user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

Euler Motors: ई-कमर्शियल 3 व्हीलर निर्माण पर कर रही ज्यादा फोकस

Posted On : 23 December, 2022

जानें, यूलर मोटर्स कंपनी और इसके हाईलोड ईवी की पूरी जानकारी

भारत में कमिर्शयल व्हीकल निर्माताओं में यूलर मोटर्स (Euler Motors) का नाम प्रमुखता के साथ आता है। यहां वर्ष 2018 में इस कंपनी की स्थापना की गई। इसका मुख्यालय  दिल्ली में है। हैवी कमर्शियल व्हीकल्स निर्माण के बाद अब यूलर मोटर्स इलेकि्ट्रक थ्री व्हीलर (Three Wheeler) कमिर्शयल वाहनों के निर्माण पर ज्यादा फोकस कर रही है। ये लोडिंग थ्री व्हीलर भारत के अनेक शहरों में लास्ट माइल डिलीवरी के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं। यह कंपनी भारत में इलेकि्ट्रक कमर्शियल व्हीकल्स मैन्युफैक्चरिंग में टॉप निर्माता के रूप में अपनी नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर हो रही है। इसी के चलते यूलर मोटर्स का मुख्य लक्ष्य ई-कॉमर्स और इन तीसरे पक्ष के लॉजिसि्टक्स  के खिलाड़ियों के लिए अंतिम मील की सुविधा प्रदान करना है। आपको बता दें यूलर मोटर्स अपोलो पुरस्कार 2022 का विजेता भी है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको यूलर मोटर्स और इसके खास ई- थ्री व्हीलर हाईलोड के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे ध्यान से पढ़ें और शेयर करें।

एक स्टार्टअप से ईवी फर्म यूलर मोटर्स का शानदार सफर

बता दें कि यूलर्स मोटर्स की स्थापना भारत में 2018 में की गई थी लेकिन इससे पहले यह फर्म एक स्टार्टअप के रूप में थी। 2012 में The Cube26 की स्थापना यूलर मोटर्स के वर्तमान सीईओ सौरव कुमार ने की। यह एक तकनीकी स्टार्टअप था। इस स्टार्टअप ने ही सौरव को ई मोबिलिटी की ओर प्रेरित किया। अब इस स्टार्टअप को पेटीएम ने पिछले साल खरीद लिया। अब यूलर मोटर्स अनेक वाणिजि्यक वाहनों का उत्पादन कर रही है लेकिन यह पैसेंजर व्हीकल्स के बजाय इलेकि्ट्रक कमिर्शयल 3 व्हीलर वाहनों के निर्माण पर ही पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहती है। इसके पहले तिपहिया इलेकि्ट्रक वाहन का प्रोटोटाइप लेड एसिड बैटरी से संचालित था। कंपनी के सीईओ सौरव कुमार ने ईवी बैटरी को समझने के लिए काफी रिचर्स की। उन्होंने अमेरिका और चीन से टेस्ला की बैटरी भी मंगवाई। इन्होंने यूलर मोटर्स के पहले कमिर्शयल वाहन के लिए बैटरी पैक के रूप में नोएडा में पावर बैंक तलाश लिया।

यूलर मोटर्स(Euler Motors) को मिले ये बड़े अवार्ड

यूलर मोटर्स को ईवी क्षेत्र में कई प्रकार के इनोवेशन के लिए अपोलो पुरस्कार 2022 सहित कई और भी अवार्ड मिले हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस कंपनी को बिजनेसवर्ल्ड के ऑटो वर्ल्ड 40 अंडर विजेताओं के रूप में सम्मानित किया। कंपनी संस्थापक सौरव कुमार के अनुसार उन्होंने विदेश में अध्ययन करने के दौरान छात्रवृति हासिल की और उच्च वेतन वाली नौकरी की। उन्होंने Cube26 स्टार्टअप के रूप में अपने औद्योगिक कैरियर की शुरूआत की। वे ई मोबिलिटी के साथ यूलर मोटर्स का विकास कर रहे हैं।वर्तमान में  यूलर मोटर्स दिल्ली एनसीआर में बिगबॉस्केट, ई-कॉम एक्सप्रेस, उडान, मिल्क बॉस्केट और ब्ल्यूडार्ट जैसी कंपनियों के साथ बिजनेस कर रही है।

जानें, यूलर मोटर्स के हायलोड की विशेषताएं

यूलर मोटर्स का हायलोड ईवी अपने चार्जिंग् इकोसिस्टम के साथ पेश किया गया है। इसमें होम चार्जिंग की कोई जरूरत नहीं है। चार्ज अनुभव के लिए इसमें ऑनबोर्ड चार्जर है, वहीं फास्ट चार्जर फ्लैश  27 मिलेगा जिसमे आपको 15 मिनट में 50 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। इसके अलावा यह हायलोड ईवी चार्ज ऑन व्हील्स की सुविधा वाला है। इसे सड़क किनारे ब्रेक डाउन कर चार्ज किया जा सकता है। यह हायलोड ईवी व्हीकल इंटेलीजेंस है क्योंकि इसमें इन बिल्ट व्हीकल इंटेलीजेंस सिस्टम है। इसे यूलर शेफर्ड कहा जाता है। यह मोबाइल एपि्लकेशन और वेब प्लेटफार्म के रूप में कमर्शियल वाहन फ्लीट (बेड़े ) के बारे में सही समय की जानकारी डेटा के साथ पेश करता है। इससे निकटतम चार्जिंग स्टेशन खोजने में भी मदद मिलती है। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us