user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 41% बढ़ी, सबसे ज्यादा बिके ये वाहन

Posted On : 01 April, 2024

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिल रहा तेजी से बढ़ावा, मिल रहा शानदार ग्रोथ

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा मिल रहा है, जिसका बड़ा असर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर दिख रहा है। भारत की “वाहन” वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक देश में इस वित्तीय वर्ष इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 41 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है। जिसमें इलेक्ट्रिक बाइक, थ्री व्हीलर, कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रिक बस आदि शामिल हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में सबसे ज्यादा क्रेज इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों का रहा है। चलिए इस रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री का अवलोकन करते हैं।

किन वाहनों का रहा क्रेज?

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ग्रोथ में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की रही है। भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री 6 लाख 30 हजार यूनिट रही। वहीं इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बिक्री 90 हजार रही। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहन की बिक्री 57% की दर से बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2023 में जहां इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री लगभग 4.02 लाख यूनिट रही। वहीं वित्तीय वर्ष 2024 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 6.30 लाख यूनिट रही। ईयर ऑन ईयर ग्रोथ 57% की रही है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से बढ़ रही सेल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की वजह से भारत में लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ा है। लोग लागत प्रभावी परिवहन की ओर बढ़ रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को सरकार की तरफ से बढ़ावा दिया जाना, चार्जिंग इन्फ्रा में हो रहे लगातार विकास और चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना जैसे कई प्रमुख कारण रहे, जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल में वृद्धि देखी जा रही है। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us