user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

अशोक लेलैंड 2 टन जीवीडब्ल्यू लाइट ट्रक से बढ़ाएगा बाजार हिस्सेदारी

Posted On : 27 February, 2023

अशोक लेलैंड 2 टन ट्रक से लास्ट माइल डिलीवरी होगी आसान

भारत की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड एलसीवी सेगमेंट के अंतर्गत 2 टन GVW में नया ट्रक मॉडल जल्द ही लांच करेगी। कंपनी हल्के ट्रक बाजार में अपने मौजूदा 60 प्रतिशत हिस्से को बढ़ाकर पूरा 100 फीसदी करने की इच्छा रखती है। इसके लिए एलसीवी सेगमेंट में अपनी उपिस्थिति का विस्तार कर Sub 2 टन ट्रक लांच करना चाहती है। कंपनी ने इसके लिए कीमत रेंज का भी आकलन कर लिया है। यह प्राइस 7 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक हो सकती है। अशोक लेलैंड के नवनियुक्त एमडी और कार्यकारी अधिकारी शेनु अग्रवाल के अनुसार एलसीवी सेगमेंट के बारे में कुछ समय से विचार हो रहा है। इस रेंज में अशोक लेलैंड के कंपीटीटर प्रोडक्ट टाटा ऐस और महिंद्रा सुप्रो कई साल पहले ही लांच हो चुके हैं, इसलिए अशोक लेलैंड के सामने चुनौतियां भी हैं। इसके बावजूद एलसीवी सेगमेंट में विस्तार करना कंपनी का लक्ष्य है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड की एलसीवी सेगमेंट में विस्तार और इसके अंतर्गत 2 टन के हल्के ट्रक के लांच करने की योजना को लेकर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

एलसीवी ट्रकों में क्या होगा पावरट्रेन विकल्प?

अशोक लेलैंड कंपनी की एलसीवी सेगमेंट में वर्तमान 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की बड़ी योजना है। इसी के तहत कंपनी Sub 2 टन ट्रक लांच करने पर विचार कर रही है। इस ट्रक में पावरट्रेन विकल्प क्या होगा? इस संबंध में अशोक लेलैंड के नवनियुक्त एमडी और कार्यकारी अधिकारी शेनु अग्रवाल का कहना है कि हम सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। यह पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या इलेक्ट्रिक इनमें से कोई हो सकता है। हाइड्रोजन से छोटे वाहन संचालित करना संभव नही है। इधर सीवी बाजार में माना जा रहा है कि  जल्द ही अशोक लेलैंड के 2 टन के नये ट्रक मॉडल के ईंधन विकल्प के बारे में खुलासा होगा।

कंपनी का दावा, एलसीवी बाजार को हिला देंगे

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने दावा किया है कि एलसीवी  मार्केट में उसकी जल्द ही जोरदार तरीके से एंट्री होगी। उसके आगामी इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल व्हीकल अंतिम मील डिलीवरी में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे, ये कार्गो एलसीवी बाजार को हिला देंगे। कंपनी मिनी ट्रकों को लास्ट माइल लॉजिसि्टक्स पर केंद्रित किया जाएगा। इसमें कंपनी को भारी मांग नजर आ रही है। वहीं कंपनी का यह भी मानना है कि वर्तमान में बाजार में 2.5 टन से 3.5 टन जीवीडब्ल्यू में इलेक्ट्रिक वेरिएंट के अंदर कोई उत्पाद नहीं है। इससे अशोक लेलैंड 2 टन से 3.5 टन के इलेक्ट्रिक ट्रक बाजार में लाने वाली पहली कंपनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई वॉल्यूम गेम नही है इसमें समय लगेगा और प्रोडक्ट को बाहर लाने से पहले उसकी तकनीक को विकसित किया जाएगा। इसीलिए शुरू में इस नये प्रोडक्ट को बाजार में लाने के लिए  संस्थागत ग्राहकों या फ्लीट मालिकों के साथ काम करने की योजना है। वॉल्यूम आने में एक दो साल लग सकते हैंं।

स्मॉल ट्रकों पर क्या है सियाम का सर्वेक्षण ?

छोटे ट्रक क्षेत्र के बारे में सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (siam) का सर्वेक्षण  कहता है कि कुछ वर्षों में यह क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2021 में 40,871 इकाइयों की तुलना में यह वित्त वर्ष 2022 में 17 प्रतिशत बढ़ा। वहीं एलसीवी सेगमेंट वित्त वर्ष 2022 में 716, 566 इकाइयों में से 66 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार था। इसमें टाटा मोटर्स की 36 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा की 35 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी थी। इसी तरह से एससीवी सेगमेंट मे भी पिछले वर्षों में अच्छी मांग रही। इधर कार्पोरेट रेटिंग्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एवं ग्रुप हैड शमशेर ने भी कहा है कि ओईएम इस सेगमेंट में अपनी उत्पाद पेशकशों को बढा रहे हैं जिससे इसका लाभ लिया जा सके।

अशोक लेलैंड की एलसीवी में बढ़ती  हिस्सेदारी

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने 2011 में एलसीवी सेगमेंट में पहला कदम रखा था। यह 2.5 टन के अशोक लेलैंड दोस्त ट्रक की लांचिंग से शुरू हुआ। इसके बाद 2020 में एलसीवी प्लेटफार्म फीनिक्स पर आधारित दूसरा मिनी ट्रक मॉडल  बड़ा दोस्त पेश किया गया। वर्तमान में यह 3 और 2.5 टन केटेगिरी में सभी प्रकार के प्रोडक्टस पेश कर रहा है। इसकी एलसीवी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 750 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय निर्धारित किया है। आगामी वित्त वर्ष के लिए भी इतनी ही राशि खर्च करने का लक्ष्य है। यह कंपनी लाइट ट्रक बनाने की योजना के साथ आगे बढ़ती है तो इससे इसके आउटपुट  में भी इजाफा होगा।

अशोक लेलैंड के बैटरी से चलने वाले सीवी

अशोक लेलैंड ने हाल ही स्विच मोबिलिटी ब्रांड के अंतर्गत बैटरी से चलने वाले अशोक लेलैंड दोस्त और दोस्त बड़ा हल्के ट्रक पेश करने की अपनी योजना को भी उजागर किया। इनमें बड़ा दोस्त का इलेक्ट्रिक संस्करण तो पिछले दिनों आयोजित ऑटो एक्सपो में भी पेश किया गया था।

एलसीवी और एससीवी बाजार का वॉल्यूम

भारत के एलसीवी और एससीवी बाजार की के वॉल्यूम की बात की जाए तो लाइट कमर्शियल व्हीकल  मार्केट वित्त वर्ष 2023 को 520,000- 540, 000 इकाइयों की सीमा में वॉल्यूम के साथ बंद होने की संभावना है। वहीं इसमें साल दर साल 15 से 17 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2024 में इसके 4 से 6 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। इसमें से 35 प्रतिशत एससीवी  या 2 टन सेगमेंट का सहयोग शामिल है। अशोक लेलैंड कंपनी का यह भी मानना है कि वे एससीवी सेगमेंट में भी प्रवेश करेंगे। तीन-चार वर्षों में इस सेगमेंट में काफी बाजार हिस्सेदारी बढ़ने की भी अशोक लेलैंड कंपनी को उम्मीद है। 

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us