user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर Vs अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर: जानें कौनसा है दमदार ट्रक

Posted On : 27 January, 2023

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक V/sअशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक की संपूर्ण तुलना

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में अपने जबरदस्त फीचर्स और कमाल का माइलेज देने वाले वाहनों के लिए पहचानी जाती है। उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान में रखकर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट रखती आई है। आज देश में इस कंपनी के वाहनों का इस्तेमाल करने वालों की एक बड़ी संख्या है। भारत की कमर्शियल इंडस्ट्री में वैसे तो Ashok Leyland के कई ट्रक है, लेकिन इन दिनों अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक को काफी पसंद किया जा रहा है। पार्टनर सीरीज के ये दोनों ही ट्रक लेटेस्ट फीचर्स और अच्छी पेलोड क्षमता के साथ आते है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक OR  अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत में तुलना करने जा रहे है।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर Vs अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम अशोक लेलैंड के पार्टनर सीरीज वाले इन दोनों ट्रकों की स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में 4 सिलेंडर और ZD30 डीजल विद DDTi (Double Overhead Camshaft, Common Rail, Direct Injection, Turbo Intercooled) इंजन दिया गया है जो 140 हॉर्स पावर जेनरेट करता है, इन दोनों ही ट्रकों की अधिकतम टॉर्क 360 एनएम है। अशोक लेलैंड के इन दोनों ही ट्रकों में आपको 90 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। अगर हम इन दोनों ट्रकों की पेलोड क्षमता और जीवीडब्ल्यू का कंपेयर करें, तो पार्टनर 6 टायर ट्रक की 4579 किलोग्राम पेलोड क्षमता और 7490 किलोग्राम इसका जीवीडब्ल्यू है। वहीं पार्टनर 4 टायर ट्रक की 3760 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी और 6250 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। Ashok Leyland के अगर इन दोनों ट्रकों के माइलेज की तुलना करें, तो अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में 8.5 kmpl का माइलेज मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक के साथ कंपनी 7 kmpl माइलेज देने का दावा करती है।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर Vs अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का बॉडी लुक

भारत के यदि इन दो पॉपुलर ट्रकों के बॉडी लुक की बात करें, तो देखने में दोनों का फ्रंट लुक लगभग एक जैसा ही है। कंपनी के इन दोनों ही ट्रक में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ 2 वाइपर देखने को मिलते है। अशोक लेलैंड ने अपने इन ट्रकों को काफी अच्छे डिजाइन में निर्मित किया है। पहली नजर में देखने वाला व्यक्ति इन्हें पसंद लेता है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में 7.50X16, 16PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में 8.25X16, 16PR फ्रंट और रियर टायर देखने को मिलते है।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर Vs अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक के फीचर्स

अशोक लेलैंड के इन दोनों ट्रकों के अगर हम फीचर्स का कम्पेरिजन करते है, तो पार्टनर 6 टायर ट्रक और पार्टनर 4 टायर ट्रक दोनों में ही पावर स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इन दोनों ही ट्रकों में Manual ट्रांसमिशन दिया गया है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में 310 Diameter, Diaphragm Push Type,Single Dry Plate,Hydraulic actuated क्लच दिया गया है, वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में 310 Diameter,diaphragm,plate type,single dry plate, hydraulic actuated क्लच देखने को मिलता है। पार्टनर 6 टायर ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Air Brakes ब्रेक्स मिलते है, वहीं पार्टनर 4 टायर ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Brake ब्रेक्स देखने को मिलते है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक दोनों को ही Parabolic,overslung suspension with double acting shock absorbers फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptic main overslung suspension with double acting shock absorbers रियर सस्पेंशन के निर्मित किया गया है।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर Vs अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का प्राइस

अशोक लेलैंड कंपनी हमेशा ही अपने ग्राहकों के लिए कम से कम दाम में लेटेस्ट फीचर्स वाले व्हीकल्स लॉन्च करती आई है। कंपनी ने अपने इन दोनों ट्रकों की कीमत भी किफायती रखी है। अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 13.85 लाख से 14.99 लाख रुपये रखा गया है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का प्राइस 13.45 लाख से 14.67 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा गया है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इन दोनों ट्रकों में से किसी एक ट्रक को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर Vs अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक के वेरिएंट और कीमत

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक में आपको 5 वेरिएंट देखने को मिलते है, जिनकी शुरूआती कीमत 13.85 लाख से 14.98 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3955/एचएसडी/17 फीट  7490 ₹ 13.85 - 14.98 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 2820/एफएसडी/11 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.97 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 2820/एचएसडी/11 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.96 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एचएसडी/14 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.95 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर 3320/एफएसडी/14 फ़ीट 7490 ₹ 13.85 - 14.94 लाख

अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में 4 वेरिएंट देखने को मिलते है, जिनकी शुरूआती कीमत 13.45 लाख से 14.66 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर 3335/एचएसडी/14 फीट  7200 ₹ 13.45 - 14.63 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर 3335/एफएसडी/14 फीट 7200 ₹ 13.45 - 14.64 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर 2685/एचएसडी/10 फीट 6250 ₹ 13.45 - 14.65 लाख
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर 2685/एफएसडी/10 फीट 6250 ₹ 13.45 - 14.66 लाख

अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर Vs अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर OR  अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर में सस्ता ट्रक कौनसा है?
Ans कंपनी के इन दोनों ट्रकों में सस्ता अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक है, इसका प्राइस 13.45 लाख से 14.67 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा गया है।
 
Q.2 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर OR  अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर में ज्यादा पेलोड वाला ट्रक कौनसा है?
Ans कंपनी के इन दोनों ट्रकों में अधिक पेलोड वाला अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक है, इसकी 4579 KG पेलोड कैपेसिटी है।
 
Q.3 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर OR  अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला ट्रक कौनसा है?
Ans कंपनी के इन दोनों ट्रकों में अधिक GVW वाला अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक है, इसका जीवीडब्ल्यू 7490 किलोग्राम है।
 
Q.4 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर OR  अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर में अधिक माइलेज वाला ट्रक कौनसा है?
Ans Ashok Leyland के इन दोनों ट्रकों में ज्यादा माइलेज वाला अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक है, इसमें 8.5 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।
 
Q.5 अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर OR  अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर में बड़े व्हीलबेस वाला ट्रक कौनसा है?
Ans कंपनी के इन दोनों ट्रकों में बड़े व्हीलबेस वाला अशोक लेलैंड पार्टनर 6 टायर ट्रक है, इसको 3955 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us