user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

कमर्शियल वाहनों की खुदरा बिक्री अक्टूबर 2022 में 25.40% की वृद्धि

Posted On : 09 November, 2022

अक्टूबर 2022 में टाटा मोटर्स ने बेचे सबसे ज्यादा वाणिज्यिक वाहन की बिक्री

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी अक्टूबर 2022 की कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट में भारत की शीर्ष वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लीडर की भूमिका में आ गया है। इसने अक्टूबर 2022 में 27,467 सीवी सेल किए। इससे टाआ मोटर्स की बाजार हिस्सेदारी 36 प्रतिशत हो गई। वहीं अक्टूबर 2021 में टाटा की कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री 26,236 इकाइयों की रही। इससे बाजार में 44.20 प्रतिशत की हिस्सेदारी बढ़ी। टाटा मोटर्स के बाद वाणिज्यिक वाहन बिक्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा 20,083 इकाइयां बेच कर दूसरे और अशोक लेलैंड समूह 12,077 इकाइयों की सेल कर तीसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा अक्टूबर 2022 में वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री 74,443 इकाइयों की हुई जो कि गत अक्टूबर 2021 के मुकाबले 15,080 है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको फाडा की कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट के आधार पर भारत की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन कंपनियों की बिक्री के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने खुदरा बिक्री दूसरा स्थान बनाया

बता दें कि महिंद्रा ने फाडा की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2022 में 20,083 वाणिज्यिक वाहन बेच कर वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री मुकाबले में दूसरा स्थान बनाया है। वहीं यदि इसकी तुलना गत अक्टूबर 2021 की विक्रय की गई सीवी की 10,324 इकाइयों से की जाए तो बिक्री में दोगुना वृद्धि हुई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा को अक्टूबर 2022 में हुई बिक्री से 26.98  प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी मिली जबकि अक्टूबर 2021 में इसकी बाजार हिस्सेदारी में 17.39 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। 

अशोक लेलैंड तीसरे और  वीई कमर्शियल चौथे पायदान पर 

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एंड डीलर्स एसोसिएशन की अक्टूबर 2022 की कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट में अशोक लेलैंड तीसरे और वीई कमर्शियल व्हीकल लि. चौथे पायदान पर रहे हैं। अशोक लेलैंड ने अक्टूबर 2022 में 12077 वाहन बेचे जिससे इसकी बाजार हिस्सेदारी में 16.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे पहले अक्टूबर 2021 में इसने 8,139 कमर्शियल वाहन बेच कर 13.7 बाजार हिस्सेदारी हासिल की। इसके अलावा वीई कमर्शियल व्हीकल लि. ने अक्टूबर 2022 में 4937 सीवी इकाइयों की बिक्री कर 6.63 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी ली जबकि एक साल पहले इसी समान अवधि में इसने 4086 इकाइयों की बिक्री से 6.88 प्रतिशत मार्केट शेयर वृद्धि दर्ज कराई। 

मारुति सुजुकी इंडिया लि. की बिक्री में मामूली गिरावट   

वाणिज्यिक वाहन बिक्री के तहत मारुति सुजुकी इंडिया लि. ने अक्टूबर 2022 में 3677 इकाइयां सेल कर 4.94 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की वहीं अक्टूबर 2021 में कुल सीवी सेल 3804 इकाइयों की रही। इस दौरान बाजार हिस्सेदारी 6.41 प्रतिशत रही। इसकी बिक्री में अक्टूबर 2021 की तुलना में 127 इकाइयों की मामूली गिरावट आई है। 

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल प्रा. लि.

फाडा की कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट के अनुसार डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल प्रा.लि. कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 1195 इकाइयां सेल की इससे इसकी बाजार हिस्सेदारी में 2.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। जबकि एक साल पहले अक्टूबर 2021 में इस कंपनी की 1169 इकाइयां विक्रय की गई। इससे 1.97 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी। 

फोर्स मोटर्स लिमिटेड की 123 इकाइयां कम बिकी

बता दें कि फाडा की सेल्स रिपोर्ट में फोर्स मोटर्स लि. एंड फरोडिया  एंटरप्राइजेज की बिक्री पर गौर करें तो इस कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 886 इकाइयां बेची और इससे बाजार हिस्सेदारी में 1.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा अक्टूबर 2021 में इसके 1010 कमर्शियल वाहन बिके। इस दौरान बाजार हिस्सेदारी 1.70 प्रतिशत रही। 

2022 में अन्य कंपनियों की वाहन बिक्री घटी 

फाडा की ओर से भारत की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माताओं की सीवी बिक्री के आंकड़ों के अलावा अन्य कंपनियों सहित कुल बिक्री  डाटा जारी किए गए हैं। बता दें कि अन्य कंपनियों की अक्टूबर 2022 में 2428 इकाइयों की सेल हुई जिससे बाजार हिस्सेदारी 3.27 प्रतिशत बढ़ी जबकि अक्टूबर 2021 में इन कंपनियों ने 3577 वाणिज्यिक वाहन बेचे। यानि अक्टूबर 2022 में 1,149 इकाइयां कम सेल हुई।  

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckY

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us