भारतीय समूह जेबीएम ग्रुप की सहायक कंपनी, जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (JBM EV) ने UITP ग्लोबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट समिट 2025 में अपनी अत्याधुनिक ईकोलाइफ (ECOLIFE) इलेक्ट्रिक सिटी बस के लॉन्च के साथ आधिकारिक तौर पर यूरोपीय बाजार में प्रवेश कर लिया है। इस खास मौके पर JBM ग्रुप के वाइस चेयरमैन निशांत आर्य ने बस का अनावरण किया। यह कदम दिखाता है कि जेबीएम कंपनी दुनिया भर में प्रदूषण कम करने और शहरों में अच्छी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, इस खबर को विस्तार से जानते हैं।
ECOLIFE इलेक्ट्रिक बस शहरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी। यह सिंगल चार्ज में शानदार रेंज प्रदान करती है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं :
जेबीएम ईवी ने यूरोप में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में हेडक्वार्टर स्थापित किया है। यहां से बिक्री, मार्केटिंग, आफ्टर-सेल्स और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स को संभाला जाएगा। इस ऑपरेशन की कमान डैनियल फ्रेडे को सौंपी गई है, जो यूरोप रीजन के डायरेक्टर सेल्स, मार्केटिंग और आफ्टरसेल्स हैं
यूरोपीय बाजार में तेज विस्तार के लिए, JBM EV ने जर्मन लीजिंग फर्म KazenMaier के साथ साझेदारी की है। इस करार के तहत, जर्मनी में 100 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें तैनात की जाएंगी। इस साझेदारी का उद्देश्य एकीकृत समाधान (बसेस, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंसिंग) प्रदान करना है ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अधिक सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली बनाया जा सके।
ECOLIFE बस सेफ्टी फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। प्रमुख फीचर्स इस प्रकार है :
UITP समिट में, जेबीएम ने अपने E-Verse इकोसिस्टम को भी प्रदर्शित किया, जिसमें फास्ट चार्जिंग, बैटरी तकनीक और सर्विस नेटवर्क के लिए इन-हाउस सॉल्यूशन शामिल हैं। कंपनी के पास ग्लोबल लेवल पर 11,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें तैनात करने का एक्सपीरियंस है।
जेबीएम ईवी अब तक 16.5 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा की इलेक्ट्रिक यात्रा कर चुकी है और इससे 1 अरब से ज्यादा लोग सफर कर चुके हैं। कंपनी का लक्ष्य आने वाले कुछ सालों में 30 करोड़ किलोमीटर की यात्रा और 10 अरब लोगों तक पहुंचना है। जेबीएम के ये सारे कदम स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर शहरों के विकास जैसे संयुक्त राष्ट्र के बड़े लक्ष्यों के साथ मेल खाते हैं।
अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप, ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY