user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

डेयरी उद्योगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल से मिला बड़ा सपोर्ट, बेहद कम हुई लागत

Posted On : 27 November, 2023

डेयरी उद्योग, उद्योग जगत में एक बड़ा हिस्सा रखता है, जो कुल हिस्से का 2% हैं। डेयरी उद्योग में ट्रांसपोर्टेशन का काफी महत्व है। दूध आदि का उत्पादन होने के साथ उसके लिए एक उचित ट्रांसपोर्टेशन की भी जरूरत पड़ती है, ताकि इसे अच्छी तरह अलग-अलग जगहों पर वितरित किया जा सके। पहले जहां इन ट्रांसपोर्टेशन को डीजल,पेट्रोल या सीएनजी वाहन से किया जाता था। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल दूध एवं डेयरी उत्पादों के लिए किया जा रहा है। इससे डेयरी बिजनेस के लागत में बेहद कमी आ रही है और लोगों को काफी मुनाफा भी हो रहा है। इलेक्ट्रिक ऑटो अपने कॉम्पैक्ट आकार, आसान गतिशीलता की वजह से इस उद्योग में भी काफ़ी मददगार साबित हुआ है। ऐसी ही एक सक्सेस स्टोरी हैं जिसमें दूध के वितरण के लिए एक डेयरी मालिक ने इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन का उपयोग किया। पियाजियो के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के इस्तेमाल से ग्राहकों तक बेहद कम लागत में आसान पहुंच सुनिश्चित हो पाई है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में डेयरी डिस्ट्रीब्यूटर के बिजनेस में सफल होने की केस स्टडी, पियाजियो थ्री व्हीलर की विशेषताओं आदि की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

क्या है डेयरी डिस्ट्रीब्यूटर के बिजनेस में सफल होने की केस स्टडी?

बैंगलौर जैसे व्यस्त महानगर में छोटी, संकीर्ण गलियों और अपने ग्राहकों तक तेज पहुंच स्थापित करने के लिए एक डेयरी व्यापारी श्री मंजूनाथ ने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मदद से दूध के व्यवसाय को आगे बढ़ाया। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर से दूध की वहन क्षमता, शहर में अच्छी आउटरीच विकसित हो पाना, श्री मंजूनाथ के लिए बेहद फायदे का सौदा रहा। श्री मंजूनाथ ने जिस थ्री व्हीलर का उपयोग किया उसका नाम पियाजियो आपे ई-एक्स्ट्रा एफएक्स मैक्स है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का आकार बेहद कॉम्पैक्ट है। यही वजह है कि शहर की संकीर्ण गलियों में भी इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मदद से ट्रांसपोर्ट किया जाना संभव हो पाता था। श्री मंजूनाथ के व्यापार को इस थ्री व्हीलर से बहुत मदद मिला।

दूध वितरण के इस कार्य में शुरुआती तौर पर मंजूनाथ दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करता था, लेकिन इससे इस काम में उन्हें चैलेंजेस का सामना करना पड़ रहा था। दो पहिया वाहन में दूध की मात्रा सीमित थी, जो ज्यादा लोगों के लिए पर्याप्त नहीं था। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मदद से श्री मंजूनाथ ने इस बाधा को दूर किया। पहले जहां मंजूनाथ की कमाई सिर्फ 20 हजार रुपए प्रतिमाह थी, अब मंजूनाथ ने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मदद से अपनी कमाई 60 हजार रुपए प्रति माह तक कर ली। इस प्रकार पियाजियो के इस जबरदस्त इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मदद से मंजूनाथ के व्यापार में काफी परिवर्तन आया।

वित्तीय सहायता भी मिली

मंजूनाथ को इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की खरीद के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। मंजूनाथ इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीदने के लिए 80% तक मिलने वाले फाइनेंस का सहारा लिया। मात्र 20% तक डाउनपेमेंट करते हुए मंजूनाथ ने इस गाड़ी को खरीदा। अब ज्यादा हुई कमाई से मंजूनाथ आसानी से थ्री व्हीलर की किश्त भर रहे हैं। 

क्या है पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स मैक्स 3 व्हीलर की खासियत?

श्री मंजूनाथ द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स मैक्स 3 व्हीलर की कीमत 3.43 लाख रुपए से शुरू होती है। अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपए तक हो सकती है। यह थ्री व्हीलर छोटे व्यापारियों के लिए बेहतरीन है। इस व्हीकल की खासियत है कि यह छोटे बिजनेस के लिए बेहद कम लागत में ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा दे सकता है। इसके अलावा इस व्हीकल की मदद से आप आसानी से इलेक्ट्रिसिटी के माध्यम से चार्ज करके परिवहन कर सकते हैं। इसके अलावा भी इस व्हीकल की कुछ खासियत है जो इस प्रकार है:

  • पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स मैक्स 3 व्हीलर की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 975 किलोग्राम है
  • इस थ्री व्हीलर का व्हीलबेस 2100 mm है
  • इस व्हीकल में टायरों की संख्या 3 है
  • इस व्हीकल की बैटरी क्षमता 9.55 kwh है
  • यह व्हीकल 45 न्यूटन-मीटर का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

कितना होगा फायदा?

पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स मैक्स 3 व्हीलर से छोटे बिजनेस को काफी मुनाफा होता है, क्योंकि यह थ्री व्हीलर छोटे व्यापारियों के बिजनेस जरूरतों के अनुकूल है। साथ ही यह थ्री व्हीलर कम लागत में भी आता है। इस थ्री व्हीलर की बैटरी क्षमता 9.55 kwh है, जो बहुत अच्छा है। लंबी दूरी के सफर के लिए भी यह व्हीकल शानदार है। अगर आप अपने नए बिजनेस या पुराने बिजनेस के लिए थ्री व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स मैक्स 3 व्हीलर आपकी जरूरतों को पूरा करती है। यह न सिर्फ स्वरोजगार बल्कि बड़े बिजनेस में भी मददगार साबित हो सकती है। इस थ्री व्हीलर की खासियत है कि यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से चल सकता है।

वहीं इससे दूध के कंटेनर, एलपीजी सिलेंडर, पानी की बोतलें, और अन्य कमर्शियल उत्पादों की डिलीवरी भी की जा सकती है। यह व्हीकल अधिकतम फीचर्स और शक्तिशाली मोटर एवं बैटरी से लैस है। यह सिंगल चार्ज में 125 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। 125 किलोमीटर तक की लंबी दूरी के सफर तय करने के लिए इस व्हीकल को 3 घंटे 45 मिनट के चार्जिंग की जरुरत होती है। यह कंफर्टेबल ड्राइविंग सीट के साथ आता है। जिससे इस व्हीकल की ड्राइविंग आसान हो जाती है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप इस जबरदस्त तकनीक एवं उपयुक्त फीचर्स वाले पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स मैक्स 3 व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर आप अपनी जरूरत के मुताबिक इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। पियाजियो आपे ई एक्स्ट्रा एफएक्स मैक्स 3 व्हीलर के पेज पर जाकर आप इस प्रोडक्ट पर चल रहे ऑफर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको पेज पर जाकर ऑफर प्राप्त करें या चेक ऑफर पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरते हुए फॉर्म सबमिट करें। अगर आप इस इस थ्री व्हीलर के लिए लोन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो “लोन आवेदन करें” या “अप्लाई लोन" पर क्लिक करें” और फॉर्म भरकर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us