भारत के कमर्शियल वाहन क्षेत्र में लघु कमर्शियल वाहन सेगमेंट सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा है। भारत में छोटे कमर्शियल वाहन या एससीवी में आमतौर पर मिनी-ट्रक, ऑटो रिक्शा, पिकअप और 3-व्हीलर्स शामिल होते हैं, जिनमें 1000 सीसी इंजन के समान इंजन और 4 टन से कम का जीवीडब्ल्यू होता है। अतीत में, भारत में एससीवी सेगमेंट को 3-व्हीलर्स द्वारा पूरा किया जा रहा था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा मालवाहक वाहनों की ओवरलोडिंग और शहरों में भारी कमर्शियल वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के बाद से मध्यवर्ती कमर्शियल वाहनों की आवश्यकता थी, जिससे मिनी-ट्रक और पिकअप की शुरुआत हुई। भारत में एससीवी की कीमतें 58000 रुपए से लेकर 17.25 लाख* रुपए के बीच हैं। एससीवी सेगमेंट के ग्राहकों के पास अनुप्रयोगों के आधार पर वाहन उत्पादों को एक विशाल श्रृंखला से चुनने की सहूलियत है।
कमर्शियल व्हीकल्स का माइलेज, कमर्शियल व्हीकल लोडिंग क्षमता और अन्य विवरण यहां देखें।
भारत में वाणिज्यिक वाहन के उपयोग
भारत में छोटे कमर्शियल वाहनों के प्राथमिक उपयोगों में छोटे शहरों में उत्पाद वितरण और संकीर्ण सडक़ों के माध्यम से कम वजनी या कभी-कभी भारी भार को लाना-ले जाना शामिल हैं। ये वाहन शहरों, कस्बों और गांवों में आपूर्ति और परिवहन उद्योग के कुशल कामकाज के लिए आवश्यक हैं। कॉम्पेक्ट आकार, छोटे मोड़े पर आसान घुमाव की खासियत और आसान गतिशीलता एससीवी को आपूर्ति श्रृंखला चक्र में एक महत्वपूर्ण घटक बनाते हैं। इसके अलावा, वे शिपमेंट के त्वरित लोडिंग और अनलोडिंग में भी सहायक हैं। भारत के सबसे लोकप्रिय एससीवी ब्रांडों में टाटा ऐस गोल्ड, महिंद्रा जीतो, मारुति सुजुकी सुपर कैरी, टाटा इंट्रा वी 30, अशोक लेलैंड दोस्त प्लस, महिंद्रा बोलेरो मैक्सीट्रक प्लस, टाटा इंट्रा वी 10 और अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त शामिल है।
छोटे कमर्शियल व्हीकल - अवलोकन
एससीवी सेगमेंट की तेज वृद्धि ने कई भारतीय ट्रक निर्माताओं को कुछ बेहतरीन उत्पाद पेश करने के लिए प्रेरित किया है। टाटा मोटर्स इस सेगमेंट में अग्रणी है और 2005 में टाटा ऐस की शुरूआत के साथ बड़े पैमाने पर विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज, यह ब्रांड दस से अधिक विभिन्न वेरिएंट के साथ एक स्वस्थ परिवार बन गया है। एक अन्य घरेलू निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने भी अपने प्रतिष्ठित बोलेरो पिकअप रेंज के साथ इस सेगमेंट में खुद को स्थापित किया है। टाटा मोटर्स और एमएंडएम अपने अभिनव, विश्वसनीय और किफायती उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ एससीवी बाजार में शीर्ष खिलाडिय़ों के रूप में उभरे हैं।
लगातार बढ़ रहे इस सेगमेंट की विशाल क्षमता को देखते हुए, भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपने कमर्शियल वाहन ब्रांड, सुपर कैरी मिनी ट्रक को पेश किया। इसी तरह अशोक लेलैंड मिनी ट्रकों के अपने डस्ट रेंज के साथ भारतीय ट्रांसपोर्टरों के बीच भी एक लोकप्रिय नाम बन गया है।
भारत में लोकप्रिय वाणिज्यिक वाहन मॉडल
नीचे, हमने लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल मॉडल का उल्लेख किया है: -
- टाटा ऐस गोल्ड
- महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक प्लस
- महिंद्रा जीतो
- अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी
- अशोक लेलैंड दोस्त स्ट्रॉन्ग
ट्रक जंक्शन पर इन लोकप्रिय वाणिज्यिक वाहनों की कीमत देखें।
मुझे वाणिज्यिक वाहन मूल्य सूची कहां मिल सकती है?
ट्रक जंक्शन वह स्थान है जहां आप सभी महत्वपूर्ण विवरणों के साथ वाणिज्यिक वाहनों की पूरी सूची आसानी से पा सकते हैं। यहां आप कीमत, फीचर्स, माइलेज, फोटो, वास्तविक समीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ इन वाणिज्यिक वाहनों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पेज आपकी खोज प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फिल्टर विकल्प प्रदान करता है।