400 किलोग्राम है।

Q.4 वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर का 742 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।

Q.5 वाईसी इलेक्ट्रिक यात्री कार्ट थ्री व्हीलर का कर्ब वेट क्या है?
Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 344 किलोग्राम रखा गया है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Tata Yodha 2.0

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Tata Signa 1918K
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक