user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : अप्रैल में 27,606 यूनिट सीवी बेचे अशोक लेलैड टोटल कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल 2024 में 11,900 यूनिट्स बेचे इसुजु मोटर्स ने भारत में पेश किया अपना पहला लाइफस्टाइल पिकअप, जानें कीमत फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज

मुंबई में अल्टिग्रीन की दूसरी डीलरशिप खुली, ईवी कमर्शियल वाहनों की मिलेगी बड़ी रेंज

Posted On : 21 March, 2023

अल्टिग्रीन की मुंबई डीलरशिप के उद्घाटन अवसर पर रेफ्रिजरेटेड व्हीकल किया पेश

कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी अल्टिग्रीन ने 21 मार्च मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दूसरी डीलरशिप का शुभारंभ किया है। कंपनी ने लॉन्च के दौरान अपने लेटेस्ट रेफ्रिजरेटेड व्हीकल को भी पेश किया है जो मुंबईवासियों के लिए एक खास उपहार है। उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी अल्टिग्रीन देश के 40 बड़े शहरों में शोरूम व डीलरशिप खोलने सेंटर खोलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। अल्टिग्रीन मार्च 2023 के दौरान 6 से ज्यादा शहरों में अपने शोरूम और डीलरशिप शुरू करने जा रही है। मुंबई से पहले अल्टिग्रीन मैसूर और दिल्ली में अपनी एक्सपीरियंस सेंटर खोल चुकी है। आगामी दिनों में कंपनी जयपुर और गुरुग्राम में अपनी डीलरशिप खोलने जा रही है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में मुंबई में अल्टिग्रीन डीलरशिप और अल्टिग्रीन रेफ्रिजरेटेड व्हीकल के बारे में जानकारी दी गई है।

वेस्ट मुंबई में खुली अल्टिग्रीन की दूसरी डीलरशिप

अल्टिग्रीन ने मुंबईवासियों को कम कीमत में बेहतर टेक्नोलॉजी वाले कार्गो व पैसेंजर ईवी उपलब्ध कराने के लिए शॉप नंबर 6, स्काई लाइन वेल्थ स्पेस, विद्या विहार, वेस्ट मुंबई में दूसरा शोरूम खोला है। वहीं अल्टिग्रीन इससे पहले अक्टूबर 2022 में मुंबई के ठाणे में जुबिलेंट मोटरवर्क्स के साथ मिलकर रिटेल एक्सपीरियंस सेंटर खोल चुकी है।

उपभोक्ताओं को मिलेगा अल्टिग्रीन  ईवी कमर्शियल व्हीकल का बेहतर एक्सपीरियंस 

मुंबई में रिटेल डीलरशिप के लांच के साथ अल्टिग्रीन ईवी कमर्शियल व्हीकल के उपभोक्ताओं को एक बेहतर अनुभव प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वेस्ट मुंबई में डीलरशिप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सप्लाई चेन के ग्रुप प्रेसिडेंट नीरज अंबानी, एक्टर करण ठक्कर और अल्टिग्रीन के सीईओ और फाउंडर डा. अमिताभ सरन रहे। इस अवसर पर डा. अमिताभ सरन ने कहा कि हम लॉन्च के दौरान अपने लेटेस्ट रेफ्रिजरेटेड व्हीकल को पेश करने के लिए रोमांचित हैं। हमें विश्वास है कि यह वाहन प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल तरीके से जल्दी खराब होने वाले सामान के परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

अल्टिग्रीन रेफ्रिजरेटर व्हीकल के खास फीचर्स

अल्टिग्रीन रेफ्रिजरेटर व्हीकल में भरी हुई सामग्री के लिए के लिए तापमान 0 से 4 डिग्री सेल्सियस मिलता है। इसकी न्यूनतम वॉल्यूमेट्रिक क्षमता (आंतरिक) 100 घन फीट है। इसे रेफ्रिजरेटर व्हीकल में कूलिंग के लिए एसी / रेफ्रिजरेटर यूनिट दी गई है। अल्टिग्रीन रेफ्रिजरेटर व्हीकल बड़े पैमाने पर कोल्ड चेन परिवहन की आवश्यकता को पूरी करेंगे। ये कोल्ड स्टोरेज व्हीकल बेकरी और कन्फेक्शनरी, मीट, सीफूड और पेय पदार्थ, डेयरी, एफएमसीजी और फार्मास्यूटिकल्स जैसे खराब होने वाले सामानों के परिवहन के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन साबित होंगे।

डीलरशिप में उपभोक्ताओं को मिलेगी सभी सुविधा

अल्टिग्रीन अपने उपभोक्ताओं को सबसे बड़ी रेंज, सबसे बड़ी वॉल्यूमेट्रिक क्षमता, उच्चतम ग्राउंड क्लीयरेंस और सबसे ज्यादा टॉर्क प्रदान करने का दावा करती है। मुंबई में डीलरशिप के लॉन्च के साथ, अल्टिग्रीन अपने उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं के साथ बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी। डीलरशिप के हर हिस्से को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह यहां आने वाले हर उपभोक्ता, खासतौर पर ऑटो रिक्शॉ चालकों की सभी समस्याओं का समधान होगा। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि अल्टिग्रीन उपभोक्ताओं के प्रति सम्मान को सुनिश्चित करती है और उनके भरोसे को जीतने के लिए निंरतर प्रयासरत है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us