user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

महिंद्रा कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : अप्रैल में 27,606 यूनिट सीवी बेचे अशोक लेलैड टोटल कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : अप्रैल 2024 में 11,900 यूनिट्स बेचे इसुजु मोटर्स ने भारत में पेश किया अपना पहला लाइफस्टाइल पिकअप, जानें कीमत फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज

महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 : शानदार माइलेज वाला साथी

Posted On : 22 January, 2023

जानें, महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 के बारे में पूरी जानकारी

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की जानी-मानी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी है। इसके वाणिजि्यक वाहन नये इनोवेशन और अपडेशन के साथ पेश किए जाते हैं। बेहतर डिजायन और बेस्ट फीचर्स के कारण महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की डिमांड भारतीय ऑटो बाजार में बनी रहती है। महिंद्रा हाउस से आने वाले महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x 4 शानदार माइलेज के कारण ग्राहकों में लोकप्रिय है। यह पिकअप 2735 केजी  जीवीडब्ल्यू और 1015 केजी पेलोड के साथ आती है। एससीवी सेगमेंट के अंतर्गत यह पिकअप चार चक्के की है। यह ईंधन की बचत करने वाली और बाधारहित  बेहतर प्रदर्शन करने वाली बेस्ट पिकअप है। आप भी इसे खरीद कर इससे ट्रक व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यहां ट्रक जंक्शन पर महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x 4 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़े और शेयर करें।

महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्यों है बेस्ट ?

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 में कई ऐसे स्पेसिफिकेशंस हैं जो इसे सबसे अच्छी पिकअप का दर्जा देते हैं। इसके इंजन की बात करें तो यह 4 सिलेंडर और एम 2 डीआईसीआर 2.5 एल टीबी इंजन है। इससे 75 एचपी पावर मिलती है वहीं इससे 200 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है। यह इंजन बीएस 6 एमिशन नोर्म्स सहित पेश किया गया है।  यह पिकअप ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से ड्राइव की जा सकती है। इसकी शानदार माइलेज 13-14 केएमपीएल तक है। इस पिकअप का फ्यूल टैंक 57 लीटर केपेसिटी का है। महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 का व्हीलबेस 3014 एमएम का है। इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के अलावा डिस्क और ड्रम ब्रेक भी आते हैं। इसका कर्ब वेट 1720 केजी है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 में पावर स्टीयरिंग के साथ 5 स्पीड का गियरबॉक्स मिलता है। वहीं  इसमें रीजिड लीफ सि्प्रंग फ्रंट सस्पेंशन और रिजिड लीफ सि्प्रंग सस्पेंशन रियर में आता है।

केबिन

महिंद्रा बोलेरो पिकअप4x4 का केबिन डेक बॉडी ऑप्सन के साथ आता है। यह चेचिस के साथ है। वहीं डे केबिन के रूप में पेश किया गया है।

टायर साइज

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 के टायर 7.00 आर 15 फ्रंट और इसी साइज में रियर टायरआते हैं। ये टायर काफी ड्यूरेबल और मजबूत होते हैं। ऊबड़-खाबड़ रास्तों में ये टायर इस पिकअप का पूरी तरह से साथ निभाते हैं।

जानें, इसकी कीमत

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 की एक्स शोरूम प्राइस 8.85 लाख रुपये से 8.94 लाख रुपये है। इसकी ऑनरोड प्राइस भारत के अलग-अलग राज्यों में वहां के क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अनुसार  रोडटैक्स, पंजीयन शुल्क आदि के कारण अपडेट  होती रहती है। वहीं यह प्राइस इसकी स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और कई अन्य खूबियों को देखते हुए अफोर्डेबल ही कही जा सकती है। आप यदि इस बेस्ट पिकअप को ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ट्रक जंक्शन की वेबसाइट की विजिट करनी होगी। यहां आपको सभी प्रकार के कमर्शियल वाहनों के बारे में अपडेट जानकारी  मिल जाएगी।

Faq-

महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हो सकते हैं-:

सवाल-1. महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 के इंजन से कितनी पावर मिलती है?
जवाब- इस पिकअप के इंजन की पावर 75 एचपी है।

सवाल-2. महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- इसकी जीवीडब्ल्यू 2735 केजी है।

सवाल-3. महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 की पेलोड केपेसिटी कितनी है?
जवाब- इस पिकअप की पेलोड केपेसिटी 1015 केजी है।

सवाल-4. महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 के फ्यूल टैंक की क्षमता क्या है?
जवाब- इस पिकअप में 57 लीटर केपेसिटी का फ्यूल टैंक आता है।

सवाल-5. महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 की एक्स शोरूम प्राइस क्या है?
जवाब- महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 की एक्स शोरूम प्राइस 8.85 लाख रुपये से 8.94 लाख रुपये है।

सवाल-6. महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 का कर्ब वेट क्या है?
जवाब- इस पिकअप का कर्ब वेट 1720 केजी है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us