user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

उद्योगपति आनंद महिंद्रा को मिला पद्म भूषण पुरस्कार

Posted On : 09 November, 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित, जानें, आनंद महिंद्रा की उपलब्धियां

भारतीय  उद्योग जगत के शिखर पुरूष और अरबपतियों में शुमार महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा सहित देश के कुल 11 उद्योगपतियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। आनंद महिंद्रा को पद्म भूषण सम्मान मिला है। सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रयी गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उपस्थित रहे। यहां बता दें कि भारत सरकार की ओर से किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाता है वहीं उच्च कोटि की विशिष्ट सेवाओं के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया जाता है। आइए जानते हैं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को यह सम्मान उनकी कौन-कौनसी विशिष्ट औद्योगिक सेवाओं के लिए दिया गया है। इसके अलावा अन्य शीर्ष उद्योगपतियों को पद्म सम्मान कैसे मिल पाया? उनकी क्या उपलब्धियां रही हैं? 

इसलिए मिला आनंद महिंद्रा को पद्म भूषण सम्मान

महिंद्रा ग्र्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को वर्ष 2020 का सबसे बड़ा सम्मान पद्म भूषण कैसे और क्यों मिला? इसके पीछे उनकी खास औद्योगिक उपलब्धियां हैं। आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा ने अपने संगठन के विकास के मामले में नए आयामों को छुआ है और वह इस सम्मान के उचित अधिकारी हैं। महिंद्रा समूह ने भारत में रोजगार के क्षेत्र में हुए विकास में अपना योगदान दिया है। महिंद्रा ग्रुप एयरोस्पेस, कृषि-व्यवसाय, मोटरवाहन, निर्माण, रक्षा, आईटी और कइ अन्य क्षेत्रों में संचालन को नियंत्रित करता है। वर्ष 2021 तक महिंद्रा समूह का मूल्यांकन 19 बिलियन डालर के करीब किया गया है वहीं महिंद्रा समूह भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक घरानों में से एक हैं। यहां बता दें कि गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी की गई सूची में विभिन्न बिरादरी के 119 व्यक्तित्व शामिल थे। इनमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल एवं सिविल सेवा जैसे कई सेवा क्षेत्र शामिल हैं। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी सम्मानित होने वाले 119 सदस्यों में प्रमुख थे। 

आनंद महिंद्रा का जीवन परिचय 

आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा का जन्म बॉम्बे में हरीश महिंद्रा और इंदिरा महिंद्रा के घर हुआ था। भारत में स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने हार्वड विश्वविद्यालय से फिल्म निर्माण और वास्तुकला का अध्ययन किया। यहां से आनंद महिंद्रा ने 1977 में ग्रेज्युएशन किया। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड बिजनेर स्कूल से एमबीए पूरा किया। सन् 2020 में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल सम्पत्ति 1.6 बिलियन डॉलर के लगभग है। 

इन महान हस्तियों को भी मिला पद्म पुरस्कार

आनंद महिंद्रा के अलावा जिन अन्य हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया उनमें महान गायक दिवंगत एसपी बाला सुब्रमण्यम, वैज्ञानिक स्वर्गीय नरिंदरसिंह कापनी, मूर्तिकार सुदर्शन साहू, हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े, इस्लामिक आध्यात्मिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीनखान और पुरातत्वविद्  बी.बी. लाल शामिल हैं। इन्होंने अयोध्या में बाबरी मस्जिद के नीचे मंदिर जैसी संरचना की खोज की थी। 

इन शीर्ष उद्योगपतियों को भी मिला पद्म सम्मान

यहां बता दें कि आनंद महिंद्रा सहित भारत के 11 अन्य दिग्गज कारोबारियों को भी वर्ष 2020 का पद्म सम्मान दिया गया है। इनमें टीवीएस ग्रुप के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन को पद्म भूषण, जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव बिखचंदानी को पद्मश्री सम्मान मिला है। वहीं नई दिल्ली निवासी कारोबारी जयप्रकाश अग्रवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। माइक्रो इंक्स लिमिटेड के को फाउंडर गफूरभाई एम बिलखिया को पद्मश्री, कर्नाटक के निवासी भरत गोयनका को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। ये टेली सॉल्यूशन के संस्थापक हैं। वहीं प्रेस्टिज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक एवं चेयरमैन नेमनाथ जैन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। देश की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक कंपनी है। इनके अलावा कर्नाटक निवासी वीआरएल के संस्थापक  विजय संकेश्वर,लद्दाख के उद्योगपति चेवांग मोटुक गोबा, रोमेश टेकचंद वाधवानी, फेयरफैक्स फाइनेंशल होल्डिग के चेयरमैन एवं सीईओ प्रेम वत्स आदि को पद्म सम्मान दिया गया है। 

तीन दशकों से महिंद्रा भारत का  नंबर 1 ब्रांड 

भारत में कमर्शियल वाहनों के प्रसिद्ध निर्माता के रूप में महिंद्रा ट्रक और बस डिवीजन को जाना जाता है, जिसका मुख्यालय पुणे के चिंचवड़ में है। इसे 2005 में नवीस्टार इंटरनेशनल यूएसए और भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के संयुक्त उद्यम के रूप में बनाया गया था। बाद में इसे महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में मिला दिया गया और एक अलग इकाई बन गई। यह उच्च-प्रदर्शन वाले ट्रक, टिपर, ट्रैक्टर, पिकअप ट्रक, 3-व्हीलर्स, ट्रांजिट मिक्सर और बसों के निर्माण में माहिर है। कंपनी पहले से ही बीएस-6 मानकों के अनुरूप है और उसी के अनुरूप वाहनों का उत्पादन शुरू कर दिया है। 

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube    -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us