user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

महिंद्रा कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 127.67 फीसदी वृद्धि

Posted On : 03 August, 2022

महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट घरेलू सीवी बिक्री 25,297 

कमर्शियल व्हीकल्स निर्माताओं में प्रमुख बांड महिंद्रा ट्रक्स एंड बस ने वित्त वर्ष 2022-23 के ट्रक सेल्स डाटा जारी किए हैं। नये वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इस कंपनी ने अपने वाहनों की घरेलू सीवी बिक्री में 127.67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इससे कंपनी की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। वहीं 2 टन से कम एलसीवी की बिक्री में मामूली कमी आई है जबकि अन्य सेगमेंट में महिंद्रा ट्रक्स एवं बसों ने अच्छी वृद्धि दर्ज कराई है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा कंपनी के सभी सेगमेंट के कमर्शियल वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट के आधार पर पूरी जानकारी दी जा रही है। महिंद्रा ट्रक सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2022 के बारे में जानने के लिए इस खबर के साथ बने रहें। 

महिंद्रा ने 3.5 टन से कम की 808 इकाइयां बेचीं

यहां बता दें कि महिंद्रा कंपनी ने भले ही 2 टन से कम वाली एलसीवी की बिक्री में 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट झेली है लेकिन बाकी सभी सेगमेंट में कंपनी को बिक्री में बढ़त हासिल हुई है। गौरतलब है कि भारत में ट्रक बिक्री (Truck Sales in India) में महिंद्रा 2 टन से 3.5 टन सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी ने 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,445 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं महिंद्रा ने हल्के वाणिज्यिक वाहनों में 3.5 टन + मीडियम हैवी वाहनों की 808 इकाइयोंं की बिक्री की, यह पिछले वर्ष की तुलना में 89 प्रतिशत ज्यादा है। गत वर्ष इस श्रेणी के 428 वाहन बेचे गए थे।

103 प्रतिशत इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बिक्री में वृद्धि

महिंद्रा ऑटो कंपनी के थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में जुलाई 2022 में 103 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसी के परिणामस्वरूप थ्री व्हीलर की 4351 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि गत साल यह बिक्री 2148 यूनिट की थी। ब्रांड के निर्यात में भी 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस वर्ष 2798 इकाइयां निर्यात की गईं जबकि गत वर्ष 2123 इकाइयों का निर्यात किया गया।

ई- थ्री व्हीलर्स सहित तिपहिया वाहनों की बिक्री

महिंद्रा थ्री व्हीलर्स ने की घरेलू और कुल बिक्री में भी इजाफा किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के जुलाई माह में 4851 तिपहिया वाहनों की बिक्री की वहीं वित्त वर्ष 2022 में 2148 थ्री व्हीलर्स बेचे। इससे 103 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023 में अब तक कंपनी ने 15013 इकाइयोंं की सेल की जबकि वित्त वर्ष 2022 में अब तक 5213 इकाइयों की बिक्री की गई। इससे कंपनी को 188 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

जानें, महिंद्रा समूह के बारे में

आपको बता दें कि महिंद्रा समूह की स्थापना 1948 में की गई थी। यह समूह सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय संघों में एक है। वर्तमान में इसकी 100 से अधिक देशों में शाखाएं हैं और 260,000 कर्मचारियां इसमें सेवारत हैं। यह समूह कृषि उपकरण क्षेत्र में महारत हासिल कर चुका है। महिंद्रा समूह शहरी जीवन, समुदायों और हितधारकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लक्ष्य के साथ सक्षम करने के लिए संकल्पबद्ध है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us