user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

इ-अश्व ई रिक्शा VS उड़ान बैटरी ई रिक्शा : जानें, कौनसा ऑटो रिक्शा आपके लिए रहेगा बेहतर

Posted On : 20 February, 2023

इ-अश्व ई रिक्शा OR उड़ान बैटरी ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत में तुलना

भारत में सार्वजनिक परिवहन के रूप में बैटरी रिक्शा एक बेहतर विकल्प बनकर उभरने लगा है। इसके आने के बाद से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिले हैं, और इससे पर्यावरण पर भी कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि यह बैटरी से संचालित होते हैं। अगर आप भी अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए बैटरी ई रिक्शा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है क्योंकि यह सस्ते आते हैं और इन्हें ऑपरेट करना भी काफी आसान होता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई बैटरी ई रिक्शा मौजूद है। लेकिन अगर हम किफायती कीमत से साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले इलेक्ट्रिक रिक्शा की बात करें, तो इसमें इ-अश्व ई रिक्शा और उड़ान बैटरी ई रिक्शा का नाम सबसे पहले आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम इ-अश्व ई रिक्शा और उड़ान बैटरी ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत का कंपेयर करेंगे।

इ-अश्व VS उड़ान बैटरी ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम दोनों कंपनियों के इन बैटरी ई रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो इ-अश्व ई रिक्शा में बैटरी से संचालित एक मजबूत 900-1000w हाई पावर मोटर देखने को मिलती है। वहीं उड़ान बैटरी ई रिक्शा ऑटो रिक्शा बैटरी द्वारा संचालित एक मजबूत 1000W वाटर रेसिस्टेंट मोटर के साथ आता है। E-Ashwa कंपनी के इस इलेक्ट्रिक रिक्शा की अधिकतम स्पीड 24 KMPH है। वहीं Udaan कंपनी के इस रिक्शा की अधिकतम स्पीड 25 KMPH रखी गई है। उड़ान बैटरी ई रिक्शा के साथ कंपनी सिंगल चार्ज में 75 से 125 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। वहीं इ-अश्व ई रिक्शा में भी आपको काफी बेस्ट रेंज देखने को मिल जाती है। इ-अश्व ई रिक्शा को 2790 MM लंबाई, 980 MM चौड़ाई और 1870 MM ऊंचाई में निर्मित किया गया है। उड़ान बैटरी ई रिक्शा को 2350 MM व्हीलबेस में पेश किया गया है। दोनों ही कंपनियों ने अपने इन ई रिक्शा का काफी आकर्षक लुक रखा है। पहली नजर में देखने पर ही अधिकतर लोग इन्हें पसंद कर लेते हैं। इ-अश्व ई रिक्शा थ्री व्हीलर में 90x90x12 फ्रंट और रियर टायर मिलते हैं। वहीं उड़ान बैटरी ई रिक्शा थ्री व्हीलर में 3.75 X 12 / 90-90/12 फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

इ-अश्व VS उड़ान बैटरी ई रिक्शा के फीचर्स

भारत के यदि हम इन दो बेस्ट इलेक्ट्रिक रिक्शा के फीचर्स का कंपेयर करें, तो इ-अश्व ई रिक्शा और उड़ान बैटरी ई रिक्शा दोनों में ही आपको Handle bar type के साथ 1 Forward +1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। दोनों ही कंपनियों के इन रिक्शाओं में ट्रांसमिशन Automatic देखने को मिल जाता है। दोनों ही रिक्शा ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर सीट्स में आते हैं जो काफी ज्यादा कंफर्टेबल है। यदि हम इनके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें, तो इ-अश्व ई रिक्शा और उड़ान बैटरी ई रिक्शा दोनों में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं।

इ-अश्व VS उड़ान बैटरी ई रिक्शा की कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में इ-अश्व और उड़ान दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन फीचर्स वाले वाहनों को किफायती दाम में लॉन्च करती आई है। E-Ashwa ने अपने इ-अश्व ई रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.25 लाख से 1.27 लाख रुपये रखी है। वहीं Udaan कंपनी के इस उड़ान बैटरी ई रिक्शा ऑटो रिक्शा का प्राइस 1.42 लाख से 1.45 लाख रुपये रखा गया है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इन दोनों इलेक्ट्रिक रिक्शा में से किसी एक को पसंद कर लिया है तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से इसे खरीद सकते हैं।

इ-अश्व VS उड़ान बैटरी ई रिक्शा के वेरिएंट और प्राइस

इ-अश्व ई रिक्शा में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
इ-अश्व ई रिक्शा 4-सीटर/इलेक्ट्रिक उपलब्ध नहीं ₹ 1.25 - 1.26 लाख

 

उड़ान बैटरी ई रिक्शा में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिलता है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
उड़ान बैटरी ई रिक्शा 4-सीटर/इलेक्ट्रिक 214 ₹ 1.42 - 1.43 लाख

 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, टिपर, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us