user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अशोक लेलैंड ने सीवी बिक्री में 35.28% की वृद्धि दर्ज कर, बेचें 12,898 ट्रक

Posted On : 05 December, 2022

नवंबर 2022, अशोक लेलैंड ने जारी की अपनी सेल्स रिपोर्ट, M&HCV की बिक्री में 68% की बढ़त

भारत में कमर्शियल व्हीकल्स निर्मित करने वाली बड़ी कंपनियों में से एक अशोक लेलैंड ने अपने नवंबर 2022 माह की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस माह ट्रक बिक्री में 35.28% की बढ़त हासिल की है। आपको बता दें अशोक लेलैंड के लिए भारत में ट्रक बिक्री 43.19% की वृद्धि के साथ बेहतर रही, वहीं निर्यात बिक्री में कंपनी को 69.76% की गिरावट का सामना करना पड़ा। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम अशोक लेलैंड को ट्रक बिक्री में कितनी प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कितने प्रतिशत का नुकसान इसकी पूरी जानकारी देंगे।

नवंबर 2022, अशोक लेलैंड की घरेलू बिक्री

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में अशोक लेलैंड ने अपनी मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल्स और लाइट कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट की ब्रिक्री में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने नवंबर 2021 में अपने इन सेंगमेंट में 8,866 यूनिट्स ही बेचे थे, जबकि नवंबर 2022 में 43.19% की वृद्धि के साथ में 12,696 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है। इसके अलावा एलसीवी की बिक्री को लेकर बात की जाए तो कंपनी ने इस सेगमेंट में 6% की वृद्धि दर्ज करते हुए 4,969 यूनिट्स बेचे हैं जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी 4,703 यूनिट्स ही बेच पाई थी।

नवंबर 2022, अशोक लेलैंड की निर्यात बिक्री

अशोक लेलैंड का ट्रक निर्यात ब्रिकी में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, कंपनी को निर्यात ब्रिकी में 69.76% की गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें, कंपनी ने पिछले साल यानी नवंबर 2022 में 668 यूनिट्स बेचे थे, जबकि इस महीने में अशोक लेलैंड ने केवल अपनी 202 यूनिट्स की ही निर्यात बिक्री की है। मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में कंपनी ने 83.16% की गिरावट के साथ केवल 84 यूनिट्स का ही निर्यात किया है, जबकि पिछले साल नवंबर के महीने में ये संख्या 499 थी। वहीं अगर हम लाइट कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो अशोक लेलैंड की 118 यूनिट्स ही निर्यात की गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने इस सेगमेंट में अपनी 169 यूनिट्स बेची थी।

नवंबर 2022, अशोक लेलैंड की कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात)

कंपनी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, अशोक लेलैंड ने नवंबर 2022 में ट्रक की बिक्री में 35.28% की वृद्धि दर्ज की है। मध्यम और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (MHCV) सेगमेंट में कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में अपनी 4,662 यूनिट्स बेचे थे, जबकि इस महीने कंपनी ने 68% की वृद्धि के साथ 7,811 यूनिट्स की ब्रिकी की है। इसके अलावा लाइट कमर्शियल व्हीकल्स(LCV) सेगमेंट की टोटल बिक्री में कंपनी ने 4% की वृद्धि दर्ज करते हुए 5,087 यूनिट्स बेचें है, जबकि नवंबर 2011 में कंपनी अपने इस सेगमेंट में केवल 4872 यूनिट्स ही बेच पाई थी।

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us